- Home
- Chhattisgarh
- महाप्रभु श्रीजगन्नाथ पर विशेष : जगन्नाथजी की धाम – आशा झा [दुर्ग छत्तीसगढ़]
महाप्रभु श्रीजगन्नाथ पर विशेष : जगन्नाथजी की धाम – आशा झा [दुर्ग छत्तीसगढ़]

विश्व प्रसिद्ध जगन्नाथ जी का धाम ।
बनाता सदा भक्तो के बिगड़े काम ।
श्रद्धा विश्वास मन में रखे जो I
जय जगन्नाथ कहता रहे जो ।
बन जाते उसके बिगड़े काम ।
हनुमान जी की सुरक्षा में सागर चरण पखारे ।
करोड़ो भक्त आते जगन्नाथ जी के द्वारे ।
शिखर पर लहराता झंडा अविराम ।
सबसे बडी रसोई जग की पुरीधाम में बनती ।
आर्शीवाद माँ अन्नपूर्णा का कभी कमी न रहती ।
जगन्नाथ भगवान का सबको मिलता वरदान ।
जगन्नाथ की मूर्ति में राधा कृष्ण बसते निश्छल भक्तो के सारे दुख दर्दो को हरते ।
कष्ट क्लेश न हो उस घर में जहाँ बसे भगवान ।
जगन्नाथ कहते सब तुमको तुम हो जगत के नाथ ।
कृपा करो भक्तो पर अपनी रहते सबके साथ ।
सदा तुम्हारे संग विराजे सुभद्वा और बलराम ।
जिसके सिर पर हाथ रखो वह निर्भीक हो जाये।
हाथ पकड़ लो तुम जिसका वह कभी नही भय खाये ।
तुलसीदास .के सियाराम में दिखते तुम घनश्याम ।

•आशा झा
•संपर्क : 96305 19160
🟥🟥🟥
chhattisgarhaaspaas
विज्ञापन (Advertisement)