- Home
- Chhattisgarh
- अमन सिंह को हर महीने पेश होना पड़ेगा ईओडब्लू दफ्तर में, देश छोड़ने पर प्रतिबंध
अमन सिंह को हर महीने पेश होना पड़ेगा ईओडब्लू दफ्तर में, देश छोड़ने पर प्रतिबंध
3 years ago
287
0
हाईकोर्ट में जमानत याचिका मंजूर होने के बाद अब ईओडब्लू अमन सिंह और उनकी पत्नी यास्मीन को गिरफ्तार नहीं कर पाएगी, पर ईओडब्लूू ने हर महीने की 4 तारीख को उपस्थिति दर्ज कराने की शर्त रखी है। वहीं अमन सिंह और उनकी पत्नी यास्मीन के देश छोड़ने पर प्रतिबंध लगा दिया है।
विदित है कि डॉ. रमन सरकार में अमन सिंह उनके प्रमुख सचिव की हैसियत से छत्तीसगढ़ में पदस्थ थे। उनके खिलाफ आय से अधिक संपत्ति का मामला दर्ज कराया गया था, जिस पर लंबे समय से जांच चल रही है। मामला ईओडब्लू के पास है, लिहाजा आज मंगलवार को अमन सिंह ईओडब्लू में पेश हुए, जहां उन्हें हर महीने की 4 तारीख को अपनी उपस्थिति दर्ज कराए जाने के लिए कहा गया है।
chhattisgarhaaspaas
विज्ञापन (Advertisement)