- Home
- Chhattisgarh
- राहुल गांधी 2024 में प्रधानमंत्री बनेंगे – भिलाई जिला कांग्रेस कमेटी 6 द्वारा आयोजित पत्रकारवार्ता में पूर्व साडा उपाध्यक्ष ब्रिज मोहन सिंह ने कहा …
राहुल गांधी 2024 में प्रधानमंत्री बनेंगे – भिलाई जिला कांग्रेस कमेटी 6 द्वारा आयोजित पत्रकारवार्ता में पूर्व साडा उपाध्यक्ष ब्रिज मोहन सिंह ने कहा …

भिलाई : रिसाली [प्रेस कॉन्फ्रेंस से प्रदीप भट्टाचार्य] : जिला भिलाई कांग्रेस कमेटी ब्लॉक – 6 द्वारा आज प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित कर वरिष्ठ कांग्रेस नेता ब्रिज मोहन सिंह ने कहा –
लोकतांत्रिक देश में आज आम आदमी की आवाज़ उठाना, भ्रष्टाचार के खिलाफ आवाज़ उठाना गुनाह हो गया है. कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं 4 बार के सांसद राहुल गांधी जब संसद के अंदर बात करते हैं तो उनको बोलने नहीं दिया जाता, उनका माइक बंद कर दिया जाता है. भाजपा सांसद बहुमत के अतिवादी चरित्र का प्रदर्शन करते हुए संसद की कार्यवाही नहीं चलने देते हैं. केंद्रीय मंत्री अपने पद की गरिमा को तार – तार करते हुए अनर्गल बयांबाजी करते हैं और जब इन सबसे भी राहुल गांधी कांग्रेस पार्टी और विपक्ष की आवाज़ को नहीं दबा पाते तो एक षड्यंत्र रच दिया जाता है…
आप सबको ये ज्ञात ही है किस तरह उनकी सदस्यता रद्द कर दी गई. हम न्यायिक प्रक्रिया पर टिप्पणी नहीं करेंगे. आगे हम कानूनी लड़ाई लड़ेंगे. राहुल गांधी की सदस्यता रद्द करने के 3 दिन के अंदर लोकसभा के गृह समिति द्वारा 30 दिन का नोटिस देकर मकान खाली करने को कहा जाता है.

सूरत गुजरात में एक निचली अदालत के फैसले के 24 घंटे के भीतर भाजपा ने राहुल गांधी को लोक सभा में उनकी सदस्यता को रद्द करने के लिए ‘ बिजली की गति ‘ से काम किया. जबकि अदालत ने उन्हें उच्च न्यायालय में अपील करने के लिए 30 दिन का समय दिया था. भाजपा राहुल गांधी से इतना डरती क्यों है ❓
राहुल गांधी द्वारा दिया गया बयान – कुछ चोरों का एक ही उपनाम [नीरव मोदी, ललित मोदी, नरेंद्र मोदी] क्यों है –
उन्होंने ऐसा नहीं कहा है कि सारे माेदी चोर है.
राहुल गांधी ने किसी समुदाय को निशाना नहीं बनाया. दूसरा न तो नीरव मोदी, ललित मोदी ओबीसी हैं

उनकी जाति जो भी हो, क्या उन्होंने धोखाधड़ी नहीं की ❓ भाजपा धोखेबाजों और भगोड़ों को क्यों बचा रही हैं ❓ कांग्रेस पार्टी में 2 ओबीसी मुख्यमंत्री हैं. कांग्रेस उनके योगदान को महत्व देती है.

यह प्रहार सिर्फ राहुल गांधी पर नहीं, यह आक्रमण समूचे विपक्ष पर है. देश की 135 करोड़ जनता को धमकाने की साजिश है. राहुल गांधी विपक्ष के सबसे प्रभावशाली नेता हैं. भारत के प्रजातंत्र में यह ‘ तानाशाही ‘ की शुरुआत है.
कांग्रेस इससे डरने वाली नहीं. हम जनता के बीच में जायेंगे
पत्रकारवार्ता में उपस्थित थे –
ब्रिज मोहन सिंह, रिसाली नगर निगम की महापौर शशि सिन्हा, जिला प्रवक्ता राजेश शर्मा, जिला कांग्रेस कमेटी ब्लॉक – 6 के अध्यक्ष मुकुंद धैसे, महामंत्री चंद्रकांत कोरे, सरिता जितेंद्र साहू,ब्लॉक – 6 [महिला] अध्यक्ष हेमीन चतुर्वेदी, अनुपमा गोस्वामी, एनएसयूआई अध्यक्ष सुरेंद्र बाघमारे,चंद्रभान सिंह ठाकुर, जिला सचिव अमनदीप और एल्डरमैन संगीता सिंह.

🟥🟥🟥
chhattisgarhaaspaas
विज्ञापन (Advertisement)