- Home
- Chhattisgarh
- भिलाई : ‘ भिलाई की बहू ‘ का आयोजन 14 अप्रैल को एसएनजी ऑडिटोरियम सेक्टर – 4 में.. 100 से अधिक कलाकारों की प्रस्तुति…
भिलाई : ‘ भिलाई की बहू ‘ का आयोजन 14 अप्रैल को एसएनजी ऑडिटोरियम सेक्टर – 4 में.. 100 से अधिक कलाकारों की प्रस्तुति…

भिलाई [छत्तीसगढ़ आसपास न्यूज़] : भिलाई को लघु भारत कहा जाता है। पूरे देश के विभिन्न प्रदेशों से आए लोगों ने भिलाई को एक दिन मिनी इंडिया बना दिया लेकिन यह बात हमेशा हाशिए पर रही कि अपनी संस्कृति का आपस में आदान-प्रदान कर भिलाई में आने वाली बहुओं ने इसे लघु भारत बनाने में अपना अमूल्य योगदान दिया।
स्वयंसिद्धा-ए मिशन विद ए विजन ने इस कार्य का बीड़ा उठाया और अपने स्थापना दिवस पर एक शो तैयार किया जिसमें बताया गया है कि भिलाई की बहुओं ने कैसे अपनी भाषा, संस्कृति परिवार सब को छोड़कर एक अनजान परिवेश में आकर एक दूसरे की संस्कृति को अपनाया और अपनी भारतीयता को बरकरार रखा। एक दूसरे के साथ कुछ ऐसे घुली मिली कि आज भिलाई केवल प्लांट की वजह से नहीं अपने मिश्रित संस्कृति की वजह से भी पूरे भारतवर्ष व विश्व में जाना जाता है।
इस कार्यक्रम की संकल्पना एवं निदेशन डॉ.सोनाली चक्रवर्ती का है।

उन्होंने बताया कि
14 अप्रैल शुक्रवार को शाम 6:00 बजे एसएनजी ऑडिटोरियम सेक्टर-4 में आयोजित इस कार्यक्रम में 100 से अधिक कलाकार हैं और तीन ऑडियो विजुअल शोज़ होंगे जिसमें स्लम क्लास कच्ची धूप के बच्चे भी बच्चों पर आने वाले पढ़ाई व महत्वाकांक्षाओं के बोझ से बचाने के लिए एक शो करेंगे।
1 महीने की प्रैक्टिस,100 से अधिक कलाकार और उसमें भी 80% से अधिक गृहिणियां है व कामकाजी महिलाएं भी भाग ले रही है।
32 लोगों की कोर कमेटी जिसे स्वयंसिद्धा ने ‘बत्तीसी’ नाम दिया है पूरे जी-जान से इस काम में जुटी हुई है। महिलाओं की यह एकता एक मिसाल कायम कर रही है।
उल्लेखनीय है कि स्वयंसिद्धा गत 15 वर्षों से घरेलू महिलाओं की प्रतिभा को मंच पर सम्मान देकर उन्हें मध्य वयसी डिप्रेशन व मिडिल क्लास क्रायसिस से दूर करने का सराहनीय कार्य कर रही है।
कार्यक्रम की मुख्य अतिथि
छत्तीसगढ़ गौरव पद्म विभूषण डॉ.तीजन बाई जी होंगी।
सोनाली चक्रवर्ती का कहना है कि वे ‘स्वयंसिद्धा’ भी है और ‘भिलाई की बहू’ भी जिन्होंने सामान्य बंधी बंधाई परिपाटी को तोड़कर अपनी पहचान बनाई है वे हम सबके लिए श्रद्धेय व प्रेरणा है।

🌸🌸🌸🌸🌸
chhattisgarhaaspaas
विज्ञापन (Advertisement)