- Home
- Chhattisgarh
- भिलाई : ‘ इप्टा ‘ के 25वें नाट्य शिविर का दो दिवसीय समापन 25-26 मई को :: नेहरू सांस्कृतिक भवन में ::
भिलाई : ‘ इप्टा ‘ के 25वें नाट्य शिविर का दो दिवसीय समापन 25-26 मई को :: नेहरू सांस्कृतिक भवन में ::

भिलाई [छत्तीसगढ़ आसपास] : क्रीड़ा सांस्कृतिक एवं नागरिक सुविधाएं विभाग भिलाई इस्पात संयंत्र के सहयोग से आयोजित भिलाई इप्टा के 25 वें ग्रीष्मकालीन बाल एवं तरुण नाट्य शिविर का दो दिवसीय समापन 25 एवं 26 मई को नेहरू संस्कृतिक भवन में शाम 7:30 बजे से होगा।
ज्ञातव्य है कि भिलाई इप्टा द्वारा भिलाई इस्पात संयंत्र के सहयोग से पिछले 25 वर्षों से नेहरू संस्कृतिक भवन में ग्रीष्मकालीन बाल एवं तरुण नाट्य शिविर का आयोजन किया जाता है। इस बार यह 25 वां नाट्य शिविर था इसीलिए इस शिविर के लिए विशेष रूप से स्थानीय शिक्षकों के अलावा इप्टा की अन्य इकाइयों से विशेषज्ञ प्रशिक्षकों को भी आमंत्रित किया गया था। इस शिविर का उद्घाटन छत्तीसगढ़ प्रदेश साहित्य परिषद के अध्यक्ष रवि श्रीवास्तव ने किया था।
इस शिविर में हबीब तनवीर, शैलेंद्र और सलिल चौधरी की जन्म शताब्दी को ध्यान में रखते हुए उनके लिखे गीत एवं जन गीत कुछ फिल्मी गीत का प्रदर्शन 25 मई गुरुवार को नेहरू संस्कृतिक भवन के मुख्य सभागार में शाम 7:30 बजे से किया जाएगा। साथ ही शिविर के दौरान तैयार 4 नृत्य ( निर्देशक रोशन घड़ेकर, वाणी वर्मा ,बी किशोर, निकिता, रोहित रेड्डी एवं गौरी परांजपे) एवं 4 जनगीत (भारत भूषण परगनिहा, मणिमय मुखर्जी 25 मई को एवं 3 नाटक अंधेर नगरी चौपट राजा (निर्देशक चारु श्रीवास्तव), स्कूटर (निर्देशक चित्रांश श्रीवास्तव सहयोग अपराजिता शुक्ल) एवं मा माइम ( मूक अभिनय तथा कात्यायनी की कविता का मंचन (निर्देशक डॉक्टर विजय एवं सहयोग नरेंद्र पटनारे और चार जन गीत 26 मई को शाम 7:30 बजे से मंचित किए जाएंगे।
25 मई को मुख्य अतिथि की उपस्थिति में प्रशिक्षकों को प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया जाएगा एवं मुख्य अतिथि के हाथों शिविरार्थियों को सर्टिफिकेट वितरण भी किया। जाएगा इस अवसर पर भारत भूषण परगनिहा के निर्देशन में तैयार दो छत्तीसगढ़ी गीत एवं इप्टा के युवा साथियों द्वारा तैयार भिलाई इप्टा शिविर गीत तथा मणिमय मुखर्जी के निर्देशन में सलिल चौधरी, हबीब तनवीर और शैलेंद्र को समर्पित जनगीत प्रस्तुत किए जाएंगे।
🟥🟥🟥
chhattisgarhaaspaas
विज्ञापन (Advertisement)