- Home
- Chhattisgarh
- भिलाई : श्रीराम जन्मोत्सव समिति द्वारा श्रीरामनवमी का भव्य आयोजन, 30 मार्च को….
भिलाई : श्रीराम जन्मोत्सव समिति द्वारा श्रीरामनवमी का भव्य आयोजन, 30 मार्च को….

🕉 निरंतर 38वां वर्ष
🕉 अन्न संग्रहण से हर घर की सहभागिता, इस बार के आयोजन में
🕉 वर्ष 1986 में श्रीराम मंदिर निर्माण आंदोलन से प्रेरित होकर समिति की नींव रखी गई थी

🕉 मुख्यअतिथि –
•ओम माथुर
[भाजपा के प्रदेश प्रभारी]
•प्रेमप्रकाश पाण्डेय
[समिति के संरक्षक]
•श्रीराम बालकदास महाराज
[पाटेश्वरधाम बालोद के संत श्री श्री 1008 महात्यागी]

भिलाई [प्रेस कॉन्फ्रेंस से प्रदीप भट्टाचार्य] : श्रीराम जन्मोत्सव समिति द्वारा आयोजित 30 मार्च को श्रीरामनवमी का भव्य आयोजन किया जा रहा है.
मध्य भारत के इस सबसे बड़े धार्मिक एवं सांस्कृतिक आयोजन में भिलाईवासियों की सहभागिता से एक मुट्ठी दान – श्रीराम के नाम हर घर से महाप्रसाद के लिए अन्न संग्रहण किया गया.
श्रीराम जन्मोत्सव समिति यह आयोजन वर्ष 1986 से करते आ रही है. विगत 38वर्षों में यह आयोजन आज मध्यभारत का सबसे बड़ा धार्मिक और सांस्कृतिक आयोजन बन चुका है, जिसमें अब लगभग 1150 से अधिक मठ – मंदिरों से ध्वजवाहक शोभायात्रा में शामिल होते हैं. समिति को वर्ष 2018 में इस उपलब्धि के लिए गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्डस में स्थान मिल चुका है.
इस वर्ष कार्यक्रम में मुख्य आकर्षण केंद्र लाइव पेंटिंग होगी, जिसमें अंचल के कलाकार प्रमोद साहू लाइव पेंटिंग के माध्यम से श्रीराम मंदिर का सजीव चित्रण मंच पर करेंगे.
🕉 शोभायात्रा –
•बाबा भोलेनाथ शोभायात्रा – यह शोभायात्रा कुम्हारी, चरोदा, सिरसागेट, पुरैना, देवबलोदा गनियारी, सोमनी, सिरसाकला, मोरिद, जरवाय, अखलौरडीह, इंद्रानगर, हथखोज, पथरिया, डबरापारा, ट्रांसपोर्ट नगर के माध्यम से खुर्सिपार गेट, कैनाल रोड पर खुर्सिपार श्रीराम चौक कथा मैदान में वार्ड 30,39,42,43,44,45,46,47,48,49,50,51 से मिलेगी. यह यात्रा कुम्हारी से 3.00 बजे शुरू होकर शाम 7.30 बजे पावर हाउस अंबेडकर चौक में मिलेगी.
•भगवान चतुर्भुजी शोभायात्रा – यह यात्रा जामुल, ढोर, नवातरिया, खेरधा ढांचा भवन, कैलाश नगर, कुरुद, घासीदास नगर, हाउसिंग बोर्ड, फौजीनगर छावनी, नंदिनी रोड, श्रमिक नगर, शंकर नगर, शांति पारा, बैकुंठधाम, मछली मार्केट, सुभाष नगर से पावर हाउस शाम 7.30 बजे.
•माँ बम्लेश्वरी शोभायात्रा – यह यात्रा ननकट्टी, कचान्दूर, करंगा, भिलाई, बासीन, समोदा, भटगाँव, गनियारी, नगपुरा, मालूद, चिखली, खपरी, बेलोदी, जेवरा – सिरसा से कोहका रोड होते हुए अवंती बाई चौक होकर जुनवानी,मॉडल टाउन, नेहरू नगर, कोसानाला से कोहका कृष्णानगर, वैशाली नगर, रामनगर, रावणभाठा सुपेला से रामनगर बधवा मंदिर श्रीराम मार्केट होकर साक्षरता चौक से सर्विस रोड, केम्प के सभी वार्ड होकर 18 नम्बर रोड से लाल मैदान होकर नंदिनी रोड से शाम 7.30 बजे समापन स्थल श्रीराम लीला मैदान.
•माँ दंतेश्वरी शोभा यात्रा – कोकडी, कोडिया, हनोद, खम्हरिया, धनोद, जोरातराई, ढुंढेरा, पतोरा, उतई, नेवई बस्ती, मरोदा स्टेशन, महुवारी, मरोदा, टंकी मरोदा, रिसाली, प्रगति नगर, रुवाबाँधा बस्ती, रुआबाँधा सेक्टर, एचएससीएल कालोनी, हुडको, सेक्टर -9, 10,8,7,6,5,1 से शाम 7.30 बजे पावर हाउस रामलीला मैदान.
चारों दिशाओं से शोभायात्रा का मिलन श्रीरामलीला नेपाली उलन बाजार समापन स्थल पर होगा. जहाँ झाँकियों का प्रदर्शन तथा धर्मसभा होगा.
श्रीराम जन्मोत्सव समिति द्वारा आयोजित इस प्रेस कॉन्फ्रेंस में समिति के संरक्षक प्रेमप्रकाश पाण्डेय, प्रांतीय अध्यक्ष रमेश माने, प्रांतीय महामंत्री बुद्धन ठाकुर, जिलाध्यक्ष सेवकराम साहू, कार्यकारी अध्यक्ष प्रवीण पाण्डेय, जिला महामंत्री जोगिंदर शर्मा, युवा शाखा अध्यक्ष मनीष पाण्डेय, कोषाध्यक्ष गार्गी शंकर मिश्र और समिति के अनेक पदाधिकारी उपस्थित थे.

🕉🕉🕉🕉🕉🕉🕉
chhattisgarhaaspaas
विज्ञापन (Advertisement)