- Home
- Chhattisgarh
- भिलाई : छत्तीसगढ़ साधना अलंकरण समारोह में ‘ छत्तीसगढ़ आसपास ‘ के ‘ ब्रोशर ‘ का विमोचन अतिथियों ने किया…
भिलाई : छत्तीसगढ़ साधना अलंकरण समारोह में ‘ छत्तीसगढ़ आसपास ‘ के ‘ ब्रोशर ‘ का विमोचन अतिथियों ने किया…

बाएँ से – पी के श्रीवास्तव, गिरीश पंकज, डॉ आर पी अग्रवाल, डॉ सुधीर शर्मा, प्रदीप भट्टाचार्य, डॉ प्रशांत कान्सकर
भिलाई [छत्तीसगढ़ आसपास] : विगत दिनों कल्याण महाविद्यालय सभागार भिलाई में सामाजिक सरोकारों की रचनात्मक संस्था ‘ अच्छे लोग ‘ द्वारा आयोजित ‘ छत्तीसगढ़ साधना अलंकरण समारोह – 2023 ‘ में लोकशिक्षण लोकजागरण की राष्ट्रीय मासिक पत्रिका छत्तीसगढ़ आसपास के 16वर्षों से प्रकाशित ब्रोशर का विमोचन अतिथियों ने किया.
आयोजन के मुख्यअतिथि छत्तीसगढ़ राष्ट्र भाषा प्रचार समिति के अध्यक्ष एवं वरिष्ठ साहित्यकार गिरीश पंकज, समारोह अध्यक्ष एवं कल्याण महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. आर. पी. अग्रवाल, विशिष्ट अतिथि कल्याण महाविद्यालय हिंदी विभाग के विभागाध्यक्ष व लेखक डॉ. सुधीर शर्मा एवं कल्याण महाविद्यालय के पूर्व प्राचार्य पी. के. श्रीवास्तव ने ‘ छत्तीसगढ़ आसपास ‘ के 16 वर्षों से निरंतर प्रकाशित होने पर पत्रिका के संपादक प्रदीप भट्टाचार्य एवं पूरी टीम को बधाई दी.
इस गरिमामय समारोह में ‘ अच्छे लोग ‘ के संयोजक डॉ. प्रशांत कानस्कर, ‘ छत्तीसगढ़ आसपास ‘ के संपादक प्रदीप भट्टाचार्य, पत्रिका के संपादक मंडल के सदस्य डॉ. अंजना श्रीवास्तव, रामबरन कोरी ‘ कशिश ‘, दशरथ सिंह भुवाल, पत्रिका एवं वेब पोर्टल के ब्यूरो प्रमुख डॉ. नौशाद सिद्दीकी विशेष रूप से उपस्थित थे.

सभागार में आप भी उपस्थित हुए –
‘ छत्तीसगढ़ आजतक ‘ के संपादक लखनलाल वर्मा, स्वामी श्री स्वरूपानंद सरस्वती महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ. हंसा शुक्ला, वाय अप्पल नायडू, कांग्रेस नेता मोहनलाल गुप्ता, श्रीमती के. लता वेणुगोपाल, डॉ. अनिल वर्मा, डॉ. अमरनाथ शर्मा, पत्रकार अशोक पंडा, पी. मोहन, जोश एन्थोनी, के.वेणु गोपाल, कवि शिवमंगल सिंह, लक्ष्मीकांत शिर्के, कवयित्री संध्या श्रीवास्तव, सुनीता ठाकुर, डॉ. सुचित्रा शर्मा और कल्याण महाविद्यालय के अनेक छात्र – छात्राएं.

🟥🟥🟥
chhattisgarhaaspaas
विज्ञापन (Advertisement)