- Home
- Chhattisgarh
- भिलाई : बांग्ला के सुप्रसिद्ध कवि प्रकाश चंद्र मण्डल ने अपनी 2 कृति हिंदी काव्य संग्रह ‘ शब्दों की खोज में ‘ और बांग्ला कविता संग्रह ‘ तुमी एले ताई ‘, दुर्ग सांसद विजय बघेल को उनके निवास में भेंट किए…
भिलाई : बांग्ला के सुप्रसिद्ध कवि प्रकाश चंद्र मण्डल ने अपनी 2 कृति हिंदी काव्य संग्रह ‘ शब्दों की खोज में ‘ और बांग्ला कविता संग्रह ‘ तुमी एले ताई ‘, दुर्ग सांसद विजय बघेल को उनके निवास में भेंट किए…

•कवि प्रकाश चंद्र मण्डल,दुर्ग सांसद विजय बघेल और प्रदीप भट्टाचार्य
भिलाई [छत्तीसगढ़ आसपास] : बांग्ला और हिंदी के कवि प्रकाश चंद्र मण्डल विगत दिनों दुर्ग सांसद विजय बघेल के निवास में जाकर अपनी 2 काव्य संग्रह भेंट किए. इस अवसर पर ‘ छत्तीसगढ़ आसपास ‘ ग्रुप के ग्रुप एडिटर प्रदीप भट्टाचार्य भी उपस्थित थे.
सांसद विजय बघेल ने प्रकाश चंद्र मण्डल को बधाई व शुभकामनाएँ देते हुए कहे – आप यूँ ही निरंतर लेखन को जारी रखें.
प्रकाश चंद्र मण्डल की अब तक 3 काव्य संग्रह प्रकाशित हो चुकी है. 2 बांग्ला संग्रह और 1 हिंदी कविता संग्रह है. 1बांग्ला कविता संग्रह अतिजल्द आ रही है.
प्रकाश चंद्र मण्डल बहुमुखी प्रतिभा के धनी हैं. एक अच्छे नाटककार भी हैं. ‘ मुक्तकंठ साहित्य समिति ‘ और ‘ बंगीय साहित्य समिति ‘ में भी महत्वपूर्ण पद पर हैं और साथ में बंगीय कृष्टि परिषद से भी जुड़े हैं.
प्रकाश चंद्र मण्डल प्रिंट मासिक पत्रिका एवं वेब साइट वेब पोर्टल न्यूज़ चैनल ‘ छत्तीसगढ़ आसपास ‘ में सलाहकार संपादकीय समूह के संचालक सदस्य भी हैं.
🟥🟥🟥
chhattisgarhaaspaas
विज्ञापन (Advertisement)