• Chhattisgarh
  • उद्घाटन नयी संसद का या रेंगती धार्मिक राजशाही का ❗ – राजेंद्र शर्मा

उद्घाटन नयी संसद का या रेंगती धार्मिक राजशाही का ❗ – राजेंद्र शर्मा

3 years ago
268

नरेंद्र मोदी के राज के नौ साल की एक अनोखी उपलब्धि है। कथनी और करनी में अंतर तो संभवत: हरेक राज में ही होता है, पर मोदी राज में इस अंतर को बढ़ाते-बढ़ाते इतनी ऊंचाई पर पहुंचा दिया गया है, जहां कथनी और करनी विरोधी ध्रुव ही बन गए हैं। मोदी राज जो करता है, उससे ठीक उल्टा बोलता है। हैरानी की बात नहीं है कि मौजूदा राज की कथनी और करनी का यह बैर, नये संसद भवन के कथित लोकार्पण (वास्तव में गृह प्रवेश) के मौके पर, सामान्य से भी ज्यादा मुखर रूप से देखने को मिल रहा था। बाईस विपक्षी पार्टियों के विरोध तथा अंतत: बहिष्कार के बावजूद और राष्ट्रपति का साफ तौर पर अनादर करते हुए तथा तमाम संसदीय नियम-कायदों को सत्ता के मद में पांवों तले कुचलते हुए, प्रधानमंत्री मोदी ने, हठपूर्वक खुद ही नये संसद भवन का उद्घाटन किया। इसके ऊपर से इस लंबे आयोजन के पूरे के पूरे पूर्वार्द्घ को पूजापाठ का ऐसा सरकारी आयोजन बनवा दिया गया, जिसकी हमारे संविधान के हिसाब से धर्मनिरपेक्ष राज्य के सात दशक से ज्यादा के इतिहास में, अगर दूसरे किसी आयोजन से तुलना की जा सकती है, तो वह है राममंदिर के ”शिलापूजन” का प्रधानमंत्री मोदी का ही आयोजन।

बहरहाल, नये संसद भवन के उद्घाटन के नाम पर, संविधान की भावना ही नहीं, प्रावधानों के भी जिस खुले उल्लंघन को नये नार्म के तौर स्थापित किया गया है, उसके निहितार्थों पर हम जरा आगे चर्चा करेंगे। यहां तो हम सिर्फ एक गहरी विडंबना को ध्यान में लाना चाहेंगे कि ठीक उस समय जब प्रधानमंत्री, अपने ही निर्णय से निर्मित तथा अपने कर-कमलों से शिलान्यासित तथा तभी-तभी उद्घाटित, नये संसद भवन में स्वतंत्रता सेनानियों के सपने पूरे करने का दावा कर रहे थे, ठीक उसी समय सीधे उनके ही राज द्वारा नियंत्रित दिल्ली पुलिस, नये संसद भवन से मुश्किल से डेढ़ किलोमीटर की दूरी पर, देश के अनेक जाने-माने, अंतर्राष्ट्रीय पदक विजेता पहलवानों को जबरन हिरासत में लेकर, घसीट-घसीटकर वाहनों में भर रही थी। लेकिन, क्यों? क्योंकि देश के लिए पुरस्कार जीतने वाले ये पहलवान, जो नये संसद भवन के उद्घाटन की तारीख से पैंतीस दिन पहले से, संसद तथा शासन के सामने अपनी आवाज उठाने के लिए देश की राजधानी में प्रदर्शनों के लिए इंगित किए गए स्थान, जंतर-मंतर पर भीषण गर्मी-बारिश झेलते हुए लगातार धरने पर बैठे हुए थे, किसानों तथा अन्य संगठनों के नये संसद भवन के सामने, महिला महापंचायत आयोजित करने के आह्वान पर, उस कार्रवाई में शामिल होने के लिए जा रहे थे।

और इस महिला पंचायत का आयोजन किसलिए किया गया था? महिला पंचायत का आयोजन इस उम्मीद में किया गया था कि शायद, नयी संसद के बाहर आयोजित महिला पंचायत की आवाज ही, देश के शासकों यानी मोदी राज के कानों तक पहुंच जाए और उन्हें महिला पहलवानों की शिकायतों पर कुछ करने का ख्याल आ जाए। यह सभी जानते हैं कि किस तरह अनेक महिला पहलवानों ने, भारतीय कुश्ती संघ के अध्यक्ष पद पर बैठे, भाजपा सांसद ब्रजभूषण शरण सिंह पर, जो हत्या से लेकर तस्करी के नैटवर्क तक, दर्जनों मामलों में आरोपित कुख्यात हिस्ट्रीशीटर रहा है, यौन उत्पीड़न/ प्रताड़ना समेत बदसलूकी के गंभीर आरोप लगाए हैं। इस साल के शुरू में जब, इन मैडल विजेता पहलवानों के जंतर-मंतर पर ही धरने के साथ, पहली बार ये शिकायतें सार्वजनिक हुई थीं, मोदी सरकार के गंभीरता से तथा त्वरित जांच कराने तथा कड़ी कार्रवाई करने के आश्वासन के बाद, हफ्ते भर से कम में ही आंदोलनकारी पहलवान वापस भी लौट गए थे।

बहरहाल, तीन महीने के इंतजार के बाद, जब यह साफ दिखाई देने लगा कि जांच के नाम पर सिर्फ लीपा-पोती की जा रही थी और शिकायतों की सारी गंभीरता के बावजूद मोदी निजाम, बाहुबली भाजपा सांसद के खिलाफ कार्रवाई करने के लिए तैयार ही नहीं था, उल्टे शासन शिकायतकर्ताओं को डराने-धमकाने और चुप कराने में ही मदद कर रहा था, आंदोलनकारी पहलवानों ने एक बार फिर दिल्ली का रुख किया। उन्होंने दिल्ली में, जहां भारतीय कुश्ती संघ की सुविधाएं स्थित हैं तथा आरोपी सांसद का आवास भी है, पुलिस थाने में यौन उत्पीड़न की अपनी शिकायतें दर्ज करायीं और पुलिस के एफआइआर दायर करने में टाल-मटोल करने पर, एक बार फिर जंतर-मंतर पर धरने पर बैठ गए।

पहलवानों के दोबारा धरना शुरू करने के बाद भी, पूरे सात दिन बाद ही उनकी शिकायतों की एफआइआर दर्ज हो पायी और वह भी शिकायतकर्ता पहलवानों के इस सिलसिले में सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाने और सुप्रीम कोर्ट के हस्तक्षेप करने के बाद। सुप्रीम कोर्ट के हस्तक्षेप से पहले तक तो सीधे मोदी निजाम द्वारा नियंत्रित दिल्ली पुलिस, आरोपों की सारी गंभीरता के बावजूद, एफआइआर से पहले छानबीन करने का ही बहाना बना रही थी। वैसे हैरानी की बात नहीं है कि एफआइआर दर्ज करने के बाद भी, शीर्ष पर बैठे अपने आकाओं के इशारे पर, दिल्ली पुलिस ने कछुआ चाल ही अपनाए रखी है और एफआइआर के हफ्तों बाद तक शिकायतकर्ताओं के मजिस्ट्रेटी बयान तक नहीं कराए गए थे और न ही आरोपी से कोई वास्तविक पूछताछ की गयी थी। दर्ज की गयी दो एफआइआर में, एक नाबालिग पहलवान लड़की के यौन उत्पीड़न की, पोस्को कानून के अंतर्गत शिकायत होने के बावजूद, ब्रजभूषण शरण की गिरफ्तारी तो दूर, उसके भारतीय कुश्ती संघ के अध्यक्ष पद तक से नहीं हटाए जाने से साफ था, मोदी राज महिला पहलवानों के सम्मान के साथ नहीं, अपने बाहुबली सांसद के बचाव के लिए ही खड़ा रहेगा।

आंदोलनकारी महिला पहलवानों तथा उनके समर्थकों के लिए अब न्याय हासिल करने का एक ही रास्ता था — आंदोलन के जरिए बढ़ता जनसमर्थन जुटाएं और मोदी निजाम को यह समझने के लिए मजबूर कर दें कि अपने दोषी सांसद का साथ देना, उसके लिए राजनीतिक-चुनावी पहलू से महंगा पड़ रहा हैै। जिन पहलवानों ने जनवरी में विपक्षी नेताओं को ‘आंदोलन को राजनीतिक नहीं बनाने’ का आग्रह करते हुए, वापस भेज दिया था, वे अब अपनी न्याय की लड़ाई में ‘हरेक से समर्थन’ की अपील कर रहे थे। उसके बाद से अनेकानेक राजनीतिक पार्टियों, किसान व महिला तथा युवा आदि अनगिनत जनसंगठनों, सामाजिक संगठनों और बहुत बड़ी संख्या में आम देशवासियों का, महिला पहलवानों की मोदी निजाम से न्याय की मांग को सक्रिय समर्थन मिला है और इसी समर्थन के बल पर, न सिर्फ जंतर-मंतर पर पहलवानों का धरना जारी रहा है तथा उसके साथ समर्थन जताने के लिए हर रोज हजारों लोग पहुंचते रहे हैं, बल्कि देश भर में महिला पहलवानों की न्याय की मांग के पक्ष में, हजारों जगहों पर प्रदर्शनों समेत, तरह-तरह की कार्रवाइयां हुई हैं। वास्तव में इसी व्यापक तथा बढ़ते हुए जनसमर्थन का दबाव था कि दो अलग-अलग मौकों पर पहलवानों को धरने की जगह से हटाने की कोशिश करने के बाद भी, दिल्ली पुलिस सवा महीने में उनका धरना नहीं हटा पायी थी।

बहरहाल, अब जब प्रधानमंत्री मोदी नये संसद भवन के उद्घाटन के बहाने से स्वतंत्रता सेनानियों के सपनों को साकार करने की लफ्फाजी कर रहे थे, ठीक उसी समय सीधे उनके राज द्वारा नियंत्रित दिल्ली पुलिस ने, न सिर्फ आंदोलनकारी पहलवानों तथा उनके समर्थकों के विरोध जताने के न्यूनतम जनतांत्रिक अधिकार को कुचलते हुए, उनके साथ बेजा जोर-जबर्दस्ती की, उनके खिलाफ सरकारी काम-काज में बाधा डालने आदि के नाम पर, खुद ही तुरत-फुरत एफआइआर भी दायर कर लीं। और उसके बाद, इससे भी आगे बढ़कर दिल्ली पुलिस ने यह एलान भी कर दिया कि जंतर-मंतर पर धरना स्थल खाली करा लिया गया है और अब पहलवान आंदोलनकारियों को वहां वापस नहीं जाने दिया जाएगा।

हां! अगर उनकी ओर से कोई प्रार्थना आती है, तो दिल्ली में कहीं और उन्हें धरना देने की इजाजत देने पर, पुलिस विचार कर सकती है! यौन उत्पीड़न के खिलाफ महिला पहलवानों की न्याय की लड़ाई को आज जितने व्यापक पैमाने पर समर्थन हासिल है, उसे देखते हुए मोदी राज की उन्हें जंतर-मंतर से हटाने की यह कोशिश अंतत: कितनी कामयाब हो पाएगी, यह तो वक्त ही बताएगा। फिर भी इतना साफ है कि मोदी राज ने, महिला पहलवानों के धरने को तोड़ने के लिए, नये संसद भवन के उद्घाटन के मौके का ”एडवांटेज” लेने की कोशिश की है। और यह किया गया है, स्वतंत्रता सेनानियों के सपनों को पूरा करने की लफ्फाजी और भारत के ‘जनतंत्र की जननी’ तथा ‘वैश्विक लोकतंत्र का आधार’ होने तक के हवाई दावों के शोर को बढ़ाते हुए।

हैरानी की बात नहीं है कि नये संसद भवन के उद्घाटन तथा संसद भवन में सेंगोल उर्फ राजदंड की स्थापना के कर्मकांड के जरिए, मोदी राज ने भारतीय जनतंत्र को राजशाही के तथा प्रधानमंत्री के पद को, राजा के पद के और नजदीक खिसका दिया है। याद रहे कि यह राजशाही भी, एक धर्म विशेष को राजधर्म मानकर चलने वाली राजशाही है। सेंगोल का ठीक इन्हीं दोनों तत्वों के योग के लिए, विशेष महत्व है। बेशक, जनतंत्र के संदर्भ में सेंगोल की कहानी में झोल ही झोल हैं। आखिर, यह कैसी सत्ता के हस्तांतरण का प्रतीक है? जाहिर है कि धर्म-आधारित सत्ता के हस्तांतरण का ही! और जनतंत्र में तो संप्रभुता नागरिकों में निवास करती है। जाहिर है कि इसे सत्ता का हस्तांतरण तो, राजशाही की व्यवस्था के संदर्भ ही माना जा सकता है।

मोदी राज ठीक ऐसे ही सत्ता के हस्तांतरण का रास्ता बना रहा है। लेकिन, यह रास्ता बनाया जा रहा है, चोरी-छुपे, रेंग-रेंगकर। इसके लिए सिर्फ एक उदाहरण काफी होगा। सेंगोल की स्थापना समेत, नयी संसद के उद्घाटन के कार्यक्रम का पूरा पूर्वार्द्घ, सब ने देखा कि कैसे शुद्घ धार्मिक पूजा-पाठ को समर्पित था। मगर श्रीमान 56 इंच कार्यक्रम के उत्तरार्द्घ के अपने संबोधन में, एक बड़े अर्द्घ-सत्य के जरिए इस सचाई पर पर्दा डालते ही नजर आए। उनके शब्द थे, ”आज सुबह ही, संसद भवन परिसर में, सर्वधर्म प्रार्थना सभा हुई।” जी हां, सिर्फ सर्वधर्म प्रार्थना सभा! हैरानी की बात नहीं है कि ऐसे ही चोरी-छिपे, सावरकर के जन्म दिन पर नये संसद भवन का उद्घाटन किया गया है।

•राजेंद्र शर्मा
[ आलेख के लेखक ‘ लोकलहर ‘ के संपादक हैं ]

🟥🟥🟥

विज्ञापन (Advertisement)

ब्रेकिंग न्यूज़

महतारी वंदन योजना से मातृशक्ति को मिला आर्थिक संबल : मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय
breaking Chhattisgarh

महतारी वंदन योजना से मातृशक्ति को मिला आर्थिक संबल : मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय

महापुरुषों के जीवन और विचारों से प्रेरणा लेकर आगे बढ़ेगी नई पीढ़ी : मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय
breaking Chhattisgarh

महापुरुषों के जीवन और विचारों से प्रेरणा लेकर आगे बढ़ेगी नई पीढ़ी : मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय

अवैध अफीम खेती मामले में अब बड़ा एक्शन, भाजपा नेता के फसल पर चला बुलडोजर
breaking Chhattisgarh

अवैध अफीम खेती मामले में अब बड़ा एक्शन, भाजपा नेता के फसल पर चला बुलडोजर

भारत ने समंदर के भीतर पनुडुब्बियों का अभेद्य किला बना रखा हैं, पाकिस्तान और चीन छू भी नहीं पाएंगे
breaking international

भारत ने समंदर के भीतर पनुडुब्बियों का अभेद्य किला बना रखा हैं, पाकिस्तान और चीन छू भी नहीं पाएंगे

25 मार्च से 06 अप्रैल तक होगा ‘खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स छत्तीसगढ़-2026’ का होगा आयोजन
breaking Chhattisgarh

25 मार्च से 06 अप्रैल तक होगा ‘खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स छत्तीसगढ़-2026’ का होगा आयोजन

छत्तीसगढ़ की वैभवी अग्रवाल ने UPSC 2025 में हासिल किया AIR 35, मुख्यमंत्री साय और व्यापार प्रकोष्ठ के सह-संयोजक नितिन अग्रवाल ने दी बधाई
breaking Chhattisgarh

छत्तीसगढ़ की वैभवी अग्रवाल ने UPSC 2025 में हासिल किया AIR 35, मुख्यमंत्री साय और व्यापार प्रकोष्ठ के सह-संयोजक नितिन अग्रवाल ने दी बधाई

धान की बोरियों में पानी डालने का खेल उजागर,समिति के 4 कर्मचारी बर्खास्त
breaking Chhattisgarh

धान की बोरियों में पानी डालने का खेल उजागर,समिति के 4 कर्मचारी बर्खास्त

सड़क निर्माण में गुणवत्ता से समझौता नहीं, लापरवाही पर ठेकेदार होंगे ब्लैकलिस्ट, सीएम विष्णु देव साय की सीधी चेतावनी
breaking Chhattisgarh

सड़क निर्माण में गुणवत्ता से समझौता नहीं, लापरवाही पर ठेकेदार होंगे ब्लैकलिस्ट, सीएम विष्णु देव साय की सीधी चेतावनी

सुनहरा मौका: आंगनबाड़ी सहायिका के पद पर भर्ती शुरू, जानिए सबकुछ
breaking Chhattisgarh

सुनहरा मौका: आंगनबाड़ी सहायिका के पद पर भर्ती शुरू, जानिए सबकुछ

सावधान! शहर की सड़कों पर पुलिस बनकर घूम रहे लुटेरे, ट्रेलर रोककर लूटने वाले दो आरोपी गिरफ्तार
breaking Chhattisgarh

सावधान! शहर की सड़कों पर पुलिस बनकर घूम रहे लुटेरे, ट्रेलर रोककर लूटने वाले दो आरोपी गिरफ्तार

राज्यपाल श्री रमेन डेका ने बैगा-बिरहोर आदिवासियों की संस्कृति को सहेजने की दी सीख
breaking Chhattisgarh

राज्यपाल श्री रमेन डेका ने बैगा-बिरहोर आदिवासियों की संस्कृति को सहेजने की दी सीख

राज्यसभा के कांग्रेस प्रत्याशी फूलो देवी नेताम ने भरा नामांकन, कई बड़े नेता रहे मौजूद
breaking Chhattisgarh

राज्यसभा के कांग्रेस प्रत्याशी फूलो देवी नेताम ने भरा नामांकन, कई बड़े नेता रहे मौजूद

राज्यसभा के लिए लक्ष्मी वर्मा ने भरा नामांकन; CM साय बोले- यह प्रदेश की नारी शक्ति के सम्मान का प्रतीक
breaking Chhattisgarh

राज्यसभा के लिए लक्ष्मी वर्मा ने भरा नामांकन; CM साय बोले- यह प्रदेश की नारी शक्ति के सम्मान का प्रतीक

राज्य नीति आयोग के उपाध्यक्ष गणेश शंकर मिश्रा ने संभाला पदभार, सीएम साय ने दी शुभकामनाएँ
breaking Chhattisgarh

राज्य नीति आयोग के उपाध्यक्ष गणेश शंकर मिश्रा ने संभाला पदभार, सीएम साय ने दी शुभकामनाएँ

होली खुशियों और जुड़ाव का अवसर, किसानों की समृद्धि से बढ़ा उत्साह – मुख्यमंत्री श्री साय
breaking Chhattisgarh

होली खुशियों और जुड़ाव का अवसर, किसानों की समृद्धि से बढ़ा उत्साह – मुख्यमंत्री श्री साय

कलयुगी बेटे ने धारदार हथियार से की पिता की हत्या, खून के रिश्ते का खौफनाक अंत
breaking Chhattisgarh

कलयुगी बेटे ने धारदार हथियार से की पिता की हत्या, खून के रिश्ते का खौफनाक अंत

ईरान संकट बीच कच्चा तेल की कीमते 100 डॉलर के पार जा सकती हैं! कितना महंगा होगा पेट्रोल-डीजल?
breaking international

ईरान संकट बीच कच्चा तेल की कीमते 100 डॉलर के पार जा सकती हैं! कितना महंगा होगा पेट्रोल-डीजल?

जाना था कुवैत, पहुंच गए पाकिस्तान… एयर अरेबिया की फ्लाइट में 8 भारतीय फंसे, केरल के 3 यात्री शामिल
breaking international

जाना था कुवैत, पहुंच गए पाकिस्तान… एयर अरेबिया की फ्लाइट में 8 भारतीय फंसे, केरल के 3 यात्री शामिल

धान की अंतर राशि पर सियासत : कांग्रेस ने भेदभाव का लगाया आरोप, लाभार्थियों की मांगी सूची, मंत्री टंकराम ने कहा – ‘सबका साथ सबका विकास’ के सिद्धांत पर काम कर रही सरकार
breaking Chhattisgarh

धान की अंतर राशि पर सियासत : कांग्रेस ने भेदभाव का लगाया आरोप, लाभार्थियों की मांगी सूची, मंत्री टंकराम ने कहा – ‘सबका साथ सबका विकास’ के सिद्धांत पर काम कर रही सरकार

हॉस्टल में 10वीं के छात्र ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, मचा हड़कंप
breaking Chhattisgarh

हॉस्टल में 10वीं के छात्र ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, मचा हड़कंप

कविता

रचना और रचनाकार- पल्लव चटर्जी
poetry

रचना और रचनाकार- पल्लव चटर्जी

होली विशेष [दो फागुनी रचना यें] – तारकनाथ चौधुरी
poetry

होली विशेष [दो फागुनी रचना यें] – तारकनाथ चौधुरी

इस माह के कवि और कविता – महेश राठौर ‘मलय’
poetry

इस माह के कवि और कविता – महेश राठौर ‘मलय’

रंग पर्व पर विशेष- डॉ. नौशाद अहमद सिद्दीकी ‘सब्र’
poetry

रंग पर्व पर विशेष- डॉ. नौशाद अहमद सिद्दीकी ‘सब्र’

रंग पर्व होली पर विशेष- नुरूस्सबाह ‘सबा’
poetry

रंग पर्व होली पर विशेष- नुरूस्सबाह ‘सबा’

स्तम्भ : कविता आसपास ‘आरंभ’ – विद्या गुप्ता
poetry

स्तम्भ : कविता आसपास ‘आरंभ’ – विद्या गुप्ता

स्तम्भ : कविता आसपास ‘आरंभ’ – मिताली श्रीवास्तव वर्मा
poetry

स्तम्भ : कविता आसपास ‘आरंभ’ – मिताली श्रीवास्तव वर्मा

संस्मरण : ‘धरा का श्रृंगार उल्टा पानी’ – दीप्ति श्रीवास्तव
poetry

संस्मरण : ‘धरा का श्रृंगार उल्टा पानी’ – दीप्ति श्रीवास्तव

स्तम्भ : कविता आसपास ‘ आरंभ’ – अमृता मिश्रा
poetry

स्तम्भ : कविता आसपास ‘ आरंभ’ – अमृता मिश्रा

स्तम्भ : कविता आसपास ‘आरंभ’ – पं. अंजू पाण्डेय ‘अश्रु’
poetry

स्तम्भ : कविता आसपास ‘आरंभ’ – पं. अंजू पाण्डेय ‘अश्रु’

अब मैं क्या करूँ… क्योंकि वह किसी की – कैलाश जैन बरमेचा
poetry

अब मैं क्या करूँ… क्योंकि वह किसी की – कैलाश जैन बरमेचा

स्तम्भ : कविता आसपास ‘आरंभ’ – प्रकाशचंद्र मण्डल
poetry

स्तम्भ : कविता आसपास ‘आरंभ’ – प्रकाशचंद्र मण्डल

स्तम्भ : कविता आसपास ‘आरंभ’ – तारकनाथ चौधुरी
poetry

स्तम्भ : कविता आसपास ‘आरंभ’ – तारकनाथ चौधुरी

स्तम्भ : कविता आसपास ‘आरंभ’ – सुष्मा बग्गा
poetry

स्तम्भ : कविता आसपास ‘आरंभ’ – सुष्मा बग्गा

यात्रा संस्मरण : विद्या गुप्ता
poetry

यात्रा संस्मरण : विद्या गुप्ता

कविता आसपास : बसंत पंचमी पर महाकवि ‘निराला’ को याद करते हुए… महाकवि की वेदना…!! – विद्या गुप्ता [छत्तीसगढ़-दुर्ग]
poetry

कविता आसपास : बसंत पंचमी पर महाकवि ‘निराला’ को याद करते हुए… महाकवि की वेदना…!! – विद्या गुप्ता [छत्तीसगढ़-दुर्ग]

मकर संक्रांति पर विशेष : अमृता मिश्रा
poetry

मकर संक्रांति पर विशेष : अमृता मिश्रा

कविता आसपास : तारकनाथ चौधुरी
poetry

कविता आसपास : तारकनाथ चौधुरी

नव वर्ष पर विशेष ग़ज़ल : नूरुस्सबाह खान ‘सबा’
poetry

नव वर्ष पर विशेष ग़ज़ल : नूरुस्सबाह खान ‘सबा’

नव वर्ष पर विशेष ग़ज़ल : सुशील यादव
poetry

नव वर्ष पर विशेष ग़ज़ल : सुशील यादव

कहानी

लघुकथा : सरस सलिला – दीप्ति श्रीवास्तव
story

लघुकथा : सरस सलिला – दीप्ति श्रीवास्तव

आलेख : ‘बहकता बचपन’ – साजिद अली ‘सतरंगी’
story

आलेख : ‘बहकता बचपन’ – साजिद अली ‘सतरंगी’

स्वर्ग का न्याय : महेश की आत्मकथा – लेखक शायर नावेद रज़ा दुर्गवी
story

स्वर्ग का न्याय : महेश की आत्मकथा – लेखक शायर नावेद रज़ा दुर्गवी

कहानी : ‘पीहू’ – डॉ. दीक्षा चौबे
story

कहानी : ‘पीहू’ – डॉ. दीक्षा चौबे

संदेशप्रद लघु कथा : ‘पुकार’ – कैलाश बरमेचा जैन
story

संदेशप्रद लघु कथा : ‘पुकार’ – कैलाश बरमेचा जैन

लेखिका विद्या गुप्ता की कृति ‘मैं हस्ताक्षर हूँ’ की समीक्षा लेखक कवि विजय वर्तमान के शब्दों में – ‘मैं हस्ताक्षर हूँ’ यह विद्या गुप्ता की सच्ची, निर्भीक और सर्व स्वीकार्य घोषणा है
story

लेखिका विद्या गुप्ता की कृति ‘मैं हस्ताक्षर हूँ’ की समीक्षा लेखक कवि विजय वर्तमान के शब्दों में – ‘मैं हस्ताक्षर हूँ’ यह विद्या गुप्ता की सच्ची, निर्भीक और सर्व स्वीकार्य घोषणा है

मास्टर स्ट्रोक [व्यंग्य] : राजशेखर चौबे
story

मास्टर स्ट्रोक [व्यंग्य] : राजशेखर चौबे

लघु कथा : डॉ. सोनाली चक्रवर्ती
story

लघु कथा : डॉ. सोनाली चक्रवर्ती

सत्य घटना पर आधारित कहानी : ‘सब्जी वाली मंजू’ :  ब्रजेश मल्लिक
story

सत्य घटना पर आधारित कहानी : ‘सब्जी वाली मंजू’ : ब्रजेश मल्लिक

लघुकथा : डॉ. सोनाली चक्रवर्ती
story

लघुकथा : डॉ. सोनाली चक्रवर्ती

कहिनी : मया के बंधना – डॉ. दीक्षा चौबे
story

कहिनी : मया के बंधना – डॉ. दीक्षा चौबे

🤣 होली विशेष :प्रो.अश्विनी केशरवानी
story

🤣 होली विशेष :प्रो.अश्विनी केशरवानी

चर्चित उपन्यासत्रयी उर्मिला शुक्ल ने रचा इतिहास…
story

चर्चित उपन्यासत्रयी उर्मिला शुक्ल ने रचा इतिहास…

story

रचना आसपास : उर्मिला शुक्ल

story

रचना आसपास : दीप्ति श्रीवास्तव

story

कहानी : संतोष झांझी

story

कहानी : ‘ पानी के लिए ‘ – उर्मिला शुक्ल

story

व्यंग्य : ‘ घूमता ब्रम्हांड ‘ – श्रीमती दीप्ति श्रीवास्तव [भिलाई छत्तीसगढ़]

दुर्गाप्रसाद पारकर की कविता संग्रह ‘ सिधवा झन समझव ‘ : समीक्षा – डॉ. सत्यभामा आडिल
story

दुर्गाप्रसाद पारकर की कविता संग्रह ‘ सिधवा झन समझव ‘ : समीक्षा – डॉ. सत्यभामा आडिल

story

लघुकथा : रौनक जमाल [दुर्ग छत्तीसगढ़]

लेख

विशेष : भाईदूज, भाई-बहन के परस्पर प्रेम और दायित्व का त्योहार : भाईदूज और रक्षा बंधन की सनातनी मान्यताएं – श्रीमती संजीव ठाकुर
Article

विशेष : भाईदूज, भाई-बहन के परस्पर प्रेम और दायित्व का त्योहार : भाईदूज और रक्षा बंधन की सनातनी मान्यताएं – श्रीमती संजीव ठाकुर

Article

तीन लघुकथा : रश्मि अमितेष पुरोहित

व्यंग्य : देश की बदनामी चालू आहे ❗ – राजेंद्र शर्मा
Article

व्यंग्य : देश की बदनामी चालू आहे ❗ – राजेंद्र शर्मा

Article

लघुकथा : डॉ. प्रेमकुमार पाण्डेय [केंद्रीय विद्यालय वेंकटगिरि, आंध्रप्रदेश]

जोशीमठ की त्रासदी : राजेंद्र शर्मा
Article

जोशीमठ की त्रासदी : राजेंद्र शर्मा

18 दिसंबर को जयंती के अवसर पर गुरू घासीदास और सतनाम परम्परा
Article

18 दिसंबर को जयंती के अवसर पर गुरू घासीदास और सतनाम परम्परा

जयंती : सतनाम पंथ के संस्थापक संत शिरोमणि बाबा गुरु घासीदास जी
Article

जयंती : सतनाम पंथ के संस्थापक संत शिरोमणि बाबा गुरु घासीदास जी

व्यंग्य : नो हार, ओन्ली जीत ❗ – राजेंद्र शर्मा
Article

व्यंग्य : नो हार, ओन्ली जीत ❗ – राजेंद्र शर्मा

🟥 अब तेरा क्या होगा रे बुलडोजर ❗ – व्यंग्य : राजेंद्र शर्मा.
Article

🟥 अब तेरा क्या होगा रे बुलडोजर ❗ – व्यंग्य : राजेंद्र शर्मा.

🟥 प्ररंपरा या कुटेव  ❓ – व्यंग्य : राजेंद्र शर्मा
Article

🟥 प्ररंपरा या कुटेव ❓ – व्यंग्य : राजेंद्र शर्मा

▪️ न्यायपालिका के अपशकुनी के साथी : वैसे ही चलना दूभर था अंधियारे में…इनने और घुमाव ला दिया गलियारे में – आलेख बादल सरोज.
Article

▪️ न्यायपालिका के अपशकुनी के साथी : वैसे ही चलना दूभर था अंधियारे में…इनने और घुमाव ला दिया गलियारे में – आलेख बादल सरोज.

▪️ मशहूर शायर गीतकार साहिर लुधियानवी : ‘ जंग तो ख़ुद ही एक मसअला है, जंग क्या मसअलों का हल देगी ‘ : वो सुबह कभी तो आएगी – गणेश कछवाहा.
Article

▪️ मशहूर शायर गीतकार साहिर लुधियानवी : ‘ जंग तो ख़ुद ही एक मसअला है, जंग क्या मसअलों का हल देगी ‘ : वो सुबह कभी तो आएगी – गणेश कछवाहा.

▪️ व्यंग्य : दीवाली के कूंचे से यूँ लक्ष्मी जी निकलीं ❗ – राजेंद्र शर्मा
Article

▪️ व्यंग्य : दीवाली के कूंचे से यूँ लक्ष्मी जी निकलीं ❗ – राजेंद्र शर्मा

25 सितंबर पितृ मोक्ष अमावस्या के उपलक्ष्य में… पितृ श्राद्ध – श्राद्ध का प्रतीक
Article

25 सितंबर पितृ मोक्ष अमावस्या के उपलक्ष्य में… पितृ श्राद्ध – श्राद्ध का प्रतीक

Article

🟢 आजादी के अमृत महोत्सव पर विशेष : डॉ. अशोक आकाश.

Article

🟣 अमृत महोत्सव पर विशेष : डॉ. बलदाऊ राम साहू [दुर्ग]

Article

🟣 समसामयिक चिंतन : डॉ. अरविंद प्रेमचंद जैन [भोपाल].

⏩ 12 अगस्त-  भोजली पर्व पर विशेष
Article

⏩ 12 अगस्त- भोजली पर्व पर विशेष

Article

■पर्यावरण दिवस पर चिंतन : संजय मिश्रा [ शिवनाथ बचाओ आंदोलन के संयोजक एवं जनसुनवाई फाउंडेशन के छत्तीसगढ़ प्रमुख ]

Article

■पर्यावरण दिवस पर विशेष लघुकथा : महेश राजा.

राजनीति न्यूज़

breaking Politics

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने उदयपुर हत्याकांड को लेकर दिया बड़ा बयान

Politics

■छत्तीसगढ़ :

Politics

भारतीय जनता पार्टी,भिलाई-दुर्ग के वरिष्ठ कार्यकर्ता संजय जे.दानी,लल्लन मिश्रा, सुरेखा खटी,अमरजीत सिंह ‘चहल’,विजय शुक्ला, कुमुद द्विवेदी महेंद्र यादव,सूरज शर्मा,प्रभा साहू,संजय खर्चे,किशोर बहाड़े, प्रदीप बोबडे,पुरषोत्तम चौकसे,राहुल भोसले,रितेश सिंह,रश्मि अगतकर, सोनाली,भारती उइके,प्रीति अग्रवाल,सीमा कन्नौजे,तृप्ति कन्नौजे,महेश सिंह, राकेश शुक्ला, अशोक स्वाईन ओर नागेश्वर राव ‘बाबू’ ने सयुंक्त बयान में भिलाई के विधायक देवेन्द्र यादव से जवाब-तलब किया.

breaking Politics

भिलाई कांड, न्यायाधीश अवकाश पर, जाने कब होगी सुनवाई

धमतरी आसपास
Politics

धमतरी आसपास

Politics

स्मृति शेष- बाबू जी, मोतीलाल वोरा

Politics

छत्तीसगढ़ कांग्रेस में हलचल

breaking Politics

राज्यसभा सांसद सुश्री सरोज पाण्डेय ने छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से कहा- मर्यादित भाषा में रखें अपनी बात

मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल  ने डाॅ. नरेन्द्र देव वर्मा पर केन्द्रित ‘ग्रामोदय’ पत्रिका और ‘बहुमत’ पत्रिका के 101वें अंक का किया विमोचन
Politics

मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने डाॅ. नरेन्द्र देव वर्मा पर केन्द्रित ‘ग्रामोदय’ पत्रिका और ‘बहुमत’ पत्रिका के 101वें अंक का किया विमोचन

मरवाही उपचुनाव
Politics

मरवाही उपचुनाव

Politics

प्रमोद सिंह राजपूत कुम्हारी ब्लॉक के अध्यक्ष बने

Politics

ओवैसी की पार्टी ने बदला सीमांचल का समीकरण! 11 सीटों पर NDA आगे

breaking Politics

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, ग्वालियर में प्रेस वार्ता

breaking Politics

अमित और ऋचा जोगी का नामांकन खारिज होने पर बोले मंतूराम पवार- ‘जैसी करनी वैसी भरनी’

breaking Politics

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री, भूपेश बघेल बिहार चुनाव के स्टार प्रचारक बिहार में कांग्रेस 70 सीटों में चुनाव लड़ रही है

सियासत- हाथरस सामूहिक दुष्कर्म
breaking National Politics

सियासत- हाथरस सामूहिक दुष्कर्म

breaking Politics

हाथरस गैंगरेप के घटना पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने क्या कहा, पढ़िए पूरी खबर

breaking Politics

पत्रकारों के साथ मारपीट की घटना के बाद, पीसीसी चीफ ने जांच समिति का किया गठन