- Home
- Chhattisgarh
- भिलाई : भिलाईनगर विधायक देवेंद्र यादव के घर से रात 1.15 बजे लौटी प्रवर्तन निदेशालय [ईडी] की टीम…
भिलाई : भिलाईनगर विधायक देवेंद्र यादव के घर से रात 1.15 बजे लौटी प्रवर्तन निदेशालय [ईडी] की टीम…

👉 ईडी ने पूछे देवेंद्र यादव से 5 सवाल
👉 सेक्टर – 5 विधायक निवास में उनके साथ पत्नी, बेटा और माँ मौजूद थे
👉 हाउसिंग बोर्ड के मकान में देवेंद्र यादव के बड़े भाई धर्मेंद्र यादव और उनका परिवार था
👉 देवेंद्र यादव ने कहा – ईडी का छापा राजनीतिक प्रपोगेंडा था…
👉 देवेंद्र यादव ने कहा – कांग्रेस कार्यकर्ता मेरा परिवार है, मेरा पूरा जीवन भिलाई की सेवा में गुजरेगा…
👉 देवेंद्र यादव ने कहा – भिलाई की जनता ही मेरी सम्पति है, भिलाईवालों के लिए मेरी जान भी हाजिर है…

भिलाई [छत्तीसगढ़ आसपास न्यूज़] : भिलाईनगर विधायक निवास [सेक्टर – 5] में प्रवर्तन निदेशालय [ईडी] की टीम लगभग 19 – 20 घंटे की जांच एवं सवाल तलब के बाद वापस लौट गई.
विधायक देवेंद्र यादव ने कहा –
सुबह से देर रात तक जांच करने के बाद ईडी को कुछ नहीं मिला. ईडी की टीम ख़ाली हाथ लौट गई.
विधायक देवेंद्र यादव ने बताया –
केंद्र की भाजपा सरकार लगातार ईडी, आईटी, सीबीआई की आड़ में अपना राजनीतिक एजेंडा पूरा कर रही है.
देवेंद्र यादव ने पत्रकारों से कहा –
ईडी ने मुझ पर दबाव बनाया कि कार्यकर्ताओं को हटा लो नहीं तो गोली मार दूंगा.
” मैंने कहा – कार्यकर्ता ही मेरी संपति है. मेरी जान भी चली जाए, तो भी पीछे नहीं हटूगा… ”
🟥🟥🟥
chhattisgarhaaspaas
विज्ञापन (Advertisement)