- Home
- Chhattisgarh
- WHO प्रमुख ने दी चेतावनी दी, कहा कोरोना अभी खत्म नहीं हुआ है, इसके एक और प्रकार से उभरने का खतरा बना हुआ है….
WHO प्रमुख ने दी चेतावनी दी, कहा कोरोना अभी खत्म नहीं हुआ है, इसके एक और प्रकार से उभरने का खतरा बना हुआ है….

विश्व स्वास्थ्य संगठन के प्रमुख डॉ. टेड्रोस अदनोम घेब्रेयसस ने चेतावनी जारी करते हुए कहा कि दुनिया को अगली महामारी के लिए तैयार रहना चाहिए, जो कोविड-19 महामारी से भी अधिक घातक हो सकती है. मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक WHO प्रमुख टेड्रोस अदनोम ने कहा कि दुनिया को एक ऐसे वायरस के लिए तैयार रहना चाहिए, जो कोविड से भी घातक है.
WHO प्रमुख ने चेतावनी दी कि कोरोना अभी खत्म नहीं हुआ है.
उन्होंने कहा कि इसका एक और प्रकार से उभरने का खतरा बना हुआ है, जो बीमारी और मौत का कारण बनेगा. WHO प्रमुख ने कहा कि जब अगली महामारी दस्तक दे रही है और जब पता है कि वह आएगी, तो हमें निर्णायक, सामूहिक और समान रूप से जवाब देने के लिए तैयार रहना चाहिए. डॉ. टेड्रोस ने कहा कि इस पीढ़ी में महामारी से समझौता नहीं करने की प्रतिबद्धता है. क्योंकि यह वह लोग हैं, जिसने अनुभव किया कि एक छोटा सा वायरस कितना भयानक हो सकता है.
chhattisgarhaaspaas
विज्ञापन (Advertisement)