- Home
- Chhattisgarh
- व्यंग्य : दीप्ति श्रीवास्तव [जुनवानी, जिला – दुर्ग, छत्तीसगढ़]
व्यंग्य : दीप्ति श्रीवास्तव [जुनवानी, जिला – दुर्ग, छत्तीसगढ़]
•योजना
मिस्टर एक्स का दिमाग योजना बनाने में माहिर था। सब कहते क्या तिकड़मी दिमाग पाया है एक्स ने शैतान को भी पराजित करने में माहिर । किससे कैसी चालबाजी करना है , कब किसको नीचा दिखाना है,किसी को कैसे धोखे में रखना है, कहां प्रलोभन देना है । सप्लाई की चैन में वे कभी नजर ना आते तथापि होते वहीं मुखिया । सब कहते न जाने एक्स की मां ने क्या खाकर इसे पैदा किया है । ऐसा दुर्लभ मनुष्य मानव प्रजाति में मिलना नामुमकिन है । खड़े-खड़े झूठ को सच और सच को झूठ बनाने की कई योजना आपके समक्ष उपस्थित कर देगा । एक से बढ़कर एक योजनाओं को देखकर मन होता इसे अमल में लाएं कि किसी और को इससे यह लाभ है तो इससे यह । सफेद का काला और काला का सफेद करना उनके बाएं हाथ का जादू है। हवाई योजनाओं की तो कमी नहीं । आपको किस तरह की योजना की दरकार है वह उनके पास उपलब्ध होगी ।बस कीमत वाजिब होना चाहिए।
मिस्टर एक्स के पास फर्जी डिग्री की भी योजना थी जिसे बेचकर पैसा बना लिये और उस योजना को कुछ दिनों के लिए पैक अप बाक्स में डालकर रख दिये थे मामला तूल पकड़ लिया था इसलिए थोड़े दिन शांत बैठ बैंकाक थाईलैंड में जीवन के मजे ले रहे थे कि बाजार में उसी योजना की अगले पार्ट की डिमांड आ गई यद्यपि मिस्टर एक्स बाजारवाद के नियमानुसार चलते थे । उपभोक्ता की नब्ज पहचानते थे इसलिए मांग के बढ़ने का इंतजार करते बैठे । समय पर योजना लांच कर धमाका करना चाहते थे ।
उन्हीं की बनाई एक योजना के तहत नेताजी को झूठ पर झूठ बोलना पड़ रहा है । अरे भैया डिजिटल मीडिया का जमाना है जो बोला उसके प्रत्यक्ष प्रमाण उपलब्ध त्वरित में । सस्ते छाप डिजाइनर हायर कर बनवा लिया पुल का डिजाइन और कम से कम सीमेंट लौह का उपयोग करने वाले ठेकेदार को बुलवा भेजा जब उसने कहा सरजी ऐसे में तो यह पुल टिक ना पायेगा । जनाब ने कहा कागज पर तो टिक जायेगा ना । कागज पर टिक गया तो समझो सब जगह टिक गया । अपना तो भला राम करेगा किसी कुछ ना कहना । भैया कागज पर तो पुल सीना तानकर खड़ा है यथार्थ में अखबारों की सुर्खियां बटोर रहा है । विरोधी जमकर सब जगह गरज बरस रहे हैं मोटी चमड़ी का लबादा ओढ़े नेताजी से टकराकर सारे बाण गिरकर जमीन पर धूल फांक रहे हैं। पुल तो बह गया जी नदी में हमारे लोगों की ग़लती नही वह तो पुल की ग़लती है कि वह नदी में टिक न पाया । जब पुल को अपनी इज्जत टके की लगे तब दूसरा क्या करेगा । उसको अपने पांव पानी में जमाना था इसमें किसी का दोष नहीं । ये मिडिया वालो का काम ही चिल्ल-पों मचाना है । इस तरह मिस्टर एक्स एक बड़े स्कैंडल से बाहर बेदाग अजीमो शान शहंशाह की तरह निर्विघ्न निकल गये । हां पर उन्होंने दोबारा पुल की कागजी योजना बनाने से कोताही बरतने का फैसला कर लिया । कितना भी बाहुबली योजना बनाने कहेगा वह साफ मुकर जाएंगे । अब वे योजनाएं बनाएंगे जरुर पर जिसमें वह पर्दे के अंदर से काम करेंगे । चस्का योजना बनाने का काबू में रखना होगा नहीं तो किसी दिन जेल की चकाचौंध से वह दूर नहीं रह पायेंगे।
नहीं तो उन्हें भी विदेशी धरती की शरण में जाना पड़ेगा।
जो उन्हें मंजूर नहीं। इसलिए अब पाक-साफ रहना चाहते हैं इसलिए ऐसी योजनाएं बनाना चाहते हैं.
•संपर्क –
•94062 41497
🌸🌸🌸
chhattisgarhaaspaas
विज्ञापन (Advertisement)