- Home
- Chhattisgarh
- भिलाई : शिवमहापुराण : अंतरराष्ट्रीय कथावाचक पं. प्रदीप मिश्रा सीहोर वाले का आज आगमन होगा : हर हर महादेव के जयकारे के बीच में 5000 से अधिक महिलाओं की शिवमहापुराण कलश यात्रा : 25 अप्रैल से 1 मई तक एकांतेश्वर महादेव की कथा वाचन जयंती स्टेडियम मैदान में…
भिलाई : शिवमहापुराण : अंतरराष्ट्रीय कथावाचक पं. प्रदीप मिश्रा सीहोर वाले का आज आगमन होगा : हर हर महादेव के जयकारे के बीच में 5000 से अधिक महिलाओं की शिवमहापुराण कलश यात्रा : 25 अप्रैल से 1 मई तक एकांतेश्वर महादेव की कथा वाचन जयंती स्टेडियम मैदान में…

भिलाई [छत्तीसगढ़ आसपास के लिए कलश यात्रा से प्रदीप भट्टाचार्य] : अंतरराष्ट्रीय कथावाचक पं. प्रदीप मिश्रा सीहोर वाले का आज भिलाई आगमन हो रहे हैं.
25 अप्रैल से जयंती स्टेडियम मैदान में ‘ एकांतेश्वर महादेव कथा वाचन ‘ के पूर्व 23 अप्रैल को हर हर महादेव के जयकारे के साथ भव्य कलश यात्रा निकाली गई.
सेक्टर – 5 श्री गणेश भगवान के सम्मुख कलशों का पूजन विधिविधान से आचार्य पं. संदीप तिवारी ने करवाया.
इस अवसर पर आयोजक ‘ जीवन फाउंडेशन ‘ के अध्यक्ष विनोद सिंह, धर्मपत्नी विजया लक्ष्मी सिंह, ‘ श्रीराम जन्मोत्सव समिति ‘ के युवा विंग के अध्यक्ष मनीष पाण्डेय, धर्मपत्नी विनीता पाण्डेय साथ में संकरा पाठक, राजेश त्रिपाठी सहित अनेक भक्तजन उपस्थित थे.
पूर्व विधानसभा अध्यक्ष प्रेमप्रकाश पाण्डेय भी कलश यात्रा में शामिल होकर विशेष पूजा अर्चना की और कहा –
यह हर्ष का विषय है कि अंतरराष्ट्रीय कथावाचक पं. प्रदीप मिश्रा के श्रीमुख से भिलाईवासियों को एकांतेश्वर महादेव जी की कथा का श्रवण करने का सुअवसर प्राप्त हो रहा है. ये हमारा हम सबका सौभाग्य है.


chhattisgarhaaspaas
विज्ञापन (Advertisement)