- Home
- Chhattisgarh
- सेल चेयरमैन सोमा मंडल पीईएसबी की सदस्य नियुक्त…
सेल चेयरमैन सोमा मंडल पीईएसबी की सदस्य नियुक्त…
छत्तीसगढ़ आसपास न्यूज़ : सेल चेयरमैन सोमा मंडल पीईएसबी के सदस्य के रूप में नई जिम्मेदारी संभालेंगी, सेवानिवृति के बाद.
सोमा मंडल 30 अप्रिल 2023 को सेल चेयरमैन के पद से रिटायर हो रहीं हैं.
केंद्र सरकार के कार्मिक लोक शिकायत और पेंशन मंत्रालय कार्मिक और प्रशिक्षण विभाग के अवर सचिव रमेश चन्द्र झा के हस्ताक्षर जारी पत्र के अनुसार केंद्रीय मंत्रिमंडल की नियुक्त समिति ने सेल अध्यक्ष सोमा मंडल को सार्वजनिक उद्यम चयन बोर्ड का सदस्य [पीईएसबी] नियुक्त किया गया है. इनका कार्यकाल 3 वर्ष का होगा.
सोमा मंडल सेल के इतिहास की पहली महिला चेयरमैन हैं जो अपना कार्यकाल पूरा करने जा रही हैं.
सोमा मंडल राष्ट्रीय प्रो. संस्थान राउरकेला से 1984 में इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग में पढ़।ई की और वर्ष 2014 में नाल्को में निदेशक वाणीज्य का पद संभाला. मार्च 2017 में सेल में शामिल हुई और 2021 में केंद्र सरकार के सार्वजनिक उद्यमो का प्रतिनिधित्व करने वाले संगठन सार्वजनिक उद्यमो के स्थाई सम्मेलन के अध्यक्ष के रूप में उन्हें चुना गया.
सोमा मंडल को धातु उद्योग में 35 वर्षों से अधिक का अनुभव है.
🟥🟥🟥
chhattisgarhaaspaas
विज्ञापन (Advertisement)