- Home
- Chhattisgarh
- भिलाई : ‘ छोटा ख्याल ‘ का बुक रीडिंग सेशन ‘ न्यू लाइट बुक्स ‘ में सम्पन्न : कृतिकार डॉ. सोनाली चक्रवर्ती ने पाठकों के साथ किताब के विषय में बातचीत की…
भिलाई : ‘ छोटा ख्याल ‘ का बुक रीडिंग सेशन ‘ न्यू लाइट बुक्स ‘ में सम्पन्न : कृतिकार डॉ. सोनाली चक्रवर्ती ने पाठकों के साथ किताब के विषय में बातचीत की…

भिलाई में मेट्रो सिटी की तर्ज पर प्रथम बार आयोजित बुक रीडिंग सेशन सेक्टर-10 स्थित न्यू लाइट बुक स्टोर में शुक्रवार शाम आयोजित किया गया जिसमें डॉ.सोनाली चक्रवर्ती की पहली किताब ‘छोटा ख्याल’ का बुक रीडिंग सेशन रखा गया।
सेशन में सोनाली चक्रवर्ती ने अपनी किताब के कुछ अंश पढ़े व उपस्थित पाठकों के साथ किताब के विषय में बातचीत की।
डॉ.सोनाली चक्रवर्ती ने बताया कि भारतीय रागों में आरोह अवरोह पकड़ के बाद बड़ा ख्याल की प्रस्तुति दी जाती है तत्पश्चात छोटा ख्याल मध्यलय में शुरू होता है। मेरी किताब का नाम यही ‘छोटा ख्याल’ है
जिन्होंने पहले किताब ले ली थी उन्होंने अपने विचार व पाठकीय प्रतिक्रिया व्यक्त की।
न्यू लाइट के संचालक श्री गिरीश गोपालानी ने बताया कि मेट्रो सिटीज में कोई भी नई किताब किसी बुक स्टोर में लॉन्च होती है जिसमें लोग लेखक के साथ बातचीत करके किताब के विषय में अपनी जिज्ञासा शांत करते हैं।
इससे पढ़ने की आदत को बढ़ावा मिलता है। जहां एक ₹10 के चिप्स के पैकेट के लिए दिनभर लाखों की विज्ञापन चलते हैं वहां हम किताबों के लिए ऐसा कोई भी प्रयास नहीं करते। जबकि आज समाज में जो विघटन चल रहा है उसमें किताबें ही सच्ची साथी बन सकती है।
इस बुक रीडिंग सेशन में बिपिन गोपालानी,वरिष्ठ पत्रकार जितेंद्र शर्मा, अपना मोर्चा डॉट कॉम के संचालक श्री राजकुमार सोनी,’वोल्गा से शिवनाथ तक’ किताब के लेखक मोहम्मद जाकिर हुसैन, थिरकन एकेडमी के संचालक श्री मनोज खन्ना,रंगकर्मी, नितेश केडिया संतोष रावत, प्रसिद्ध चित्रकार श्री हरि सेन,डाॅ.सोनाली चक्रवर्ती,
जे.पी.सिंह,संदीप चक्रवर्ती, सोनू मौर्य, रीता तिवारी, दीपा सिंह,बिंदु नायक,राजश्री नायर,
शीला प्रकाश, देबजानी मजूमदार,अनीता चक्रवर्ती, रीता वैष्णव,रूखसाना शेख,ईज़ा पॉल, डॉ.पूर्णिमा लाल, रूमा कर,नीरा लखेरा,संदीप चक्रवर्ती एवं शाश्वत चक्रवर्ती उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन परिना जॉर्ज ने किया।

🟥🟥🟥
chhattisgarhaaspaas
विज्ञापन (Advertisement)