- Home
- Chhattisgarh
- साहित्यिक आयोजन : ‘ संकेत साहित्य समिति ‘ की काव्य गोष्ठी :
साहित्यिक आयोजन : ‘ संकेत साहित्य समिति ‘ की काव्य गोष्ठी :

रायपुर [छत्तीसगढ़ आसपास न्यूज़] : संकेत साहित्य समिति द्वारा पार्थिवी प्रोविन्स कॉलोनी सरोना के को-ऑपरेटिव सोसायटी बैठक कक्ष में राष्ट्रीय कवि संगम के महामंत्री महेश शर्मा के मुख्य आतिथ्य एवं डॉ.मृणालिनी ओझा एवं चेतन भारती के विशिष्ट आतिथ्य तथा वरिष्ठ साहित्यकार आचार्य अमरनाथ त्यागी की अध्यक्षता में सरस काव्य गोष्ठी का आयोजन किया गया जिसमें राजधानी रायपुर के जिन प्रतिष्ठित साहित्यकारों ने काव्य पाठ किया उनमें अमरनाथ त्यागी, डॉ.माणिक विश्वकर्मा ‘नवरंग’, महेश शर्मा,डॉ.मृणालिनी ओझा,चेतन भारती, प्रो.सी.एल.साहू , वाई.के.सिन्हा , श्रवण चोरनेले ‘श्रवण’, किशोर कुमार धनावत ,राजेन्द्र ओझा ,पल्लवी झा , लोकनाथ साहू ‘ललकार’,सुषमा पटेल ,अरुण भावे ,आर.आर.मनीजन एवं शिवप्रसाद के नाम प्रमुख हैं।
संकेत साहित्य समिति के अध्यक्ष डॉ.माणिक विश्वकर्मा ‘नवरंग’के कुशल संलाचन में कवि एवं कवयित्रियों द्वारा पढ़ी गई विविध विधाओं की रचनाओं के कुछ अंश निम्नानुसार हैं-

• नारी की अब लाज बचाने/बनते नहीं कोई गिरधारी/गली-गली में घूम रहे हैं/अब तो केवल व्यभिचारी – पल्लवी झा
• सच्चाई भाव /जितने अपनाया/सुख ही पाया/ मन के द्वार/खुलते प्रति पल/सहज पाया- श्रवण चोरनेले ‘श्रवण’
• हम भी दें प्रकृति को / कुछ उपहार – डॉ.सी.एल.साहू
• मोर कहाँ गँवागे वो गाँव /बर-पीपर के छाँव/दूद- दही के ठाँव/ गोकुल कस वो गाँव – लोकनाथ साहू
• भ्रष्टाचार लीलता /मँहगाई झुलसाती/अपंग व्यवस्था ने/ बेहाल कर दिया – चेतन भारती
• लगता है मेरा शहर अब /आक्सीजन में नहीं /आक्सीजन मेरे शहर में /अंतिम साँसें ले रहा है – डॉ.मृणालिनी ओझा
• हँसते -हँसते पी लो पीड़ा / रोने में क्या रक्खा है/अलख जगाते रहो निरंतर / सोने में क्या रक्खा है – महेश शर्मा
• जो नहीं लिखना था वो मैं लिख रहा हूँ /सत्पुरुष बन कौड़ियों में बिक रहा हूँ – डॉ.माणिक विश्वकर्मा ‘नवरंग’
• प्रेरणा अगति को अभियान बना देती है / प्रेरणा शाप को वरदान बना देती है /इसकी जादुई शक्ति को जगाओ यारों /प्रेरणा इंसान कै भगवान बना देती है – आचार्य अमरनाथ त्यागी ।
कार्यक्रम के अंत में प्रख्यात कथाकार एवं समिति के महासचिव डॉ.सी.एल.साहू ने आमंत्रित अतिथियों, साहित्यकारों एवं श्रोताओं के प्रति आभार व्यक्त किया।

🌸🌸🌸
chhattisgarhaaspaas
विज्ञापन (Advertisement)