- Home
- Chhattisgarh
- भिलाई : आज से सिनेमा हॉल में : ‘ कॉमेडी से भरपूर खाटी मितान कृष्णा अनुज ‘: छत्तीसगढ़ सिनेमा की उभरती अभिनेत्री काजल सोनबेर के साथ दिलेश साहू : अनिरुद्ध ताम्रकर और दिया वर्मा भी प्रमुख भूमिका में दिखेंगे : निर्देशक हैं – अनुपम भार्गव.
भिलाई : आज से सिनेमा हॉल में : ‘ कॉमेडी से भरपूर खाटी मितान कृष्णा अनुज ‘: छत्तीसगढ़ सिनेमा की उभरती अभिनेत्री काजल सोनबेर के साथ दिलेश साहू : अनिरुद्ध ताम्रकर और दिया वर्मा भी प्रमुख भूमिका में दिखेंगे : निर्देशक हैं – अनुपम भार्गव.

भिलाई [प्रेस कॉन्फ्रेंस से प्रदीप भट्टाचार्य] : आज से भिलाई – दुर्ग के दो प्रमुख सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है खाटी मितान कृष्णा अनुज
भिलाई के सुपेला में श्रीवेंकटेश्वर सिनेमाघर में और दुर्ग के पुलगांव मॉल में आज से ‘ खाटी मितान कृष्णा अनुज ‘ का आनंद दर्शक उठा सकते हैं.

1 जून को सुपेला के इंडियन कॉफी हाउस में प्रेस कॉन्फ्रेंस में फिल्म ‘ खाटी मितान कृष्णा अनुज ‘ के निर्देशक अनुपम भार्गव,दिलेश साहू, काजल सोनबेर और विवेक कंदेले ने पत्रकारों को बताया –
खाटी मितान कृष्णा अनुज दो दोस्तों की कहानी है, जो कॉमेडी से भरपूर है. दोनों दोस्त अपनी जिंदगी में एक लक्ष्य को लेकर चलते हैं लेकिन कोई दिशा नहीं मिलती. हंसी – मजाक के बीच हादसा हो जाता है, जिसमें दोस्तों की असली परीक्षा होती है. आगे जानने के लिए भरपूर कॉमेडी से भरा फिल्म खाटी मितान कृष्णा अनुज देखने सिनेमाघर में जरूर आयें और हम कलाकारों का हौसला अफजाई करें.

फिल्म ‘खाटी मितान कृष्णा अनुज ‘ में दिलेश साहू, काजल सोनबेर, अनिरुद्ध ताम्रकर,दीया वर्मा, अमित गोस्वामी, अमन चंद्राकर और अनुपम भार्गव हैं.
संगीत मनोहर यादव, स्वर मोनिका वर्मा,तुशांत कुमार, एडिटिंग और डीआई गौरांग त्रिवेदी, वीएफएक्स प्रवीर दास, वितरक तरुण सोनी और कैमरा राज ठाकुर का है.
‘ खाटी मितान कृष्णा अनुज ‘ के निर्माता विवेक कंदेले हैं, उन्होंने बताया ‘ श्री कंदेले फिल्म ‘ प्रोडक्शन हाउस की पहली मूवी है.

•नायिका काजल सोनबेर के साथ ‘ छत्तीसगढ़ आसपास ‘ ग्रुप के संपादक प्रदीप भट्टाचार्य
🟥🟥🟥
chhattisgarhaaspaas
विज्ञापन (Advertisement)