- Home
- Chhattisgarh
- भिलाई : एक दैनिक अखबार में प्रकाशित खबर [कोर्ट में मामले के बाद भी ‘ वृद्धआश्रम में तोड़फोड़ कर जड़ दिया ताला…] के संदर्भ में पीड़ित परिवार की तरफ से श्रीमती मीनाक्षी साहा पति पी के साहा और उनके पारिवारिक शुभचिंतक सतीश शुक्ला ने पत्रकारवार्ता में दस्तावेज के साथ बताया…
भिलाई : एक दैनिक अखबार में प्रकाशित खबर [कोर्ट में मामले के बाद भी ‘ वृद्धआश्रम में तोड़फोड़ कर जड़ दिया ताला…] के संदर्भ में पीड़ित परिवार की तरफ से श्रीमती मीनाक्षी साहा पति पी के साहा और उनके पारिवारिक शुभचिंतक सतीश शुक्ला ने पत्रकारवार्ता में दस्तावेज के साथ बताया…

भिलाई [प्रेस कॉन्फ्रेंस से प्रदीप भट्टाचार्य] : पीड़ित परिवार ने बताया ‘ उमरपोटी ‘ जिला – दुर्ग के पास भूमि खसरा नं. 231/1 रकबा 0.11 हेक्टयेर भूमि को वर्ष 2003 में पी के साहा [पति मीनाक्षी साहा ] द्वारा पी के भट्टाचार्य पिता रविंद्र नाथ भट्टाचार्य से 38500रु. में खरीद कर, खरीदी दिनाँक से ही भूमि का कब्जा रविंद्र नाथ भट्टाचार्य से प्राप्त किया है. भूमि के प्रतिफल का भुगतान मेरे पति द्वारा किया गया और कब्जा भी मेरे पति द्वारा वर्ष 2003 में प्राप्त किया गया [बैनामा भी उन्होंने संलग्न किया]
मेरे पति बैनामा के एकमात्र क्रेता हैं और उन्होंने यह भूमि अपनी निजी पूंजी से खरीदा है. वर्तमान में मेरे पति पिछले कुछ वर्षों से गंभीर बीमारी से पीड़ित हैं, बिस्तर पर हैं.
इस भूमि को मैंने अपने पति से पंजीकृत बैनामा से खरीदकर उस पर काबिज हूँ. भूमि का सीमांकन भी विधिवत किया है एवं मेरा विधिक कब्जा भी सीमांकन में प्रमाणित किया गया है एवं शिव मंदिर भी इस भूमि पर मेरे पति के द्वारा निर्मित किया गया है.
पत्रकारवार्ता में श्रीमती मीनाक्षी साहा ने बताया –
पी के भट्टाचार्य का कहना है कि इस भूमि खसरा नं. 231/1 रकबा 0.11 हेक्टयेर को मेरे पति पी के साहा ने दान कर दिया है ‘ तंद्रालय वेलफेयर सोसाइटी ‘ के नाम से
मीनाक्षी साहा का कहना है –
अगर मेरे पति ने दान किया है तो उसका कोई कोर्ट से लिखा दानपत्र तो होगा.

पी के भट्टाचार्य प्रेस और अन्य सक्षम प्राधिकारियों के समक्ष इस भूमि को उनके पिता रविंद्रनाथ भट्टाचार्य द्वारा मेरे पति को दान किया जाना बताकर भूमि पर अवैध कब्जा करना चाहता है. इस संबंध में पी के भट्टाचार्य के विरुद्ध पूर्व में 12.10.2022 को उतई थाना में प्रथम सूचना रिपोर्ट अपराध क्र. 555/2022 अंतर्गत धारा 294506 मेरी शिकायत पर दर्ज किया गया है. FIR की कॉपी भी उन्होंने पत्रकारों को दिखाया.
मीनाक्षी साहा ने बताया – प्रेस को झूठी जानकारी देकर तथ्यों पर गुमराह कर रहे हैं पी के भट्टाचार्य.


chhattisgarhaaspaas
विज्ञापन (Advertisement)