- Home
- Chhattisgarh
- छत्तीसगढ़ प्रदेश भाजपा प्रभारी ओम माथुर ने बताया कौन होगा भाजपा से मुख्यमंत्री का चेहरा, किन्हें मिलेगी चुनाव में टिकट
छत्तीसगढ़ प्रदेश भाजपा प्रभारी ओम माथुर ने बताया कौन होगा भाजपा से मुख्यमंत्री का चेहरा, किन्हें मिलेगी चुनाव में टिकट
3 years ago
497
0
छत्तीसगढ़ राज्य भाजपा संगठन प्रभारी ओम माथुर ने कहा, विधानसभा चुनाव में जिताऊ कैंडिडेट्स को ही टिकट दिया जाएगा। उन्होंने इशारा किया कि, चुनाव में हार की संभावना वाले विधायकों का टिकट कट सकता है।
छत्तीसगढ़ में सीएम का चेहरा कौन होगा इसका निर्णय न मैं कर सकता हूं न यहां की टीम कर सकती है। भारतीय जनता पार्टी अनुशासन के साथ काम करती है। यह किसी व्यक्ति परिवार या समाज की पार्टी नहीं है। पार्टी का सिस्टम बना हुआ है। यह सब सेंट्रल पार्लियामेंट्री बोर्ड तय करता है। कई जगह चेहरा घोषित करके चुनाव लड़े हैं और कई जगह बिना सीएम के चेहरे पर चुनावी मैदान में उतरे हैं। सेंट्रल पार्लियामेंट्री बोर्ड जो भी निर्णय करेगा छत्तीसगढ़ के पदाधिकारी और कार्यकर्ता उसका पालन करेंगे।
chhattisgarhaaspaas
विज्ञापन (Advertisement)