- Home
- Chhattisgarh
- छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव जितने के लिए भाजपा कर रही है तैयारी, इस रणनीति पर होगा काम
छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव जितने के लिए भाजपा कर रही है तैयारी, इस रणनीति पर होगा काम
छत्तीसगढ़ बीजेपी ने अगले एक महीने तक के लिए कई बड़े प्लान बना रही है. दरअसल, विधानसभा चुनाव के आखिरी 6 महीने महीने बचे हैं. इसलिए बीजेपी में बैठकों का दौर चल रहा है. इसी कड़ी में बीजेपी के प्रदेश प्रभारी ओम माथुर बस्तर और दुर्ग संभाग के एक सप्ताह के दौरे पर हैं.
दुर्ग में संभागीय बैठक लेने के बाद अब वो लगातार बस्तर संभाग का दौरा कर रहे हैं. ओम माथुर लगातार विधानसभा स्तरीय बैठक ले रहे हैं. चुनाव को लेकर पार्टी के नेताओं को निर्देश दिया जा रहा है. माना जा रहा है कि इन बैठकों में सभी बीजेपी नेताओं और कार्यकर्ताओं को हर एक विधानसभआ में सक्रियता बढ़ाने और लोगों के जमीनी मुद्दो पर आंदोलन करने का निर्देश दिया जा रहा है. इसका असर भी जल्द ही दिख सकता है.
गुरुवार को रायपुर में अरुण साव ने बीजेपी सहकारिता प्रकोष्ठ की बैठक ली है. इसमें उन्होंने कार्यकर्ताओं को सहकारिता चौपाल लगाने का निर्देश दिया है. बैठक में अरुण साव ने कहा “कांग्रेस सरकार ने सहकारिता आंदोलन को खत्म करने कोशिश कर रही है. इसके विरोध में राजनीतिक प्रस्ताव पारित किया गया. साथ ही निर्णय लिया गया कि आगामी माह 5 मई से 20 मई तक सभी सहकारी समितियों में बीजेपी सहकारिता प्रकोष्ठ के कार्यकर्ताओं द्वारा किसानों और सहकारिता के मुद्दों को लेकर सहकारिता चौपाल आयोजित की जाएगी.” अरुण साव ने ये भी बताया है कि 30 मई 2023 को प्रदेश के सभी जिलों में सहकारिता बचाओ आंदोलन का आयोजन किया जाएगा.
chhattisgarhaaspaas
विज्ञापन (Advertisement)