- Home
- Chhattisgarh
- भिलाई : राहुल गांधी और कांग्रेस का कोई भी कार्यकर्ता डरने वाली नहीं है.. हम जनता के बीच में जायेंगे.. जिला कांग्रेस कमेटी ब्लॉक – 5 के प्रेस कॉन्फ्रेंस में पत्रकारों को बताया गया..
भिलाई : राहुल गांधी और कांग्रेस का कोई भी कार्यकर्ता डरने वाली नहीं है.. हम जनता के बीच में जायेंगे.. जिला कांग्रेस कमेटी ब्लॉक – 5 के प्रेस कॉन्फ्रेंस में पत्रकारों को बताया गया..

भिलाई [प्रेस कॉन्फ्रेंस से प्रदीप भट्टाचार्य] : कांग्रेस के राष्ट्रीय पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की दुखती रत पर हाथ रख दिया. राहुल गांधी मोदी के निकट गौतम अडानी के घोटालेबाज और अडानी – मोदी के गठबंधन पर आवाज़ उठाया, राहुल गांधी ने दो सवाल पूछे थे –
क्या गौतम अडानी की सेल कंपनियों में रु. 20,000 करोड़ या 3 बिलियन डॉलर है ❓ अडानी इस पैसे को खुद कमा नहीं सकता क्योंकि वो इंफ्रास्ट्रक्चर बिजनेस में है. यह पैसा कहाँ से आया ❓ किसका काला धन है ❓ ये किसकी सेल कंपनियां है ❓ ये कंपनियां डिफेंस फील्ड में काम कर रही है ❓ कोई क्यों नहीं जानता ❓ यह किसका पैसा है ❓ इसमें एक चीनी नागरिक शामिल है. कोई यह सवाल क्यों नहीं पूछ रहा है कि यह चीनी नागरिक कौन है ❓

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का गौतम अडानी से क्या रिश्ता है? राहुल गांधी ने अडानी के विमान में आराम करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तस्वीर दिखाई. राहुल गांधी रक्षा उद्योग, हवाई अड्डों, श्रीलंका में दिए गए बयानों के साथ बैठे मोदी जी और गौतम अडानी की तस्वीरें, जिन्होंने कथित तौर पर $1 बिलियन का ऋण स्वीकृत किया था, के बारे में दस्तावेज दिए, यह सबूत के साथ दूसरा सेट था.
मोदी सरकार ने सवाल के जवाब तो नहीं दिया उल्टे संसद के रिकॉर्ड से महत्वपूर्ण अंश को ही हटा दिया गया, क्यों ❓
हम न्यायिक प्रक्रिया पर कोई टिप्पणी नहीं करेंगे. आगे हम कानूनी लड़ाई लड़ेंगे.
भाजपा द्वारा ध्यान भटकाने की कवायद 3 हास्यापद आरोपों से साबित होती है –
▪️ सबसे पहले उन्होंने दावा कि राहुल गांधी ने ‘ विदेशी ताकतों ‘ से लंदन में भारत की मदद करने के लिए कहा. ये एक सफेद झूठ है. अगर कोई उनके वक्तव्यों को ध्यान से देखें तो उन्होंने कहा ये ‘ भारत का अंदरुनी मामला है, हम स्वयं इसका हल निकालने में सक्षम है ‘
▪️ दूसरा, भाजपा अब झूठा हौवा खड़ा कर रही है कि राहुल गांधी ने ‘ अन्य पिछड़ा वर्ग याने ओबीसी ‘ को सिर्फ इसलिए निशाना बनाया क्योंकि उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से एक सवाल किया था. ध्यान भटकाने का एक और बोगस हथकंडा. जो व्यक्ति एकता फैलाने के लिए ‘ भारत जोड़ो यात्रा ‘ में 4000 किलो. पैदल चल सकता है, वो कैसे एक समुदाय को निशाना बना सकता है?
▪️ तीसरा, ‘ सूरत ‘ में एक निचली अदालत के फैसले के 24 घंटे के भीतर भाजपा ने राहुल गांधी को लोकसभा में उनकी सदस्यता को रद्द करने के लिए ‘ बिजली की गति ‘ से काम किया, भले ही अदालत ने उन्हें उच्च न्यायालय में अपील करने के लिए 30 दिन का समय दिया था. भाजपा राहुल गांधी से इतना डरती क्यों है ?

कांग्रेस लड़ेगी, फिर जीतेगी
हम जनता के बीच जायेंगे
कहाँ – कहाँ आप हमारी आवाज़ रोकेंगे ❓
पत्रकारवार्ता में उपस्थित थे –
जिला कांग्रेस कमेटी ब्लॉक – 5 की अध्यक्ष श्रीमती दानेश्वरी साहू, ब्लॉक प्रभारी एवं नगर पालिका निगम रिसाली के सभापति केशव बंछोर, ब्लॉक – 5 के वरिष्ठ सदस्य एवं भिलाई नगर निगम के राजस्व प्रभारी सीजू एंथोनी, ब्लॉक प्रवक्ता जावेद खान, जिला प्रवक्ता राजेश शर्मा, आर बी राव, अरुण अग्रवाल, जोन अध्यक्ष राजश्री उपलवार, जोन अध्यक्ष अंजू साहू, जोन अध्यक्ष शेख अकरम, पार्षद अभय सोनी, कोमल दास टंडन, अनामिका शर्मा, प्रदीप कुमार साइमन और ब्लॉक – 5 की कोषाध्यक्ष ललिता साहू.

▪️▪️▪️▪️▪️▪️
chhattisgarhaaspaas
विज्ञापन (Advertisement)