- Home
- Chhattisgarh
- भिलाई : श्री चतुर्भुज मेमोरियल फाउंडेशन द्वारा ‘ प्याऊ घर ‘ का शुभारंभ : इस अवसर पर सेफी के चेयरमैन नरेंद्र कुमार बंछोर, बीएसपी आफिसर्स एसोसिएशन के सचिव परमिंदर सिंह, उपमहाप्रबंधक के के यादव, फाउंडेशन के संस्थापक अरुण श्रीवास्तव और फाउंडेशन की अध्यक्ष सरिता श्रीवास्तव ने विधिवत पूजा अर्चना के बाद सेंट्रल एवेन्यू में आज राहगीरों को शीतल जल पिलाकर शुरूआत की…
भिलाई : श्री चतुर्भुज मेमोरियल फाउंडेशन द्वारा ‘ प्याऊ घर ‘ का शुभारंभ : इस अवसर पर सेफी के चेयरमैन नरेंद्र कुमार बंछोर, बीएसपी आफिसर्स एसोसिएशन के सचिव परमिंदर सिंह, उपमहाप्रबंधक के के यादव, फाउंडेशन के संस्थापक अरुण श्रीवास्तव और फाउंडेशन की अध्यक्ष सरिता श्रीवास्तव ने विधिवत पूजा अर्चना के बाद सेंट्रल एवेन्यू में आज राहगीरों को शीतल जल पिलाकर शुरूआत की…

•भिलाई [छत्तीसगढ़ आसपास न्यूज़: अक्षय तृतीया,आक्ति तिहार ईद एवं परशुराम जयंती के पावन अवसर पर आज भिलाई के सेंट्रल एवेन्यू में श्री चतुर्भुज मेमोरियल फाउंडेशन द्वारा प्याऊ घर का शुभारंभ किया गया | इस अवसर पर सेफी चेयरमैन नरेंद्र बंछोर, बी.एस.पी. ऑफिसर्स एसोसिएशन के सचिव परमिंदर सिंह, उपमहाप्रबंधक के.के. यादव तथा फाउंडेशन के संस्थापक अरुण श्रीवास्तव, संस्था की अध्यक्ष श्रीमती सरिता श्रीवास्तव ने पूजा अर्चना के पशचात राहगीरों को शीतल जल पिलाकर इस प्याऊ घर की शुरुआत की |

आयोजित संक्षिप्त समारोह को संबोधित करते हुए नरेंद्र बंछोर ने कहा कि इस प्रचंड गर्मी में संयंत्र कर्मियों तथा अन्य राहगीरों के लिए यह प्याऊ अत्यंत उपयोगी साबित होगा | उन्होंने श्री चतुर्भुज मेमोरियल फाउंडेशन की टीम को इस पुनीत कार्य के लिए शुभकामनाएं दी , परमिंदर सिंह एवं के.के.यादव ने भी इस सेवा भावी कार्य के लिए अपनी शुभकामनाएं प्रदान की |
समारोह का संयोजन फाउंडेशन के सचिव सुश्री जसवीर कौर ने किया |
समारोह में फाउंडेशन की वर्तमान अध्यक्ष सरिता श्रीवास्तव ,अनीता पटनायक ,योगेश, आकाश, आर के देवांगन जी, कौशल तांडी, अजय चौधरी के अलावा चुनिंदा समाजसेवी तथा सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधि उपस्थित थे.
यह जानकारी ‘ श्री चतुर्भुज मेमोरियल फाउंडेशन ‘ की सचिव जसवीर कौर ने दी.

🟥🟥🟥
chhattisgarhaaspaas
विज्ञापन (Advertisement)