- Home
- Chhattisgarh
- हास्य व्यंग्य : ओ रे पिया… -दीप्ति श्रीवास्तव
हास्य व्यंग्य : ओ रे पिया… -दीप्ति श्रीवास्तव
महफ़िल जमी थी उस्ताद गा रहे थे ओ रे पिया….
कुछ श्रोता शास्त्रीय संगीत के ज्ञाता थे तो कुछ बस आकर समय बिताने बैठ गये । सोचने लगे घर की जिम्मेदारी पत्नी का काम है मैं क्यूं करूं मैं परिवार का कमाऊं राजा तो घरवाली की झिकझिक क्यों सुनूं । इस तरह कही भी कोई प्रोग्राम होता तो इन साहब को जरुर पाया जाता । प्रारंभ में किसी की नजर में नहीं आये परंतु एक खोजी पत्रकार ने की प्रोग्राम की फोटो का अवलोकन किया तो जनाब हर जगह अपनी उपस्थिति दर्ज करा रहे थे ।
‘अरे जनाब आप तो उस दिन आडिटोरियम में भी उपस्थित थे ।’
‘क्या करें हम कला प्रेमी हैं जहां भी सुनते हैं प्रोग्राम हो रहा है कोई टिकट नहीं चल देते हैं चप्पल घसीटते देखिए न हमारी चप्पल की हालत । ‘
हर जगह के बिना टिकट प्रोग्राम में जाने , ‘बेचारी चप्पल’ करहाते हुए कहने लगी अब बस करें जनाब । हमारी भी तो लाइफ है हमको भी आराम चाहिए।
आप यूं कह लीजिए कला रसिक है वरना आज के युग में सोशल मीडिया से ही फुर्सत नहीं आदमी को । बड़ी-बड़ी बातें होती हैं । गर्मागर्म बहसबाजी के तो कहने ही क्या … अरे जनाब सरकारें हिल जाती है ।
‘आप जैसे श्रोता ….धन्य है ‘आप जैसों के कारण ही तो कला जिंदा है वरना आज का कानफोड़ू संगीत ।
उधर उस्ताद जी आकार में आलाप ले गाना गा रहे थे
ओ रे पिया आ आ आ आ….
ओ रे पिया आ आ आ आ……
जनाब को हर आ आ आ एक सा ही लग रहा था कौन सा ‘म’ तीव्र और कौन सा सुर कोमल है यह उनके सामान्य कान उसका भेद कर पाने में असमर्थ थे और सुरालाप के रसिक वाह वाह की दाद दिये जा रहे थे ।
उनके संग यह भी ताल में ताल मिला वाह वाह किये जा रहे थे ।
बहुत बोर हो रहे थे कि यह उस्ताद तो आ आ आ आ के आगे ही नहीं बढ़ रहे । ऊपर से यह सिर पर सवार पत्रकार । बड़ी फजीहत है ।
मेरा इंटरव्यू हो सकता है कल के अखबार में छपवा दें।अथवा फोटो ही छपवा दें यह लोभ संवार नहीं पा रहे थे ।
अखबार में खुद को छपते देखने का मोह किसे नहीं होता
संगीत के अनन्य श्रोता’ श्री श्री…’
इसी गुमान में खो गये । कब समारोह खत्म हुआ भान न रहा । चौकीदार आकर हिलाया साहब हाल को बंद करना बाहर निकले । तब जाकर होश आया जैसे ही चप्पल पैर में डाली उसके पट्टे ने जवाब दे दिया ।
पैर की शोभा बढ़ाने वाली चप्पल हाथ की शोभा बढ़ाते हुए गा रही थी
ओ रे पिया….।
•संपर्क –
•94062 41497
🌸🌸🌸
chhattisgarhaaspaas
विज्ञापन (Advertisement)