- Home
- Chhattisgarh
- दुर्ग : भगवान महावीर जन्म महोत्सव पर श्री महावीर जैन विद्यालय में विशाल चिकित्सा शिविर…
दुर्ग : भगवान महावीर जन्म महोत्सव पर श्री महावीर जैन विद्यालय में विशाल चिकित्सा शिविर…

दुर्ग [छत्तीसगढ़ आसपास न्यूज़] : दुर्ग भगवान की जन्म कल्याणक का सभी वर्ग के लोगों में उत्साह देखते ही बन रहा आज प्रातः वीर संदेश रैली विशाल निशुल्क चिकित्सा शिविर रक्तदान शिविर मेहंदी मांझी तथा पिंटू स्वामी की भक्ति संध्या ने आज सभी का दिल जीत लिया आज के कार्यक्रम में बड़ी संख्या में जैन समाज का सभी वर्ग बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया
वीर संदेश यात्रा से नसिया जी तीर्थ से प्रारंभ होकर गंजपारा गांधी चौक दिगंबर जैन मंदिर मोती काम्प्लेक्स पोलसाय पारा स्टेशन रोड ग्रीन चौक गुरुद्वारा रोड राजेंद्र पार्क चौक बस स्टैंड महावीर कॉलोनी रिशब कालोनी पटेल चौक होते हुए वीर संदेश यात्रा का गण पुरानी गंज मंडी में समापन हुआ
वीर संदेश यात्रा में बड़ी संख्या में युवक युवतियों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और भगवान महावीर की जय के उद्घोषक के साथ यात्रा समाप्त की

निशुल्क चिकित्सा शिविर
1750 लोगों ने इलाज केसे पंजीयन कराया
=====================
भगवान महावीर जन्म महोत्सव के अवसर पर श्री महावीर जैन विद्यालय विशाल निशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन जिसमें 1750 मरीजो ने अपना पंजीयन कराया जैन समाज के सेवा भाभी चिकित्सकों ने अपनी सेवाएं दी लाइफ केयर के सदस्यों ने चिकित्सा शिविर में अपना सहयोग दिया शिविर मेंदुर्ग भिलाई क्षेत्र के विभिन्न क्षेत्रों से मरीज स्वास्थ्य लाभ के दृष्टिकोण से जांच कराने पहुंचे मैत्री डेंटल कॉलेज अंजोरा वहां की सेवा भाभी दंत चिकित्सकों से जांच कराई और उन्हें संस्था की ओर से निशुल्क दवाइयां वितरित की गई
इसी तरह महावीर इंटर कॉन्टिनेंटल सर्विस ऑर्गनाइजेशन के सदस्यों के सहयोग से 400 से अधिक नेत्र रोगियों का की जांच मशीन द्वारा जांच की गई और उन्हें चश्मा एवं आंख में डालने हेतु दवाई वितरित की गई
शिशु रोग जनरल मेडिसिन मधु में कार्डियोलॉजी ईस्ट चर्म रोग न्यूरोलॉजिस्ट स्त्री रोग एक्सरे सोनोग्राफी फिजियोथेरेपी कैंसर रोक नेत्र रोग हड्डी रोग पेट रोग ना कान गला रोग के विशेषज्ञ डॉक्टर ने आज आज बड़ी संख्या में मरीजों की जांच कर उचित परामर्श दिया पश्चात निशुल्क पैथालॉजी जांच एक्सरे एन्डोस्कोपी सोनोग्राफी के लिए रेफर किया
यह जांच श्री महावीर पैथालॉजी शनिचरीबाजार दुर्ग में सभी प्रकार की पैथालॉजी जांच एवं एक्सरे निशुल्क की गई
देशना फाउंडेशन बढ़ती गर्मी को देखते हुए सभा स्थल में सबको रेखा वितरण किया और मरीजों को एक-एक सकोरा वितरित किया
लाइफ केयर में पांच दिनों तक चिकित्सा शिविर में दिखाने वाले मरीज इस छुट का लाभ ले सकते हैं
मेहंदी मांझी महिलाओं का विशेष कार्यक्रम
===============
परमात्मा महावीर के नाम जैन समाज की महिलाओं ने आज अपने हाथों में मेहंदी रचाई हर्ष और उल्लास के वातावरण में जैन समाज के महिलाओं ने इस आयोजन में जबरदस्त सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति दी
मनोहर महिला मंडल के सदस्यों के सहयोग से आज दोपहर ढाई बजे मेहंदी मांझी का सांस्कृतिक आयोजन बेहद सफल रहा श्रमण संघ महिला मंडल पार्श्वनाथ बहू मंडल खतरगक्ष महिला मंडल कुमारी रीती सांखला यशस्वी ग्रुप महिला मंडल ऋषभ देव महिला मंडल वीर मंडल ग्रीन सिटी आदेश्वर महिला मंडल जैनत्व महिला मंडल ने नित्य एवं गीत संगीत के साथ सांस्कृतिक कार्यक्रम की शानदार प्रस्तुति दी जैन समाज की महिलाओं ने इस आयोजन में जबरदस्त अपनी उपस्थिति प्रदान की
महिलाओं के हाथ में मेहंदी माडने वाली सहयोगी सखियों का जन्म कल्याणक महोत्सव ने मनोहर महिला मंडल की ओर से मोमेंट तो देकर अभिनंदन किया
रक्तदान शिविर
===============
जन्म महोत्सव के अवसर पर अभिजीत पारख के मार्गदर्शन में नव दृष्टि परिवार के सहयोग से रक्तदान शिविर का आयोजन गंजपारा स्थित अंजलि मेडिकल हॉल में किया गया लगभग 131 एवं जिला चिकित्सालय परिसर में 15 यूनिट ब्लड डोनेशन दिया गया
भगवान महावीर जन्म कल्याणक महोत्सव समिति के पदाधिकारियों ने रक्तदान शिविर कराने वाले एवं से वह अभी डॉक्टर एवं सहयोगी साथियों का जैन पचरंगी दुपट्टे से अभिनंदन करते हुए सहयोग के लिए सभी का आभार ज्ञापित किया
आज रात्रि जैन समाज के लोग पिंटू स्वामी की भक्ति में डूबेंगे
पुरानी गंज मंडी के प्रांगण में आयोजित भक्ति संध्या में बिकानेर से पिंटू स्वामी महावीर स्वामी की भक्ति का आनंद दुर्ग नगर के लोगों ने लिया
बड़ी बेसब्री से लोग इनकी भक्ति सुनने को आतुर थे.

[ •नवीन संचेती, प्रचार प्रसार प्रमुख, भगवान महावीर जन्म कल्याणक महोत्सव ]
🟥🟥🟥
chhattisgarhaaspaas
विज्ञापन (Advertisement)