- Home
- Chhattisgarh
- भिलाई : रायपुर डिवीजन इंश्योरेंस एंप्लाइज यूनियन का 51वां वार्षिक अधिवेशन 24-27 फरवरी 2023 को अग्रवाल समाज भिलाई में…
भिलाई : रायपुर डिवीजन इंश्योरेंस एंप्लाइज यूनियन का 51वां वार्षिक अधिवेशन 24-27 फरवरी 2023 को अग्रवाल समाज भिलाई में…

भिलाई [छत्तीसगढ़ आसपास न्यूज़] : रायपुर डिवीजन इंश्योरेंस एंप्लाइज यूनियन का 51 वां वार्षिक अधिवेशन शनिवार 25 फरवरी से सोमवार 27 फरवरी तक छत्तीसगढ़ी अग्रवाल समाज भवन प्रियदर्शनी परिसर पश्चिमी आयोजित है। इस सम्मेलन के मुख्य अतिथि ऑल इंडिया इंश्योरेंस एंपलाइज एसोसिएशन के महासचिव श्रीकांत मिश्रा होंगे। आयोजन स्थल को कॉमरेड तीजुराम वर्मा नगर का नाम दिया गया है व कार्यक्रम कॉमरेड कृपा राम साहू मंच पर होगा। इस आयोजन में विशिष्ट अतिथि उपाध्यक्ष एआईआईईए बी. सान्याल, अध्यक्ष सीजेडआईईए अजीत केतकर, महासचिव बीडीआईईए राजेश शर्मा, संयोजिका क्षेत्रीय महिला समिति सीजेडआईईए और सह सचिव एआईआईईए धर्मराज महापात्र होंगे। खुला सत्र शनिवार 25 फरवरी को दोपहर 12:00 बजे से होगा। प्रतिनिधि सत्र 25 फरवरी से 27 फरवरी तक चलेगा। वहीं आयोजन की शुरूआत में एलआईसी के आईपीओ बीमा क्षेत्र में एफडीआई को 74 प्रतिशत करने, श्रम कानूनों को बदलकर संहिताकरण किए जाने, केंद्र सरकार की जनविरोधी नीतियों, आसमान छूती महंगाई एवं सांप्रदायिकता के विरोध में 25 फरवरी को सुबह 10:30 बजे रैली भी निकाली जाएगी।
🟥🟥🟥
chhattisgarhaaspaas
विज्ञापन (Advertisement)