• Chhattisgarh
  • कर्नाटक : नफ़रत की इस हार को आगे कैसे ले जाएंं ❓ – राजेंद्र शर्मा

कर्नाटक : नफ़रत की इस हार को आगे कैसे ले जाएंं ❓ – राजेंद्र शर्मा

3 years ago
440

कर्नाटक के चुनाव के जबर्दस्त भाजपाविरोधी फैसले में निहित जनादेश पर आने वाले दिनों में चर्चा चलती रहेगी। लेकिन, इस बात पर प्राय: सभी विश्लेषणकर्ता सहमत नजर आते हैं कि इस हार के नतीजे इतने भर तक सीमित नहीं रहेंगे कि एक और राज्य, भाजपा द्वारा सीधे तथा अकेले प्रशासित राज्यों की उस सूची से निकल गया है, जो पहले भी बहुत प्रभावशाली नजर नहीं आ रही थी या सिर्फ यह कि अब कर्नाटक में कांग्रेस पार्टी की सरकार होगी। बेशक, यह भी कम महत्वपूर्ण नहीं है कि कर्नाटक की इस हार के साथ, दक्षिण भारत के पांच राज्यों ने अपने दरवाजे मजबूती से आरएसएस-भाजपा की राजनीति के लिए न भी सही, फिर भी उसके वर्चस्व के लिए तो बंद कर ही लिए हैं। हां! इसी साल के अंत से पहले-पहले होने जा रहे विधानसभाई चुनाव के आखिरी चक्र में, दक्षिण के सबसे नये राज्य, तेलंंगाना में भी चुनाव होने हैं। जाहिर है कि वहां भी संघ-भाजपा का पूरे जोर-शोर से अपनी चुनावी किस्मत आजमाना तय है, लेकिन अब तक तो सारे आसार इसी के हैं कि वहां भी उनके लिए दरवाजे बंद के बंद ही रहेंगे। इसका एक सीधा और सरल-सा अर्थ तो यही है कि भारत के एक बड़े भौगोलिक-सांस्कृतिक हिस्से के लिए अस्वीकार्य संघ-भाजपा, कम से कम पूरे भारत का प्रतिनिधित्व करने का दावा तो नहीं ही कर सकती हैं।

लेकिन, कर्नाटक के चुनावी नतीजों का असर, इससे आगे तक जाने वाला है। जाहिर है कि सबसे पहले तो इस चुनाव नतीजे से, मोदी-शाह के नेतृत्व में संघ-भाजपा की अजेयता के उस मिथक के चूर-चूर होने की नौबत आ गयी है, जिसे बीच-बीच में होती रही चुनावी व राजनीतिक विफलताओं से होने वाली टूट-फूट के बावजूद, सबसे बढक़र मीडिया के माध्यम से अति-प्रचार तथा झूठ के प्रचार के सहारे, थेगलियां लगा-लगाकर, अब तक किसी तरह बनाए रखा जा रहा था। बेशक, अजेयता के इस मिथक को ऐसी टूट-फूट से बचाए रखने के लिए, संघ-भाजपा ने एक और उप-मिथक गढ़ा है, जो लोकसभाई तथा विधानसभाई चुनावों को मतदाताओं के कई बार-बार अलग-अलग देखने का सहारा लेकर, विधानसभाई चुनावों में मोदी की विफलताओं से, देश के स्तर पर मोदी की अजेयता के दावे को बचाने का ही काम करता है। लेकिन, अव्वल तो आम तौर पर मतदाताओं के राज्य तथा देश के स्तर के चुनाव की भिन्नता की अपनी सीमा है और ऐसा कम ही होता है, जब अपेक्षाकृत आस-पास हो रहे चुनावों में, उसी जनता के इन दोनों चुनावों की दिशाएं, एक-दूसरे की विरोधी हों।

दूसरे, कम से कम मोदी की भाजपा के मामले में इस भिन्नता का मिथक और भी अविश्वसनीय है, क्योंकि मोदी की भाजपा में अब बाकायदा सारे के सारे चुनाव, मोदी के ही नाम पर लड़े जाते हैं। यह संयोग ही नहीं है कि हिमाचल प्रदेश में तो पिछले चुनाव के समय मोदी ने बाकायदा मतदाताओं से इसकी ही अपील कर डाली थी कि उन्हें उम्मीदवार का नाम याद रखने भी जरूरत नहीं है, बस मोदी के लिए वोट डालें और उसके लिए कमल का निशान याद रखें! यहां तक कि उसी समय हुआ दिल्ली नगर निगम का चुनाव भी, नरेंद्र मोदी के ही नाम पर लड़ा गया था। बेशक, उस चुनाव में नरेंद्र मोदी खुद प्रचार के लिए नहीं उतरे थे, लेकिन मोदी के बाद नम्बर दो माने जाने वाले अमित शाह से लेकर नीचे तक, अनेक मुख्यमंत्रियों, मंत्रियों, सांसदों को ही नगर निगम के लिए चुनाव प्रचार में नहीं उतारा गया था, सारा प्रचार बाकायदा नरेंद्र मोदी की तस्वीर के बैनर के तले ही किया जा रहा था।

हैरानी की बात नहीं है कि कर्नाटक का हाल का चुनाव भी, पिछली विधानसभा के कार्यकाल के बीच में मुख्यमंत्री बनाए गए बोम्मई के नाम पर या किसी अन्य संभावित मुख्यमंत्री के नाम पर नहीं लड़ा गया था, बल्कि नरेंद्र मोदी के ही नाम पर लड़ा गया था। स्वाभाविक रूप से मोदी के आलोचकों द्वारा ही नहीं, बल्कि खुद को तटस्थ मानने वाले बहुत से लोगों द्वारा भी, इस हार को मोदी की हार के रूप में देखा जा रहा है। इसलिए, मोदी की भाजपा की अजेयता का मिथक अब लगभग तार-तार हो गया है और विधानसभा चुनाव के अगले चक्र के नतीजे अगर संघ-भाजपा के लिए राहत देने वाले नहीं निकले, जिसके पूरे आसार हैं, तो इस मिथक को हम कूड़ेदान में पड़ा देखेंगे।

बेशक, कर्नाटक के नतीजे के इसी सिक्के का दूसरा पहलू यह है कि सभी यह मान रहे हैं कि मोदी की भाजपा की इस हार से, 2024 के आम चुनाव में उसकी हार देखने के लिए उत्सुक राजनीतिक ताकतों के हौसले बढ़ेंगे। आखिरकार, अगर कर्नाटक में सत्ता में होने के बावजूद और केंद्र के सारे सत्ताबल से लेकर, कारपोरेटों के सारे धनबल समेत, हर-संभव ताकत झोंके जाने के बावजूद, जिसमें खुद प्रधानमंत्री मोदी द्वारा पिछले कई महीनों में सबसे सघन प्रत्यक्ष तथा अप्रत्यक्ष चुनाव प्रचार भी शामिल है, इस बड़े राज्य में भाजपा को जोरदार तरीके से हराया जा सकता है, तो देश के पैमाने पर क्यों नहीं हराया जा सकता है? वास्तव में कर्नाटक की इस हार के बाद, ऐसे राज्यों की संख्या आधा दर्जन से भी कम ही रह गयी है, जहां संघ-भाजपा ने अपने बूते जीत कर सरकार बनायी थी। विधायकों की चोरी-चकारी से बनायी गयीं मध्य प्रदेश तथा महाराष्ट्र की सरकारों को और दूसरी पार्टियों के साथ जोड़-गांठ कर के बनायी गयी सरकारों को भी गिन लिया जाए, तब कहीं जाकर यह संख्या दर्जन का आंकड़ा पार कर पाएगी।

फिर भी कर्नाटक के चुनाव के ये नतीजे ही यह भी दिखाते हैं कि 2024 के चुनाव में मोदी के नेतृत्व में संघ-भाजपा को हराना न सिर्फ संभव है, बल्कि उसकी संभावना भी समय के साथ बढ़ती जा रही है, तब भी इसे प्रदत्त मानकर चलने की महाभूल किसी को नहीं करनी चाहिए। उल्टे इसे असाधारण प्रयासों से ही संभव बनाया जा सकता है। बेशक, जनता के विशाल हिस्सों का मोदी राज का खुद अपनी जिंदगी का अनुभव, उन्हें इस जनविरोधी, तानाशाहीपूर्ण तथा सांप्रदायिक राज के खिलाफ धकेल रहा है। खासतौर पर रोजगार और आजीविका का संकट भयावह रूप ले चुका है। और कर्नाटक चुनाव का ही अनुभव यह भी दिखाता है कि जनता को झेलने पड़ रहे इन संकटों की सचाइयों को, हिंदू बहुसंख्यकों के विशाल हिस्सों के बीच, मौजूदा राज की हिंदू धार्मिक पहचान की दुहाइयों से तो खैर नहीं ही भुलाया जा सकता है, अब अल्पसंख्यकद्वेष और खासतौर पर मुस्लिमद्वेष के जहर के नशे के सहारे भी नहीं भुलाया जा सकता है। उल्टे तेजी से बढ़ते अनुपात में जनता इन तिकड़मों के खिलाफ ही मुखर हो रही है। इस चुनाव में 2018 के चुनाव के मुकाबले कांग्रेस के वोट में 5 फीसद से ज्यादा के उछाल और जनता दल (सेकुलर) के वोट में करीब इतनी ही कमी की, इसके सिवा दूसरी कोई व्याख्या संभव नहीं है। और ठीक यही है, जिसने कांग्रेस को इस चुनाव में 135 सीटों की अभूतपूर्व सफलता दिलायी है और मोदी की भाजपा को 65 सीटों पर समेटकर रख दिया है।

लेकिन, अगर यह सच है कि अब न तो संघ-भाजपा राज का विकास का मुगालता काम कर रहा है और न सांप्रदायिकता का भुलावा, तो वहीं यह भी सच है कि यह सब भी शायद 2024 के चुनाव में उन्हें हराने के लिए सिर्फ तभी समर्थ होगा, जब उनके विरुद्ध जनता का यह बढ़ता असंतोष, कमोबेश किसी एक ध्रुव पर केंद्रित हो सकता हो, जैसाकि कर्नाटक में व्यावहारिक मानों में हुआ है। और जाहिर है कि देश के पैमाने पर इस तरह का केंद्रीयकरण आसान नहीं होगा। कर्नाटक के संदर्भ में ही यह भी एक ध्यान रखने वाला तथ्य है कि 2018 के विधानसभाई चुनाव में भी, मत फीसद सबसे ज्यादा कांग्रेस का ही रहा था, लेकिन करीब इस बार के बराबर, 36 फीसद वोट हासिल कर के ही, भाजपा सबसे ज्यादा विधायक जिताने में सफल रही थी, क्योंकि उस चुनाव में करीब 20 फीसद वोट जनता दल (सेकुलर) के हिस्से में रहा था! यह दूसरी बात है कि उसके बाद भी जनता दल-सेकुलर और कांग्रेस के साथ आने के चलते, भाजपा को तब तक विपक्ष में ही बैठना पड़ा था, जब तक कि दूसरे पाले के विधायकों पर बड़े पैमाने पर डाके के जरिए, उसने अपने अल्पमत को बहुमत में तब्दील नहीं कर लिया। कर्नाटक की आम जनता ने 40 फीसद कमीशन की सरकार चलाने के अलावा, इस कपटलीला की भी मोदी की भाजपा को सजा दी लगती है।

फिर भी, सारी सत्ताविरोधी लहर के बावजूद, इस चुनाव में भी भाजपा का करीब पिछले चुनाव जितना ही वोट बनाए रखना, उसके खिलाफ खड़ी ताकतों के लिए एक चेतावनी भी है। बेशक, मोदी-मोदी का अति-प्रचार, कामयाबियों के झूठे दावे, सांप्रदायिक-ब्राह्मणवाद का चेहरा, सब ने मिलकर ही उसके लिए अपना पिछला वोट बनाए रखना संभव बनाया है। लेकिन, यह न सिर्फ कर्नाटक में, बल्कि देश के स्तर पर भी संभव है यानी सब कुछ के बावजूद मोदी की भाजपा, करीब हर तीसरे वोट पर अपना कब्जा बनाए रख सकती है। और हमारी फर्स्ट पास्ट द पोस्ट पर आधारित चुनाव प्रणाली में, उसके खिलाफ हर जगह, इससे बड़ी ताकत खड़ी होगी, तभी उनकी हार सुनिश्चित की जा सकेगी।

इसके लिए, दो चीजों की जरूरत होगी। पहला, दरबारी पूंजीपतियों की सेवा से लेकर, आम मेहनतकशों पर ज्यादा से ज्यादा बोझ डाले जाने, व्यावहारिक मानों में बढ़ते हिंदू राज व ब्राह्मण राज तथा आम जनता के खिलाफ बढ़ती तानाशाही तथा राज्यों के खिलाफ बढ़ते केंद्रीयकरण तक, मोदी राज देश व जनता के लिए जिन-जिन आपदाओं का प्रतिनिधित्व करता है, उनका सभी विरोधी ताकतें एक आवाज में और निरंतर विरोध करें। यह मौजूदा राज के खिलाफ व्यापक रूप से जनमत बनाएगा। दूसरे, हर जगह संघ-भाजपा के कोर वोट के मुकाबले, उससे कहीं बड़ी चुनौती खड़ी हो; जो देश के अधिकांश राज्यों में और इसलिए कुल मिलाकर देश के पैमाने पर भी संभव तो है, लेकिन आसान नहीं है। केंद्रीय स्तर पर यह जहां तक संभव हो, उसके अलावा यह मुख्यत: राज्यों के स्तर पर तालमेल से ही संभव होगा। हर राज्य में सबसे बड़ी विपक्षी ताकत के गिर्द, विपक्षी ताकतों को एकजुट होना होगा। हालांकि, यह भी सच है कि जहां यह भी संभव नहीं हुआ, थोड़े-बहुत नुकसान के साथ खुद जनता ही व्यवहार में ऐसी एकजुटता भी कर सकती है, कर्नाटक के हाल के चुनाव की तरह।

इसी सिलसिले में कर्नाटक के इस चुनाव के नतीजे ने, एक और फैसला कर दिया है। कांग्रेस को अलग कर के कोई मोर्चा बनाने की या कांग्रेस के खिलाफ कोई तीसरा-चौथा मोर्चा खड़ा करने की सारी कवायदें, संघ-भाजपा को जीवनदान देेने के ही प्रयास का हिस्सा हो सकती हैं, उन्हें सत्ता से बाहर करने के प्रयास का नहीं। विपक्ष की सबसे बड़ी ताकत के रूप में कांग्रेस को इस प्रयास में उसका उपयुक्त स्थान मिलना ही चाहिए। हां! पहले से सब का नेता तय करने की मांग, सूत न पौनी…लट्ठम लट्ठा जैसी नासमझी होगी। फिलहाल तो एक ही नेता की जरूरत है –हर वो मुद्दा, हर वो जगह, जहां मोदी राज जनता को चुभ रहा है।

आखिर में एक बात और। कर्नाटक के चुनाव का एक महत्वपूर्ण सबक यह भी है कि संघ-भाजपा के बहुसंख्यक-सांप्रदायिकतावादी पैंतरों की काट करने के लिए, धर्मनिरपेक्ष ताकतों का नरम या हलके हिंदुत्व की शरण लेना, न तो जरूरी है और न उपयोगी है। बजरंग बली भी, कर्नाटक की तरह देश भर में ही चुनाव का पहाड़ पार कराने के लिए, संघ-भाजपा को अपने कंधे पर चढ़ाने से इंकार कर सकते हैं, बशर्ते धर्मनिरपेक्ष ताकतें बहुसंख्यकवादियों के लिए खुद को स्वीकार्य बनाने की मरीचिका के पीछे भागने के बजाए, मेहनत की रोटी खाने वाले जनता के बहुमत के वास्तविक हितों की आवाज को अपनी पहचान बनाएं। सभी सर्वेक्षणों और विश्लेषणों का यह एकमत निष्कर्ष नहीं भूलना चाहिए — संघ-भाजपा के सांप्रदायिक तरकश के सारे तीर कर्नाटक में इसलिए भी विफल रहे हैं कि, कर्नाटक में अमीर-गरीब, शहरी-ग्रामीण, सवर्ण-अवर्ण, बहुसंख्यक-अल्पसंख्यक के विभाजन में, जो जितना वंचित था, कमजोर था, उसने उतना ही बलपूर्वक संघ-भाजपा को सत्ता से बाहर करने के लिए वोट दिया है।

•राजेंद्र शर्मा
[ लेखक ‘ लोकलहर ‘ के संपादक हैं ]

🟥🟥🟥

विज्ञापन (Advertisement)

ब्रेकिंग न्यूज़

25 मार्च से 06 अप्रैल तक होगा ‘खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स छत्तीसगढ़-2026’ का होगा आयोजन
breaking Chhattisgarh

25 मार्च से 06 अप्रैल तक होगा ‘खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स छत्तीसगढ़-2026’ का होगा आयोजन

छत्तीसगढ़ की वैभवी अग्रवाल ने UPSC 2025 में हासिल किया AIR 35, मुख्यमंत्री साय और व्यापार प्रकोष्ठ के सह-संयोजक नितिन अग्रवाल ने दी बधाई
breaking Chhattisgarh

छत्तीसगढ़ की वैभवी अग्रवाल ने UPSC 2025 में हासिल किया AIR 35, मुख्यमंत्री साय और व्यापार प्रकोष्ठ के सह-संयोजक नितिन अग्रवाल ने दी बधाई

धान की बोरियों में पानी डालने का खेल उजागर,समिति के 4 कर्मचारी बर्खास्त
breaking Chhattisgarh

धान की बोरियों में पानी डालने का खेल उजागर,समिति के 4 कर्मचारी बर्खास्त

सड़क निर्माण में गुणवत्ता से समझौता नहीं, लापरवाही पर ठेकेदार होंगे ब्लैकलिस्ट, सीएम विष्णु देव साय की सीधी चेतावनी
breaking Chhattisgarh

सड़क निर्माण में गुणवत्ता से समझौता नहीं, लापरवाही पर ठेकेदार होंगे ब्लैकलिस्ट, सीएम विष्णु देव साय की सीधी चेतावनी

सुनहरा मौका: आंगनबाड़ी सहायिका के पद पर भर्ती शुरू, जानिए सबकुछ
breaking Chhattisgarh

सुनहरा मौका: आंगनबाड़ी सहायिका के पद पर भर्ती शुरू, जानिए सबकुछ

सावधान! शहर की सड़कों पर पुलिस बनकर घूम रहे लुटेरे, ट्रेलर रोककर लूटने वाले दो आरोपी गिरफ्तार
breaking Chhattisgarh

सावधान! शहर की सड़कों पर पुलिस बनकर घूम रहे लुटेरे, ट्रेलर रोककर लूटने वाले दो आरोपी गिरफ्तार

राज्यपाल श्री रमेन डेका ने बैगा-बिरहोर आदिवासियों की संस्कृति को सहेजने की दी सीख
breaking Chhattisgarh

राज्यपाल श्री रमेन डेका ने बैगा-बिरहोर आदिवासियों की संस्कृति को सहेजने की दी सीख

राज्यसभा के कांग्रेस प्रत्याशी फूलो देवी नेताम ने भरा नामांकन, कई बड़े नेता रहे मौजूद
breaking Chhattisgarh

राज्यसभा के कांग्रेस प्रत्याशी फूलो देवी नेताम ने भरा नामांकन, कई बड़े नेता रहे मौजूद

राज्यसभा के लिए लक्ष्मी वर्मा ने भरा नामांकन; CM साय बोले- यह प्रदेश की नारी शक्ति के सम्मान का प्रतीक
breaking Chhattisgarh

राज्यसभा के लिए लक्ष्मी वर्मा ने भरा नामांकन; CM साय बोले- यह प्रदेश की नारी शक्ति के सम्मान का प्रतीक

राज्य नीति आयोग के उपाध्यक्ष गणेश शंकर मिश्रा ने संभाला पदभार, सीएम साय ने दी शुभकामनाएँ
breaking Chhattisgarh

राज्य नीति आयोग के उपाध्यक्ष गणेश शंकर मिश्रा ने संभाला पदभार, सीएम साय ने दी शुभकामनाएँ

होली खुशियों और जुड़ाव का अवसर, किसानों की समृद्धि से बढ़ा उत्साह – मुख्यमंत्री श्री साय
breaking Chhattisgarh

होली खुशियों और जुड़ाव का अवसर, किसानों की समृद्धि से बढ़ा उत्साह – मुख्यमंत्री श्री साय

कलयुगी बेटे ने धारदार हथियार से की पिता की हत्या, खून के रिश्ते का खौफनाक अंत
breaking Chhattisgarh

कलयुगी बेटे ने धारदार हथियार से की पिता की हत्या, खून के रिश्ते का खौफनाक अंत

ईरान संकट बीच कच्चा तेल की कीमते 100 डॉलर के पार जा सकती हैं! कितना महंगा होगा पेट्रोल-डीजल?
breaking international

ईरान संकट बीच कच्चा तेल की कीमते 100 डॉलर के पार जा सकती हैं! कितना महंगा होगा पेट्रोल-डीजल?

जाना था कुवैत, पहुंच गए पाकिस्तान… एयर अरेबिया की फ्लाइट में 8 भारतीय फंसे, केरल के 3 यात्री शामिल
breaking international

जाना था कुवैत, पहुंच गए पाकिस्तान… एयर अरेबिया की फ्लाइट में 8 भारतीय फंसे, केरल के 3 यात्री शामिल

धान की अंतर राशि पर सियासत : कांग्रेस ने भेदभाव का लगाया आरोप, लाभार्थियों की मांगी सूची, मंत्री टंकराम ने कहा – ‘सबका साथ सबका विकास’ के सिद्धांत पर काम कर रही सरकार
breaking Chhattisgarh

धान की अंतर राशि पर सियासत : कांग्रेस ने भेदभाव का लगाया आरोप, लाभार्थियों की मांगी सूची, मंत्री टंकराम ने कहा – ‘सबका साथ सबका विकास’ के सिद्धांत पर काम कर रही सरकार

हॉस्टल में 10वीं के छात्र ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, मचा हड़कंप
breaking Chhattisgarh

हॉस्टल में 10वीं के छात्र ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, मचा हड़कंप

भारत को यूरेनियम देगा कनाडाः पीएम मार्क जे कार्नी और पीएम मोदी की द्विपक्षीय बैठक में लगी मुहर, पहली बार भारत दौरे पर हैं कनाडा पीएम
breaking international

भारत को यूरेनियम देगा कनाडाः पीएम मार्क जे कार्नी और पीएम मोदी की द्विपक्षीय बैठक में लगी मुहर, पहली बार भारत दौरे पर हैं कनाडा पीएम

खेल अधोसंरचना को मिशन मोड में विकसित कर रही सरकार – मुख्यमंत्री श्री साय
breaking Chhattisgarh

खेल अधोसंरचना को मिशन मोड में विकसित कर रही सरकार – मुख्यमंत्री श्री साय

शिक्षा का मूल उद्देश्य केवल आजीविका प्राप्त करना नहीं बल्कि ज्ञान और बुद्धिमत्ता प्राप्त कर पूरे समाज का विकास होना चाहिए-श्री रमेन डेका
breaking Chhattisgarh

शिक्षा का मूल उद्देश्य केवल आजीविका प्राप्त करना नहीं बल्कि ज्ञान और बुद्धिमत्ता प्राप्त कर पूरे समाज का विकास होना चाहिए-श्री रमेन डेका

स्वच्छ ऊर्जा, पर्यावरण संरक्षण और आधुनिक अधोसंरचना की दिशा में प्रदेश का सशक्त संकल्प है सिटी गैस परियोजना : मुख्यमंत्री श्री साय
breaking Chhattisgarh

स्वच्छ ऊर्जा, पर्यावरण संरक्षण और आधुनिक अधोसंरचना की दिशा में प्रदेश का सशक्त संकल्प है सिटी गैस परियोजना : मुख्यमंत्री श्री साय

कविता

रचना और रचनाकार- पल्लव चटर्जी
poetry

रचना और रचनाकार- पल्लव चटर्जी

होली विशेष [दो फागुनी रचना यें] – तारकनाथ चौधुरी
poetry

होली विशेष [दो फागुनी रचना यें] – तारकनाथ चौधुरी

इस माह के कवि और कविता – महेश राठौर ‘मलय’
poetry

इस माह के कवि और कविता – महेश राठौर ‘मलय’

रंग पर्व पर विशेष- डॉ. नौशाद अहमद सिद्दीकी ‘सब्र’
poetry

रंग पर्व पर विशेष- डॉ. नौशाद अहमद सिद्दीकी ‘सब्र’

रंग पर्व होली पर विशेष- नुरूस्सबाह ‘सबा’
poetry

रंग पर्व होली पर विशेष- नुरूस्सबाह ‘सबा’

स्तम्भ : कविता आसपास ‘आरंभ’ – विद्या गुप्ता
poetry

स्तम्भ : कविता आसपास ‘आरंभ’ – विद्या गुप्ता

स्तम्भ : कविता आसपास ‘आरंभ’ – मिताली श्रीवास्तव वर्मा
poetry

स्तम्भ : कविता आसपास ‘आरंभ’ – मिताली श्रीवास्तव वर्मा

संस्मरण : ‘धरा का श्रृंगार उल्टा पानी’ – दीप्ति श्रीवास्तव
poetry

संस्मरण : ‘धरा का श्रृंगार उल्टा पानी’ – दीप्ति श्रीवास्तव

स्तम्भ : कविता आसपास ‘ आरंभ’ – अमृता मिश्रा
poetry

स्तम्भ : कविता आसपास ‘ आरंभ’ – अमृता मिश्रा

स्तम्भ : कविता आसपास ‘आरंभ’ – पं. अंजू पाण्डेय ‘अश्रु’
poetry

स्तम्भ : कविता आसपास ‘आरंभ’ – पं. अंजू पाण्डेय ‘अश्रु’

अब मैं क्या करूँ… क्योंकि वह किसी की – कैलाश जैन बरमेचा
poetry

अब मैं क्या करूँ… क्योंकि वह किसी की – कैलाश जैन बरमेचा

स्तम्भ : कविता आसपास ‘आरंभ’ – प्रकाशचंद्र मण्डल
poetry

स्तम्भ : कविता आसपास ‘आरंभ’ – प्रकाशचंद्र मण्डल

स्तम्भ : कविता आसपास ‘आरंभ’ – तारकनाथ चौधुरी
poetry

स्तम्भ : कविता आसपास ‘आरंभ’ – तारकनाथ चौधुरी

स्तम्भ : कविता आसपास ‘आरंभ’ – सुष्मा बग्गा
poetry

स्तम्भ : कविता आसपास ‘आरंभ’ – सुष्मा बग्गा

यात्रा संस्मरण : विद्या गुप्ता
poetry

यात्रा संस्मरण : विद्या गुप्ता

कविता आसपास : बसंत पंचमी पर महाकवि ‘निराला’ को याद करते हुए… महाकवि की वेदना…!! – विद्या गुप्ता [छत्तीसगढ़-दुर्ग]
poetry

कविता आसपास : बसंत पंचमी पर महाकवि ‘निराला’ को याद करते हुए… महाकवि की वेदना…!! – विद्या गुप्ता [छत्तीसगढ़-दुर्ग]

मकर संक्रांति पर विशेष : अमृता मिश्रा
poetry

मकर संक्रांति पर विशेष : अमृता मिश्रा

कविता आसपास : तारकनाथ चौधुरी
poetry

कविता आसपास : तारकनाथ चौधुरी

नव वर्ष पर विशेष ग़ज़ल : नूरुस्सबाह खान ‘सबा’
poetry

नव वर्ष पर विशेष ग़ज़ल : नूरुस्सबाह खान ‘सबा’

नव वर्ष पर विशेष ग़ज़ल : सुशील यादव
poetry

नव वर्ष पर विशेष ग़ज़ल : सुशील यादव

कहानी

लघुकथा : सरस सलिला – दीप्ति श्रीवास्तव
story

लघुकथा : सरस सलिला – दीप्ति श्रीवास्तव

आलेख : ‘बहकता बचपन’ – साजिद अली ‘सतरंगी’
story

आलेख : ‘बहकता बचपन’ – साजिद अली ‘सतरंगी’

स्वर्ग का न्याय : महेश की आत्मकथा – लेखक शायर नावेद रज़ा दुर्गवी
story

स्वर्ग का न्याय : महेश की आत्मकथा – लेखक शायर नावेद रज़ा दुर्गवी

कहानी : ‘पीहू’ – डॉ. दीक्षा चौबे
story

कहानी : ‘पीहू’ – डॉ. दीक्षा चौबे

संदेशप्रद लघु कथा : ‘पुकार’ – कैलाश बरमेचा जैन
story

संदेशप्रद लघु कथा : ‘पुकार’ – कैलाश बरमेचा जैन

लेखिका विद्या गुप्ता की कृति ‘मैं हस्ताक्षर हूँ’ की समीक्षा लेखक कवि विजय वर्तमान के शब्दों में – ‘मैं हस्ताक्षर हूँ’ यह विद्या गुप्ता की सच्ची, निर्भीक और सर्व स्वीकार्य घोषणा है
story

लेखिका विद्या गुप्ता की कृति ‘मैं हस्ताक्षर हूँ’ की समीक्षा लेखक कवि विजय वर्तमान के शब्दों में – ‘मैं हस्ताक्षर हूँ’ यह विद्या गुप्ता की सच्ची, निर्भीक और सर्व स्वीकार्य घोषणा है

मास्टर स्ट्रोक [व्यंग्य] : राजशेखर चौबे
story

मास्टर स्ट्रोक [व्यंग्य] : राजशेखर चौबे

लघु कथा : डॉ. सोनाली चक्रवर्ती
story

लघु कथा : डॉ. सोनाली चक्रवर्ती

सत्य घटना पर आधारित कहानी : ‘सब्जी वाली मंजू’ :  ब्रजेश मल्लिक
story

सत्य घटना पर आधारित कहानी : ‘सब्जी वाली मंजू’ : ब्रजेश मल्लिक

लघुकथा : डॉ. सोनाली चक्रवर्ती
story

लघुकथा : डॉ. सोनाली चक्रवर्ती

कहिनी : मया के बंधना – डॉ. दीक्षा चौबे
story

कहिनी : मया के बंधना – डॉ. दीक्षा चौबे

🤣 होली विशेष :प्रो.अश्विनी केशरवानी
story

🤣 होली विशेष :प्रो.अश्विनी केशरवानी

चर्चित उपन्यासत्रयी उर्मिला शुक्ल ने रचा इतिहास…
story

चर्चित उपन्यासत्रयी उर्मिला शुक्ल ने रचा इतिहास…

story

रचना आसपास : उर्मिला शुक्ल

story

रचना आसपास : दीप्ति श्रीवास्तव

story

कहानी : संतोष झांझी

story

कहानी : ‘ पानी के लिए ‘ – उर्मिला शुक्ल

story

व्यंग्य : ‘ घूमता ब्रम्हांड ‘ – श्रीमती दीप्ति श्रीवास्तव [भिलाई छत्तीसगढ़]

दुर्गाप्रसाद पारकर की कविता संग्रह ‘ सिधवा झन समझव ‘ : समीक्षा – डॉ. सत्यभामा आडिल
story

दुर्गाप्रसाद पारकर की कविता संग्रह ‘ सिधवा झन समझव ‘ : समीक्षा – डॉ. सत्यभामा आडिल

story

लघुकथा : रौनक जमाल [दुर्ग छत्तीसगढ़]

लेख

विशेष : भाईदूज, भाई-बहन के परस्पर प्रेम और दायित्व का त्योहार : भाईदूज और रक्षा बंधन की सनातनी मान्यताएं – श्रीमती संजीव ठाकुर
Article

विशेष : भाईदूज, भाई-बहन के परस्पर प्रेम और दायित्व का त्योहार : भाईदूज और रक्षा बंधन की सनातनी मान्यताएं – श्रीमती संजीव ठाकुर

Article

तीन लघुकथा : रश्मि अमितेष पुरोहित

व्यंग्य : देश की बदनामी चालू आहे ❗ – राजेंद्र शर्मा
Article

व्यंग्य : देश की बदनामी चालू आहे ❗ – राजेंद्र शर्मा

Article

लघुकथा : डॉ. प्रेमकुमार पाण्डेय [केंद्रीय विद्यालय वेंकटगिरि, आंध्रप्रदेश]

जोशीमठ की त्रासदी : राजेंद्र शर्मा
Article

जोशीमठ की त्रासदी : राजेंद्र शर्मा

18 दिसंबर को जयंती के अवसर पर गुरू घासीदास और सतनाम परम्परा
Article

18 दिसंबर को जयंती के अवसर पर गुरू घासीदास और सतनाम परम्परा

जयंती : सतनाम पंथ के संस्थापक संत शिरोमणि बाबा गुरु घासीदास जी
Article

जयंती : सतनाम पंथ के संस्थापक संत शिरोमणि बाबा गुरु घासीदास जी

व्यंग्य : नो हार, ओन्ली जीत ❗ – राजेंद्र शर्मा
Article

व्यंग्य : नो हार, ओन्ली जीत ❗ – राजेंद्र शर्मा

🟥 अब तेरा क्या होगा रे बुलडोजर ❗ – व्यंग्य : राजेंद्र शर्मा.
Article

🟥 अब तेरा क्या होगा रे बुलडोजर ❗ – व्यंग्य : राजेंद्र शर्मा.

🟥 प्ररंपरा या कुटेव  ❓ – व्यंग्य : राजेंद्र शर्मा
Article

🟥 प्ररंपरा या कुटेव ❓ – व्यंग्य : राजेंद्र शर्मा

▪️ न्यायपालिका के अपशकुनी के साथी : वैसे ही चलना दूभर था अंधियारे में…इनने और घुमाव ला दिया गलियारे में – आलेख बादल सरोज.
Article

▪️ न्यायपालिका के अपशकुनी के साथी : वैसे ही चलना दूभर था अंधियारे में…इनने और घुमाव ला दिया गलियारे में – आलेख बादल सरोज.

▪️ मशहूर शायर गीतकार साहिर लुधियानवी : ‘ जंग तो ख़ुद ही एक मसअला है, जंग क्या मसअलों का हल देगी ‘ : वो सुबह कभी तो आएगी – गणेश कछवाहा.
Article

▪️ मशहूर शायर गीतकार साहिर लुधियानवी : ‘ जंग तो ख़ुद ही एक मसअला है, जंग क्या मसअलों का हल देगी ‘ : वो सुबह कभी तो आएगी – गणेश कछवाहा.

▪️ व्यंग्य : दीवाली के कूंचे से यूँ लक्ष्मी जी निकलीं ❗ – राजेंद्र शर्मा
Article

▪️ व्यंग्य : दीवाली के कूंचे से यूँ लक्ष्मी जी निकलीं ❗ – राजेंद्र शर्मा

25 सितंबर पितृ मोक्ष अमावस्या के उपलक्ष्य में… पितृ श्राद्ध – श्राद्ध का प्रतीक
Article

25 सितंबर पितृ मोक्ष अमावस्या के उपलक्ष्य में… पितृ श्राद्ध – श्राद्ध का प्रतीक

Article

🟢 आजादी के अमृत महोत्सव पर विशेष : डॉ. अशोक आकाश.

Article

🟣 अमृत महोत्सव पर विशेष : डॉ. बलदाऊ राम साहू [दुर्ग]

Article

🟣 समसामयिक चिंतन : डॉ. अरविंद प्रेमचंद जैन [भोपाल].

⏩ 12 अगस्त-  भोजली पर्व पर विशेष
Article

⏩ 12 अगस्त- भोजली पर्व पर विशेष

Article

■पर्यावरण दिवस पर चिंतन : संजय मिश्रा [ शिवनाथ बचाओ आंदोलन के संयोजक एवं जनसुनवाई फाउंडेशन के छत्तीसगढ़ प्रमुख ]

Article

■पर्यावरण दिवस पर विशेष लघुकथा : महेश राजा.

राजनीति न्यूज़

breaking Politics

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने उदयपुर हत्याकांड को लेकर दिया बड़ा बयान

Politics

■छत्तीसगढ़ :

Politics

भारतीय जनता पार्टी,भिलाई-दुर्ग के वरिष्ठ कार्यकर्ता संजय जे.दानी,लल्लन मिश्रा, सुरेखा खटी,अमरजीत सिंह ‘चहल’,विजय शुक्ला, कुमुद द्विवेदी महेंद्र यादव,सूरज शर्मा,प्रभा साहू,संजय खर्चे,किशोर बहाड़े, प्रदीप बोबडे,पुरषोत्तम चौकसे,राहुल भोसले,रितेश सिंह,रश्मि अगतकर, सोनाली,भारती उइके,प्रीति अग्रवाल,सीमा कन्नौजे,तृप्ति कन्नौजे,महेश सिंह, राकेश शुक्ला, अशोक स्वाईन ओर नागेश्वर राव ‘बाबू’ ने सयुंक्त बयान में भिलाई के विधायक देवेन्द्र यादव से जवाब-तलब किया.

breaking Politics

भिलाई कांड, न्यायाधीश अवकाश पर, जाने कब होगी सुनवाई

धमतरी आसपास
Politics

धमतरी आसपास

Politics

स्मृति शेष- बाबू जी, मोतीलाल वोरा

Politics

छत्तीसगढ़ कांग्रेस में हलचल

breaking Politics

राज्यसभा सांसद सुश्री सरोज पाण्डेय ने छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से कहा- मर्यादित भाषा में रखें अपनी बात

मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल  ने डाॅ. नरेन्द्र देव वर्मा पर केन्द्रित ‘ग्रामोदय’ पत्रिका और ‘बहुमत’ पत्रिका के 101वें अंक का किया विमोचन
Politics

मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने डाॅ. नरेन्द्र देव वर्मा पर केन्द्रित ‘ग्रामोदय’ पत्रिका और ‘बहुमत’ पत्रिका के 101वें अंक का किया विमोचन

मरवाही उपचुनाव
Politics

मरवाही उपचुनाव

Politics

प्रमोद सिंह राजपूत कुम्हारी ब्लॉक के अध्यक्ष बने

Politics

ओवैसी की पार्टी ने बदला सीमांचल का समीकरण! 11 सीटों पर NDA आगे

breaking Politics

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, ग्वालियर में प्रेस वार्ता

breaking Politics

अमित और ऋचा जोगी का नामांकन खारिज होने पर बोले मंतूराम पवार- ‘जैसी करनी वैसी भरनी’

breaking Politics

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री, भूपेश बघेल बिहार चुनाव के स्टार प्रचारक बिहार में कांग्रेस 70 सीटों में चुनाव लड़ रही है

सियासत- हाथरस सामूहिक दुष्कर्म
breaking National Politics

सियासत- हाथरस सामूहिक दुष्कर्म

breaking Politics

हाथरस गैंगरेप के घटना पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने क्या कहा, पढ़िए पूरी खबर

breaking Politics

पत्रकारों के साथ मारपीट की घटना के बाद, पीसीसी चीफ ने जांच समिति का किया गठन