- Home
- Chhattisgarh
- स्वयंसिद्धा, ए मिशन विद ए विज़न, विवाहित महिलाओं की सांस्कृतिक समूह को चतुर्भुज मेमोरियल ने किया सम्मानित
स्वयंसिद्धा, ए मिशन विद ए विज़न, विवाहित महिलाओं की सांस्कृतिक समूह को चतुर्भुज मेमोरियल ने किया सम्मानित

भिलाई [छत्तीसगढ़ आसपास न्यूज़] : श्री चतुर्भुज मेमोरियल फाउंडेशन द्वारा 13 मार्च सोमवार को भिलाई होटल स्थित इंडियन कॉफी हाउस के सभागार में आयोजित अपने 12वें स्थापना दिवस एवं सम्मान समारोह में स्वयंसिद्धा संस्था को छत्तीसगढ़ की अन्य पांच संस्थाओं के साथ सम्मानित किया गया।
संस्था के संस्थापक अरुण श्रीवास्तव ने बताया कि हमने जमीन से जुड़कर समाज के लिए हित में विशिष्ट कार्य करने वाली 6 संस्थाओं को चुना और उन्हें सम्मानित करने का निर्णय लिया।
कार्यक्रम की मुख्य अतिथि पद्मश्री श्रीमती फूलबासन बाई जी थीं।
अध्यक्षता की छत्तीसगढ योग आयोग के अध्यक्ष ज्ञानेश शर्मा ने किया।मुख्य वक्ता थे श्री रवि श्रीवास्तव एवं विशिष्ट अतिथि डॉ हंसा शुक्ला थी।
संचालन किया अनीता करडेकर ने एवं धन्यवाद ज्ञापन दिया सीमा श्रीवास्तव ने।
स्वयंसिद्धा संस्था की निदेशक डॉ.सोनाली चक्रवर्ती ने कहा कि इस सम्मान से मेरी संस्था की सैकड़ों महिलाओं को संबल मिलेगा। ‘स्वयंसिद्धा’ लगातार विवाहित महिलाओं की मानसिक व सामाजिक स्थिति में सुधार के लिए प्रयासरत है।
सोनाली चक्रवर्ती छत्तीसगढ़ की प्रथम एवं एकमात्र लाइट एंड साउंड शो राइटर डायरेक्टर है जो विवाहित महिलाओं को अभिनय कार्यशाला के द्वारा अभिनय सिखा कर उनकी प्रतिभा को मंच और सम्मान देने का कार्य कर रही है।
उनके नाटकों में स्त्री शिक्षा, कन्या भ्रूण हत्या,बाल श्रम,बालविवाह,दहेज, मानसिक निशक्त बच्चों को समाज की मुख्यधारा में लाना, बाल,युवा एवं वृद्धजन समस्याएं, स्वच्छता आदि विषयों को प्रमुखता से उठाया जाता है।
महिलाओं को पारिवारिक जिम्मेदारियों को बखूबी निभाने के बाद के समय को अपने व समाज के लिए लगाने के लिए स्वयंसिद्धा प्रोत्साहित करती है । सामाजिक सरोकार के लाइट एंड साउंड शो, ड्रामा, नाटक, संगीत के कार्यक्रम, जरूरतमंदों व गरीबों की सेवा ,अपनी स्लम क्लास से के बच्चों को नशे से दूर कर समाज की मुख्यधारा में लाने का कार्य लगातार कर रही है।
सोनाली चक्रवर्ती छत्तीसगढ़ की प्रमुख न्यूज़ मैगज़ीन छत्तीसगढ़ आसपास की संपादकीय मंडल की सदस्य हैं।

🌸🌸🌸🌸🌸
chhattisgarhaaspaas
विज्ञापन (Advertisement)