- Home
- Chhattisgarh
- छत्तीसगढ़ की महिलाओं को भूपेश बघेल सरकार देगी 50 लाख तक का लोन, जाने ‘राज्य महिला उद्यमिता नीति’ के बारे में
छत्तीसगढ़ की महिलाओं को भूपेश बघेल सरकार देगी 50 लाख तक का लोन, जाने ‘राज्य महिला उद्यमिता नीति’ के बारे में

छत्तीसगढ़ सरकार ने लघु उद्योग और स्टार्टअप को बढ़ावा देने एक नई योजना की शुरुआत की है। योजना के तहत सरकार ने महिला उद्यमियों के व्यवसाय शुरू करने या उसका विस्तार के लिए वित्तीय मदद, प्रोत्साहन और सब्सिडी प्रदान करने के लिए नई नीति पेश की। मुख्यमंत्री बघेल ने ‘राज्य महिला उद्यमिता नीति, 2023-28’ की घोषणा की। ट्विटर पर सरकार की नई नीति की घोषणा करते हुए मुख्यमंत्री बघेल ने कहा कि उनकी सरकार का लक्ष्य महिलाओं को नौकरी देने वाला बनाना है, नौकरी मांगने वाला नहीं। सीएम बघेल ने ट्वीट किया, ‘यह बताते हुए खुशी हो रही है कि हमने ‘राज्य महिला उद्यमिता नीति, 2023-28′ शुरू की है। हमारा उद्देश्य है कि राज्य की महिलाएं सिर्फ नौकरी मांगने वाली नहीं, नौकरी देने वाली भी बनें। नए स्टार्टअप, नए व्यवसाय से प्रदेश को आगे बढ़ाएं।
सरकार की तरफ से पेश की गई नई नीति का लक्ष्य महिला समूह, उद्यमियों, उनके व्यापार और स्टार्टअप का तेजी से विकास करना है। जानकारी के मुताबिक, इसके अंतर्गत राज्य की महिलाओं को विनिर्माण उद्यम स्थापित करने के लिए 50 लाख रुपये तक, सेवा उद्यमों के लिए 25 लाख रुपये तक और व्यावसायिक उद्यमों के लिए 10 लाख रुपये तक का लोन देने का प्रावधान किया गया है। बता दें,केंद्र सरकार और अलग-अलग राज्यों की सरकार की तरफ से लघु उद्योग और स्टार्टअप को लगातार बढ़ावा दिया जा रहा है। इसी कड़ी में छत्तीसगढ़ सरकार ने महिला उद्यमियों के लिए यह शानदार योजना शुरू की है।
chhattisgarhaaspaas
विज्ञापन (Advertisement)