- Home
- Chhattisgarh
- राजस्थान : ज्ञानसरोवर माउंट आबू : अखिल भारतीय मीडिया सम्मेलन का दीप प्रज्ज्वलित कर उद्घाटन : विषय : राष्ट्रीय विकास में मीडिया का दायित्व : सम्मेलन में 500 मीडिया से जुड़े पत्रकारों ने अपनी भागीदारी दी…
राजस्थान : ज्ञानसरोवर माउंट आबू : अखिल भारतीय मीडिया सम्मेलन का दीप प्रज्ज्वलित कर उद्घाटन : विषय : राष्ट्रीय विकास में मीडिया का दायित्व : सम्मेलन में 500 मीडिया से जुड़े पत्रकारों ने अपनी भागीदारी दी…

माउंट आबू ज्ञानसरोवर से प्रदीप भट्टाचार्य और आलोक कुमार चंदा : आज ब्रह्माकुमारीज़ मीडिया प्रभाग द्वारा अखिल भारतीय मीडिया सम्मेलन का उद्घाटन दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया.
विषय है : राष्ट्रीय विकास में मीडिया का दायित्व

प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय के मीडिया विंग के चेयरपर्सन राजयोगी करुणा भाई ने अध्यक्षता करते हुए कहा –
आपने बताया की हम सभीराजयोगी अमृत वेला ४ बजे सुबह उठ कर परमात्मा से शक्ति लेकर ईश्वरीय सेवा करते हैं और आप सभी से भी हम ऐसा ही अनुरोध कर रहे हैं।
ब्रह्माकुमारीज़ की संयुक्त मुख्य प्रशासिका राज योगिनी निर्मला दीदी जी ने कहा की मीडिया सिर्फ जानकारी प्रदान करने का साधन नहीं है बल्कि समाज का कल्याण कर सकता है और अकल्याण भी। राम राज्य में राजा और प्रजा एक समान थे। आज वैसा नहीं है। आज लोगों को अपने अंदर बदलाव लाना है। अपना एम्पावरमेंट करना होगा। तभी समाज में चेंज आएगा। मीडिया लोगों को इस क्षेत्र में नेतृत्व दे सकता है।

आई आई एम् सी दिल्ली के महा निदेशक प्रो संजय द्विवेदी ने आये हुए पत्रकारों को भाग्य शाली बताया और कहा की हम सभी परमात्मा के बुलावे पर यहां आये हुए हैं। हम सभी का विश्वास है की सत्य विजयी होगा। हमें सत्य पर चलना है। अगर हम सत्य के मार्ग पर नहीं चलेंगे तो कौन चलेगा ! मीडिया विश्व मंगल के लिए है , लोक मंगल के लिए है। मीडिया नामक इस टूल को बेहतर करना है। मीडिया बदलाव ला सकता है। ऐसा अनेक बार हो चुका है। जनता को अपग्रेड करना भी हमारा दायित्व है। आपने सोशल मीडिया की शक्ति के बारे में विस्तार से बताया। आज मीडिया की शक्ति को सही सही समझ कर इसका उचित प्रयोग किया जाना चाहिए।

मीडिया विंग के नेशनल कोऑर्डिनेटर भ्राता शांतनु ने पधारे हुए सभी लोगों का हार्दिक स्वागत किया। आपने बताया की इस सम्मेलन में कश्मीर से लेकर कन्या कुमारी तक से प्रतिनिधि भाग ले रहे हैं। आपने यह भी बताया की ब्रह्माकुमारीज़ की मान्यता यही है की हम स्व परवर्तन पर जोर देते हैं। हम बदलेंगे तभी जग बदलेगा।
मुंबई से बफरिंग मीडिया टेक्नोलॉजी के निदेशक भ्राता अमित वाधवानी जी ने आज के शुभ अवसर पर कहा की यह सच है की बाबा के बुलावे पर ही कोई भी यहां पहुंच सकेंगे। मैं लगातार ६ वर्षों से यहाँ आने का प्रयत्न कर रहा था मगर इस बार ही यहां पहुंच पाया। मीडिया अद्भुत कार्य कर रहा है। चाहे कितनी ही मीडिया की आलोचना हो रही हो , मगर मीडिया ने समाज के भले के लिए काफी कुछ किया है। मीडिया देश को दिशा निर्देश दे सकता है। अतः मीडिया को अपनी भूमिका का निर्वाह सही सही करना चाहिए।
इंडिया टुडे नॉएडा के मास कम्युनिकेशन के निदेशक ध्रुब ज्योति पाटिल ने कहा की मैं खुद अनेक वर्षों से यहां आना चाह रहा था मगर मुझे आज मौका मिला है। इस स्थान पर मैं विश्व बन्धुत्व पा रहा हूँ। मैं सभी मीडिया कर्मियों का अभिवादन कर रहा हूँ की वे समाज के कल्याण लिए कार्य कर रहे हैं। मीडिया चौथा खम्भा है और इस लिए यह काफी काफी जरूरी है। मीडिया को मानवीय मूल्यों का प्रसार और प्रचार समाज में करना चाहिए। मीडिया की भूमिका है लोगों का जागरण करना। आपने यह भी कहा की करना ही बनने जैसा है और यही अनिवार्य भी है।

शिक्षा प्रभाग की वाईस चेयरपर्सन रजयोगिनी शीलू दीदी जी ने राजयोग ध्यानाभ्यास के बारे में बताया और योगाभ्यास भी करवाया।
मोटिवेशनल स्पीकर और बॉलीवुड स्टार भाई संग्राम सिंह ने सर्व प्रथम ब्रह्माकुमारीज़ का आभार व्यक्त किया। आपने मीडिया से अनुरोध किया की सप्ताह में वे दो दिन सिर्फ और सिर्फ सकारात्मक न्यूज़ छापें। आपने कहा की व्यावहारिक जीवन ही श्रेष्ठ जीवन है। देश को महान बनाने के लिए पहले अपना जीवन मूल्यवान बनाओ। आज तथा कथित स्टार गुटखा आदि बेच रहे हैं। थोड़े से पैसों के लिए। यह सही नहीं है। हमारे किसान और सैनिक हमारे रोल मॉडल हैं और स्टार हैं।
डॉक्टर श्रीगोपाल नारसन द्वारा लिखित पुस्तक का राजयोगी निर्मला दीदी जी तथा राजयोगी करुणा भाई द्वारा विमोचन किया गया। नृत्यांगन डांस अकादमी द्वारा नृत्य प्रस्तुत हुआ। कुमारी सीमोनी ने भी स्वागत नृत्य प्रस्तुत किया।
मीडिया विंग की जोनल कोऑर्डिनेटर राजयोगिनी चन्द्रकला बहन जी ने मंच का संचालन किया।

🟥🟥🟥
chhattisgarhaaspaas
विज्ञापन (Advertisement)