- Home
- Chhattisgarh
- पूर्व कलेक्टर ओपी चौधरी के बाद एक और आईएएस अफसर थाम सकते हैं भाजपा का दामन, नौकरी छोड़ राजनीति में आने चर्चा
पूर्व कलेक्टर ओपी चौधरी के बाद एक और आईएएस अफसर थाम सकते हैं भाजपा का दामन, नौकरी छोड़ राजनीति में आने चर्चा
3 years ago
455
0
विशेष सचिव स्तर के अफसर नीलकंठ टेकाम ने वीआरएस के लिए आवेदन कर दिया है। कहा जा रहा है कि टेकाम भाजपा का दामन थाम सकते हैं।
आईएएस के 2008 बैच के अफसर नीलकंठ टेकाम कोंडागांव कलेक्टर रहे हैं। वो संचालक कोष एवं लेखा के पद पर हैं। मंत्रालयीन सूत्रों के मुताबिक टेकाम ने वीआरएस के लिए आवेदन कर दिया है। तीन महीने की नोटिस के साथ व्यक्तिगत कारणों से वीआरएस (स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति) मांगा है। जबकि उनका रिटायरमेंट में 4 साल बाकी है। सामान्य प्रशासन विभाग उनके आवेदन का परीक्षण कर रहा है।
सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार टेकाम भाजपा में शामिल हो सकते हैं। कहा जा रहा है कि केशकाल सीट से चुनाव लड़ सकते हैं। केशकाल सीट से भाजपा को पिछले तीन चुनाव से लगातार हार का सामना करना पड़ रहा है। ऐसे में चर्चा है कि पार्टी टेकाम को उम्मीदवार बना सकती है।
chhattisgarhaaspaas
विज्ञापन (Advertisement)