- Home
- Chhattisgarh
- भिलाई : श्री चतुर्भुज मेमोरियल फाउंडेशन के 12वें स्थापना दिवस एवं सम्मान समारोह सम्पन्न…
भिलाई : श्री चतुर्भुज मेमोरियल फाउंडेशन के 12वें स्थापना दिवस एवं सम्मान समारोह सम्पन्न…

▪️ 12वां स्थापना दिवस 13 फरवरी को भिलाई निवास के कॉफी हाउस सभागार में सम्पन्न.
▪️ मुख्यअतिथि : पद्मश्री फुलबासन बाई यादव
▪️ अध्यक्षता छत्तीसगढ़ योग आयोग के अध्यक्ष ज्ञानेश शर्मा और मुख्य वक्ता व विशिष्ठ अतिथि साहित्यकार रवि श्रीवास्तव, ‘ स्वामी श्री स्वरूपानंद सरस्वती महाविद्यालय ‘ की प्राचार्य डॉ. हंसा शुक्ला, ‘ श्री चतुर्भुज मेमोरियल फाउंडेशन ‘ के संस्थापक अरुण श्रीवास्तव.

भिलाई [छत्तीसगढ़ आसपास के लिए रिपोर्ट आलोक कुमार चंदा] :
श्री चतुर्भुज मेमोरियल फाउंडेशन का 12वां स्थापना दिवस समारोह में विभिन्न क्षेत्रों में कार्य करने वाले सामाजिक संगठनों एवं उनके प्रतिनिधियों का सम्मान किया गया.
▪️ सम्मानित संगठन –
•रोहणी पाटणकर
[कला एवं सामाजिक योगदान]
•नव दृष्टि फाउंडेशन
[नेत्रदान – देहदान]
•जनसमर्पण संस्था
[बंटी शर्मा, जरूरतमंद लोगों की निरंतर भोजन व्यवस्था करने के लिए]
•स्वयंसिद्ध।
[डॉ.सोनाली चक्रवर्ती]
•निधि चंद्राकर
[स्वदेशी परम्परा एवं पर्यावरण]
•अनुभूति श्री फाउंडेशन
[डिंपल कौर, सामुदायिक सामाजिक जनजागरण]

पद्मश्री फूलबासन बाई यादव ने अपने उद्बोधन में कहा –
‘ श्री चतुर्भुज मेमोरियल फाउंडेशन ‘ के द्वारा जिन संस्थाओं का चयन किया गया है, वह सराहनीय है. हमारा वर्तमान परिवेश ऐसा है कि हम सबको समाज के अंदर अपनी भूमिका का निर्वाहन करने के लिए तत्पर रहना चाहिए. एक स्वस्थ समाज का निर्माण तभी हो सकता है, जब हम एकता के साथ समाज उत्थान के लिए कार्य करें.

ज्ञानेश शर्मा ने कहा –
‘ श्री चतुर्भुज मेमोरियल फाउंडेशन ‘ के द्वारा जन सेवा के लिए विगत 12 वर्षों से महत्वपूर्ण कार्य किया जा रहा है. सामाजिक आत्मनिर्भरता ही वह मूल मंत्र है जिसकी बुनियाद पर हम बेहतर भविष्य की दिशा में आगे बढ़ सकते हैं.
•रवि श्रीवास्तव ने कहा –
‘ श्री चतुर्भुज मेमोरियल फाउंडेशन ‘ की गतिविधियां हम सबके लिए प्रेरणास्पद है.
•डॉ.हंसा शुक्ला ने कहा –
सामाजिक संगठनों की भूमिका का ही प्रभाव है कि हमारा समाज निरंतर आगे बढ़ रहा है. हम सबको आधुनिक समाज के निर्माण में अपनी भूमिका का निर्वाह करना चाहिए.
समारोह के प्रारंभ में अतिथियों एवं सभागार में उपस्थित गणमान्यजनों का स्वागत करते हुए ‘ श्री चतुर्भुज मेमोरियल फाउंडेशन ‘ के संस्थापक अरुण कुमार श्रीवास्तव ने कहा –
समाज को बेहतर बनाने का एक ही रास्ता है कि हम जरूरतमंद लोगों की सेवा के लिए आगे आएं
प्रो.डी एन शर्मा ने पद्मश्री फुलबासन बाई यादव को एक पुस्तक भेंट की जिसमें उनके समाजिक योगदान पर लेख संकलित है.
कवयित्री शुचि भवि और संध्या श्रीवास्तव ने भी अपनी – अपनी संग्रह अतिथियों को भेंट किया. शुचि भवि ने ‘ छंद फुलवारी ‘ और संध्या श्रीवास्तव ने जल जंगल पर्यावरण पर केंद्रित पुस्तक ‘ बरसेंगे आकाश कुसुम ‘.
कार्यक्रम का संचालन लेखिका अनिता करडेकर एवं आभार प्रदर्शन सीमा श्रीवास्तव ने किया.
इस गरिमामय समारोह में प्रबुधजन हुए –
‘ श्री चतुर्भुज मेमोरियल फाउंडेशन ‘ की अध्यक्ष श्रीमती सरिता श्रीवास्तव, प्रो. डी एन शर्मा, प्रो. हरिनारायण दुबे, शायर मुमताज, डॉ. सुनीता वर्मा, विष्णु पाठक, राम पाटणकर, सुमीत ताम्रकर, राजेश देवांगन, शरद कोकास, रामबरन कोरी ‘ कशिश ‘, रश्मि पुरोहित,पत्रकार भावना पांडे, प्रशांत कानस्कर, निर्मल शर्मा, फाउंडेशन की सचिव जसवीर कौर और ‘ छत्तीसगढ़ आसपास ‘ से संपादकीय सलाहकार आलोक कुमार चंदा, संपादक प्रदीप भट्टाचार्य एवं ‘ कृति बहुमत ‘ व ‘ कृति वसुंधरा ‘ के संपादक विनोद मिश्र.

🟥🟥🟥
chhattisgarhaaspaas
विज्ञापन (Advertisement)