- Home
- Chhattisgarh
- भिलाई : जैन मिलन सांस्कृतिक संस्कार देने वाली संस्था… 2024 में स्वर्ण जयंती मनाने की योजना..
भिलाई : जैन मिलन सांस्कृतिक संस्कार देने वाली संस्था… 2024 में स्वर्ण जयंती मनाने की योजना..

भिलाई [प्रेस कॉन्फ्रेंस, छत्तीसगढ़ आसपास] : जैन कला केन्द्र संगीत महा विद्यालय, (इं.क.सं. वि. वि. खैरागढ़) से संबद्ध
यह जैन मिलन भिलाई की अनुषांगिक संस्था है, B.S.P की स्थापना व विस्तार के साथ ही इस्पात नगरी का भी विकास होता गया, इसके साथ ही अनेक गुणी संगीतज्ञ भी बसने लगे, उनने यहां बच्चों को सिखाना शुरू किया, किन्तु बिखरी हुई कक्षाओं के स्थान पर, अन्य शहरों के समान, एक संगीत विद्यालय की कल्पना, वरिष्ठ सितार वादक श्री सुधाकर शेवलीकर एवं वायलिन वादक श्री कीर्ति व्यास ने की, आर्थिक समस्या के निवारण हेतु उनके मित्र श्री गिरीश बिजौरिया ने, जैन उद्योगपतियों श्री हीराभाई शाह, श्री बी आर जैन, श्री मूलचंद शाह आदि से सहयोग मांगा और 1974 में संस्था प्रारंभ हो गई, बाद में खैरागढ़ से संबद्धता भी मिल गई, वर्तमान में परीक्षार्थियों की संख्या की दृष्टि से यह भारत में प्रथम है, यहां प्रतिष्ठित गुरुजन श्री शेवलीकर, श्री व्यास, स्व. पं. जगन्नाथ भट्ट, श्री घुले, श्री हिरवे, प्रसिद्ध कत्थक नृत्यंगना व गुरु शैलजा चंद्राकर, जैसे लोगों के अलावा अंतर्राष्ट्रीय स्तर के कलाकारों का भी आशीर्वाद मिला है, प्रभंजय चतुर्वेदी, भालचंद्र शेगेकर, ख़ुशी जैन, रविन्द्र कर्मकार, समीर कर्मकार, पी.टी. उल्हास कुमार जैसे अनेक अंतर्राष्ट्रीय स्तर के कलाकारों ने उपाधि ली है, तथा मेरिट में स्थान व पदक प्राप्त किये हैं, वर्तमान में यहाँ शास्त्रीय गायन, सितार, वायलिन, तबला, कत्थक, भरतनाट्यम की शिक्षा दी जा रही है. भविष्य में वि.वि. के अन्य विषय भी शुरू करने की योजना है, परीक्षाफल सदा 95% से 100% के बीच रहता है, जहां संगीत सीखने के लिए बाहर 700 से 1200 रुपये तक खर्च करने पड़ते हैं वहीं यहाँ मात्र 500 रुपये फीस है, जैन मिलन के सदस्यों को और अन्य भाई-बहनों में सबसे बड़े को 25% की छूट भी है।
वर्ष 2024 में, बड़े पैमाने पर स्वर्ण जयंती मनाने की योजना है, जिसकी मुख्य अतिथि के रूप में कुलपति पद्मश्री ममता चंद्राकर ने सहमति दी है।
भिलाई दुर्ग क्षेत्र में, सांस्कृतिक संस्कार देने वाली इस संस्था के विकास हेतु नागरिकों और सामाजिक संस्थाओं का सहयोग अपेक्षित है। आज प्रेस सभा को प्रदीप जैन बाकलीवाल मी सभी का परिचय कराते हुए संबोधन दिया संबोधन देने वालों में प्रमुख रूप से आज अध्यक्ष मुकेश जैन कीर्ति व्यास सर ऋषभ जैन आदि ने विस्तारपूर्वक जैन कला केंद्र के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारियां प्रेस सभा में दी समस्त प्रेस बंधुओं का अभिनंदन जैन मिलन जयंत कला केंद्र के पदाधिकारियों द्वारा जैन भवन सेक्टर में किया गया.
प्रेस कॉन्फ्रेंस में जैन मिलन के अध्यक्ष मुकेश जैन, जैन कला केंद्र के संचालक ऋषभ जैन, प्राचार्य कीर्ति व्यास, उपप्राचार्य पं. हरिहर ठाकुर, संरक्षक श्री शिवलिकर, प्रचार प्रसार प्रभारी प्रदीप जैन बाकलीवाल, कोषाध्यक्ष विनोद माटे, कार्यकारिणी सदस्य राजेश जैन, दिलीप सोनपिपरे उपस्थित थे.
🟥🟥🟥
chhattisgarhaaspaas
विज्ञापन (Advertisement)