- Home
- Chhattisgarh
- अगर आपका भी पैसा इन बैंकों में जमा है तो नही डूबेगा आपका पैसा, RBI ने जारी की लिस्ट और दी जानकारी…
अगर आपका भी पैसा इन बैंकों में जमा है तो नही डूबेगा आपका पैसा, RBI ने जारी की लिस्ट और दी जानकारी…
रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया ने तीन ऐसे बैंकों का नाम जारी किया है जो कभी भी फेल नहीं हो सकते हैं। रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI) का कहना है कि देश का सबसे बड़ा बैंक स्टेट बैंक ऑफ इंडिया, प्राइवेट सेक्टर का सबसे बड़ा बैंक HDFC Bank और ICICI बैंक ये तीन बैंक देश में ऐसे हैं जो कभी भी फेल नहीं हो सकते हैं। इन तीनों ही बैंकों को टू बिग टू फेल कहा जाता है। यानी कि ये बैंक इतने बड़े हैं कि ये कभी भी फेल नहीं हो सकते हैं।
टू बिग टू फेल अवधारणा का मतलब यह है कि डूबने से पहले सरकार इन बैंकों को बचाने की कोशिश करेगी और इनको बचाएगी। अपने एक बयान में आरबीआई ने कहा ता कि स्टेट बैंक ऑफ इंडिया, HDFC बैंक और ICICI बैंक साल 2021 की डी-एसआईबी लिस्ट के मापदंडों के आधार पर इस लिस्ट में बने हुए हैं। आरबीआई की तरफ से साल 2015 में एसबीआई को साल 2016 में आईसीआईसीआई बैंक को सीओडीआई-एसआईबी घोषित किया गया था।
chhattisgarhaaspaas
विज्ञापन (Advertisement)