- Home
- Chhattisgarh
- भिलाई : भाजपा द्वारा ध्यान भटकाने एक और बोगस हथकंडा ❗ जो व्यक्ति [राहुल गांधी] ‘ भारत जोड़ो यात्रा ‘ में 4000 किमी. पैदल चलकर लोगों को जोड़ने का काम किया, वो कैसे एक समुदाय को निशाना बना सकता है ❓
भिलाई : भाजपा द्वारा ध्यान भटकाने एक और बोगस हथकंडा ❗ जो व्यक्ति [राहुल गांधी] ‘ भारत जोड़ो यात्रा ‘ में 4000 किमी. पैदल चलकर लोगों को जोड़ने का काम किया, वो कैसे एक समुदाय को निशाना बना सकता है ❓

भिलाई [जिला कांग्रेस कमेटी ब्लॉक 2 की प्रेस कॉन्फ्रेंस से प्रदीप भट्टाचार्य] : जिला कांग्रेस कमेटी ब्लॉक – 2 की पत्रकारवार्ता में ब्लॉक कमेटी के पदाधिकारियों ने बताया –
देश की प्रमुख विपक्ष पार्टी के पूर्व अध्यक्ष एवं चार बार के सांसद राहुल गांधी जब संसद के अंदर बात करते हैं तो उन्हें बोलने नहीं दिया जाता, उनका माइक बंद कर दिया जाता है, भाजपा के सांसद बहुमत के अतिवादी चरित्र का प्रदर्शन करते हुए संसद की कार्यवाही नहीं चलने देते हैं. राहुल गांधी की आवाज़ को नहीं दबा पाते हैं तो एक और षड्यंत्र रचा जाता है…
राज्यसभा में कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री खड़गे जी के भाषण से गौतम अडानी के महत्वपूर्ण अंश और राहुल गांधी के भाषण को संसद के रिकार्ड से हटा दिया गया, क्यों ❓
लोकसभा अध्यक्ष से राहुल गांधी ने दो बार लिखित अनुरोध किया कि उनको संसद में जवाब देने दें. एक बार अध्यक्ष से मीटिंग भी की, पर तीनों बार उन्हें बोलने का अवसर नहीं दिया गया, क्यों ❓
इससे साफ पता चलता है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी नहीं चाहते कि अडानी के साथ उनके रिश्ते का पर्दाफाश हो.

प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया गया –
हम न्यायिक प्रक्रिया पर कोई टिप्पणी नहीं करेंगे. आगे हम कानूनी लड़ाई लड़ेंगे. देश में ‘ तानाशाही ‘ की सरकार चल रही है…
महात्मा गांधी, पं. जवाहर लाल नेहरू, सुभाष चन्द्र बोस, सरदार पटेल, मौलाना आज़ाद को अंग्रेजों ने राजद्रोह के मामले में जेल की सजा दी थी, अंततः कांग्रेस ने अंग्रेजों के खिलाफ जीत हासिल की. अब मोदी सरकार चोरों और घोटालेबाजों का पर्दाफाश करने के लिए राहुल गांधी पर निशाना साध रही है.
कांग्रेस लड़ेगी और जीतेगी
यह भारत के प्रजातंत्र में तानाशाही की शुरुआत है. कांग्रेस इससे डरने वाली नहीं.
हम जनता के बीच जायेंगे.. देश के हर गली, मोहल्ले, चौक – चौराहे को संसद बनायेंगे.. कहाँ – कहाँ आप हमारी आवाज़ रोकेंगे ❓

▪️ पत्रकारवार्ता में उपस्थित थे –
सीजू एंथोनी, श्रीमती दानेश्वरी साहू, केशव बन्छोर्, राजेश शर्मा,अभय कुमार सोनी, प्रमोद प्रभाकर, जावेद खान, कोमल टंडन, राजश्री उप्लवार, अंजू साहू, कविता साहू,अरुण अग्रवाल, आर एस शर्मा, अकरम खान, अनामिका शर्मा, प्रदीप कुमार साइमन, साकेत चंद्रकार, सज्जाद हुसैन, तुलसी पटेल,डी कामराजू, हरीश कुमार और अनेक कांग्रेस सदस्य.

🟥🟥🟥
chhattisgarhaaspaas
विज्ञापन (Advertisement)