- Home
- Chhattisgarh
- भिलाई : ‘ नेकी की पाठशाला ‘ में चमकी ‘ कच्ची धूप ‘ :: 21 वर्षीय शिल्पी शर्मा ने जीता संगीत का प्रतिष्ठित उर्मिला अवार्ड…
भिलाई : ‘ नेकी की पाठशाला ‘ में चमकी ‘ कच्ची धूप ‘ :: 21 वर्षीय शिल्पी शर्मा ने जीता संगीत का प्रतिष्ठित उर्मिला अवार्ड…
भिलाई [छत्तीसगढ़ आसपास न्यूज़] : पूर्व जिला न्यायाधीश मैत्रेयी माथुर की नेकी की पाठशाला में शिल्पी संगीत की शिक्षा देती है। शिल्पी की संगीत गुरु डॉ.सोनाली चक्रवर्ती है। यह कहानी भिलाई व दुर्ग की दो महिलाओं की जीजीविषा, नेकी और नई सोच की कहानी है ।
सोनाली चक्रवर्ती भिलाई में ‘कच्ची धूप’ नाम से श्रमिक बस्तियों में स्लम क्लास का संचालन करथी हैं।
जिसके द्वारा वे बच्चों के व्यक्तित्व विकास का काम करती है जिसमें उन्हें संगीत, थिएटर,भाषा का प्रशिक्षण देती है।
वहीं मैत्रयी माथुर जी दुर्ग में अपने घर में ‘नेकी की पाठशाला’ के द्वारा श्रमिक बस्तियों के बच्चों को पढ़ाई के साथ योगा से लेकर पेंटिंग तक की शिक्षा की व्यवस्था करती हैं।
शिल्पी शर्मा सोनाली चक्रवर्ती की छात्रा है जो खैरागढ़ कला एवं संगीत विश्वविद्यालय से हिंदुस्तानी शास्त्रीय संगीत विशारद के अंतिम वर्ष की परीक्षा दे रही है।

“नेकी की पाठशाला’ में
बच्चों एवं शिक्षकों ने पूरी गर्मजोशी के साथ शिल्पी का स्वागत और सत्कार किया गया।
मैत्रयी माथुर ने अपने संबोधन में बच्चों को मोटिवेट करते हुए कहा कि तुम्हें अपने सपने पूरे करने के लिए सिर्फ मेहनत करना चाहिए,मेहनत का कोई विकल्प नहीं।
सोनाली चक्रवर्ती ने अपने उद्बोधन के दौरान बच्चों को मोटिवेट किया कि गरीब घर में पैदा होने भर से आपके सपनों से समझौता करने की जरूरत नहीं है मदद के लिए बहुत से हाथ है बस आप सही रास्ते पर चल के अपने सपने पूरे कर सकते हैं। शिक्षा के क्षेत्र से ही जीवन में आगे बढ़ने का मार्ग प्रशस्त होता है इस विषय में उन्हें जानकारी दी। मैत्रयी माथुर ने मुंबई के इनर रिसर्च फाउंडेशन द्वारा आयोजित “उर्मिला अवार्ड” संगीत प्रतियोगिता में शिल्पी का नाम भेजा था जिसमें
पूरे देश से गायक गायिकाओं ने अपने वीडियो बनाकर भेजे थे एवं इस प्रतियोगिता में शिल्पी ने प्रथम स्थान प्राप्त करके सभी को गौरवान्वित किया है। इस अवसर पर साधना जायसवाल,बिपाशा हालदार, बिंदु नायक, प्रताप सिंह,मधु व बड़ी संख्या में बच्चे मौजूद थे।

🟥🟥🟥
chhattisgarhaaspaas
विज्ञापन (Advertisement)