- Home
- Chhattisgarh
- फिल्म आदिपुरुष के संवाद को लेकर छत्तीसगढ़ के सीएम भूपेश बघेल ने कड़ी निंदा की, कहा कि…
फिल्म आदिपुरुष के संवाद को लेकर छत्तीसगढ़ के सीएम भूपेश बघेल ने कड़ी निंदा की, कहा कि…
3 years ago
335
0
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने फ़िल्म आदिपुरूष को लेकर कहा कि भगवान राम को युद्धक राम के रूप में दिखाया जा रहा है. भगवान हनुमान को भी इसी रूप में दिखाया जा रहा है. आदिपुरुष फ़िल्म का जो संवाद है, वह अमर्यादित है. फ़िल्म में शब्दों का चयन अनुचित है. भगवान हनुमान के संवाद बहुत ही निम्न स्तर के हैं। बहुत खराब ढंग से संवाद कहे गए हैं. भूपेश बघेल ने कहा कि हमने जो रामचरित मानस और रामायण पढ़े और टीवी पर देखें हैं, उसके ठीक विपरीत आदिपुरुष फ़िल्म में दिखाया गया है. आदिपुरुष को आज की पीढ़ी देखेगी तो उस पर गलत प्रभाव पड़ेगा. बजरंगबली के मुंह से वो शब्द बोलवाए जा रहे हैं, जो बजरंग दल के कार्यकर्ताओं के शब्द होते हैं. मैं इसकी कड़ी निंदा करता हूं।
chhattisgarhaaspaas
विज्ञापन (Advertisement)