- Home
- Chhattisgarh
- राज्य सेवा भर्ती परीक्षा में कथित गड़बड़ी को लेकर सीजीपीएससी ने कह दी यह बड़ी बात
राज्य सेवा भर्ती परीक्षा में कथित गड़बड़ी को लेकर सीजीपीएससी ने कह दी यह बड़ी बात
3 years ago
1455
0

राज्य सेवा भर्ती परीक्षा में कथित गड़बड़ी पर सोशल मीडिया में अभियान चल रहा है। भाजयुमो इस केस की CBI जांच की मांग को लेकर 19 तारीख को CM हाउस घेरने जा रही है। इस पूरे मामले पर CGPSC ने चुप्पी तोड़ी है, और कहा कि परीक्षाएं नियमानुसार हो रही हैं। उन्होंने CGPSC के अभ्यर्थियों से कहा कि वो भ्रामक प्रचार से विचलित न हों।बता दें कि 11 मई को CGPSC ने रिजल्ट जारी किया है. इसमें रायपुर की प्रज्ञा नायक ने पूरे प्रदेश में टॉप किया है. लेकिन CGPSC के रिजल्ट पर बीजेपी ने कांग्रेस के नेताओं , प्रशासनिक अधिकारियों के रिश्तेदारों को चयन करने का आरोप लगाया गया है. बीजेपी नेता गौरी शंकर श्रीवास ने दावा करते हुए कुछ लोगों के नाम भी जारी किया है. उन्होंने CGPSC के अध्यक्ष टामन सिंह सोनवानी पर सिंडिकेट बनाकर घोटाला करने का आरोप लगाया है।
chhattisgarhaaspaas
विज्ञापन (Advertisement)