- Home
- Chhattisgarh
- छत्तीसगढ़ के सीएम बघेल ने बेरोजगारी भत्ता योजना के वेबपोर्टल का किया लोकार्पण, जल्द ऑनलाईन कर सकेंगे आवेदन
छत्तीसगढ़ के सीएम बघेल ने बेरोजगारी भत्ता योजना के वेबपोर्टल का किया लोकार्पण, जल्द ऑनलाईन कर सकेंगे आवेदन
3 years ago
210
0

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने मुंगेली जिले के सरगांव में आयोजित ‘भरोसे का सम्मेलन‘ में बेरोजगारी भत्ता योजना के वेबपोर्टल का लोकार्पण किया। इसके साथ ही छत्तीसगढ़ सामाजिक आर्थिक सर्वेक्षण 2023 का एप्लीकेशन भी लॉन्च लांच किया।
गौरतलब है कि मुख्यमंत्री बघेल ने वित्तीय वर्ष 2023-24 के बजट में 1 अप्रैल 2023 से प्रदेश के शिक्षित बेरोजगारों को 2500 रुपए प्रतिमाह की दर से बेरोजगारी भत्ता देने की घोषणा की है। इसके लिए राज्य शासन द्वारा एनआईसी से बेरोजगारी भत्ता वेबपोर्टल तैयार कराया गया है। बेरोजगारी भत्ता प्राप्त करने के लिए आवेदक को निर्धारित मापदण्ड एवं शर्तों के अनुसार इस वेब पोर्टल के माध्यम से ऑन लाईन आवेदन करना होगा, यह पोर्टल 01 अप्रैल 2023 से आम जनता के लिये उपलब्ध रहेगा।
chhattisgarhaaspaas
विज्ञापन (Advertisement)