- Home
- Chhattisgarh
- चैत्र नवरात्रि पर्व पर विशेष : ठाकुर दशरथ सिंह भुवाल
चैत्र नवरात्रि पर्व पर विशेष : ठाकुर दशरथ सिंह भुवाल
3 years ago
333
0
🕉 माँ
– ठाकुर दशरथ सिंह ठाकुर
[भिलाई छत्तीसगढ़]
शुक्ल प्रतिपदा का दिन प्रथम चैत्र पहला मास हैl
इस पर्व को मनाते हिन्दू नववर्ष सोल्लास हैl
वैदिक काल पश्चात्आर्यभट’वराह मिहिर’भास्कर,
जिनके अंतरिक्ष ज्ञान पर यह अटूट विश्वास हैl
नये सृजन से करती परिवर्तन की प्रयास धरती,
चहुँ ओर प्रकृति में हो स्फुटित नवीन पत्रोलास है ।
नवरात्रि का है पर्व सजती माँ की दरबार जो,
ध्यान पूजा-अर्चना भक्ति-भाव और उपवास हैl
ग्रह नक्षत्र का पड़ता जीवन पर है प्रभाव,
सीता हरण के कारण बना राम का बनवास हैl
प्रारंभ करते कार्य नये प्रगति-पथ पर चलने,
आयी फसल नई मुखमंडल में ओज,उल्लास हैl
वसंतदूत कोयल की स्वर लहरी गूँजती ‘दशरथ’,
मोर नृत्य कर लुभाये मोरनी मस्त मधुमास हैl
[ •पत्रोलास – अँखुवा। अंकुर ]

•ठाकुर दशरथ सिंह भुवाल
•संपर्क –
•98271 90993
🌸🌸🌸🌸🌸🌸🌸🌸
chhattisgarhaaspaas
Next Post विशेष कविता : गणेश कछवाहा
विज्ञापन (Advertisement)