- Home
- Chhattisgarh
- सम्मेलन : विश्वकर्मा कल्याण महासंघ छत्तीसगढ़ का प्रांतीय सम्मेलन सम्पन्न हुआ : प्रांतीय अध्यक्ष राकेश विश्वकर्मा ने आगामी वर्षों की योजनाओं की रूपरेखा को रखा…
सम्मेलन : विश्वकर्मा कल्याण महासंघ छत्तीसगढ़ का प्रांतीय सम्मेलन सम्पन्न हुआ : प्रांतीय अध्यक्ष राकेश विश्वकर्मा ने आगामी वर्षों की योजनाओं की रूपरेखा को रखा…

रायपुर [छत्तीसगढ़ आसपास] : छत्तीसगढ़ प्रदेश के विभिन्न जिलों से आए पदाधिकारियों की उपस्थिति में होटल पंजाब पैलेस रायपुर के सभागार में विश्वकर्मा मय-मनु कल्याण महासंघ छत्तीसगढ़ का प्रांतीय सम्मेलन दिनांक 23/04/2023 को संपन्न हुआ।

जिसमें समाज के उन्नयन एवं विकास हेतु भावी योजना विषयक प्रस्ताव महसंघ के प्रांतीय अध्यक्ष राकेश विश्वकर्मा ने प्रस्तुत किया तथा आम सहमति से उसे अंतिम रूप दिया गया। कार्यक्रम का संचालन महासंघ के प्रांतीय संरक्षक डॉ. माणिक विश्वकर्मा ‘नवरंग’ एवं आभार प्रदर्शन कार्यकारी अध्यक्ष पी.आर . विश्वकर्मा ने किया। प्रदेश के विभिन्न जिलों से आए पदाधिकारियों एवं सामाजिक बंधुओं में रायगढ- से राकेश विश्वकर्मा , धर्मदेव शर्मा, रामबली विश्वकर्मा , अंबिकापुर- से राजेश विश्वकर्मा, एस एन वर्मा, नवल किशोर शर्मा, हरिलाल शर्मा,ब्यास विश्वकर्मा,महेंद्र शर्मा ,बिलासपुर- से आर डी विश्वकर्मा, आर पी विश्वकर्मा, उमेश विश्वकर्मा संतोष विश्वकर्मा, श्रीमती मीना विश्वकर्मा, जगदलपूर- अजय शर्मा एवं रायपुर- से डॉ. माणिक विश्वकर्मा ‘नवरंग’, पी.आर. विश्वकर्मा, नंदकिशोर पांचाल , अर्जुन विश्वकर्मा, मनोहर लाल विश्वकर्मा,सीताराम विश्वकर्मा, सुदामा विश्वकर्मा , हितेंद्र विश्वकर्मा विजेन्द्र शर्मा,किशन लाल विश्वकर्मा , राजाराम विश्वकर्मा के नाम प्रमुख हैं।

🟥🟥🟥
chhattisgarhaaspaas
विज्ञापन (Advertisement)