- Home
- Chhattisgarh
- भिलाई : सम्राट अशोक अकादमी छत्तीसगढ़ के प्रदेश कार्यालय भिलाई में विश्व विजेता सम्राट अशोक महान की समतामूलक समाज की पुनर्स्थापना पर गोष्ठी…
भिलाई : सम्राट अशोक अकादमी छत्तीसगढ़ के प्रदेश कार्यालय भिलाई में विश्व विजेता सम्राट अशोक महान की समतामूलक समाज की पुनर्स्थापना पर गोष्ठी…

भिलाई [छत्तीसगढ़ आसपास] : सम़ाट अशोक अकादमी छत्तीसगढ़ के प़देश कार्यालय भिलाई में विश्व विजेता सम़ाट अशोक महान की जीवन गाथा एवं उनकी समतामूलक समाज की पुर्नस्थापना करने जन -जन तक पहुंचाने हेतु परिचर्चा सम्पन्न हुआ। सर्व प़थम अतिथियों ने मौर्य वंश के संस्थापक पितामह चक्रवर्ती सम्राट चन्द्रगुप्त मौर्य एवं सम़ाट अशोक महान के तैल चित्र पर दीप प्रज्ज्वलित कर एवं माल्यार्पण अर्पण किया गया तथा साथ ही सम़ाट अशोक अकादमी छत्तीसगढ़ के संस्थापक गुरु प़साद मौर्य/मेहमान भाई/के तैल चित्र पर माल्यार्पण अर्पण कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया।

सम़ाट अशोक अकादमी छत्तीसगढ़ की प़देश महिला विंग की अध्यक्षा श्रीमती नीता कम्बोज/शीरी/ने कहा -हजारों वर्षों से उपेक्षित,दबे कुचले और प़ताड़ित लोगों को गले लगाया। पढ़ने लिखने की समानता का अधिकार भी दिया। और मानव -मानव एक का भाव विश्व में फैलाया। उपस्थित अतिथियों एवं सभी आत्मीय जनों का अभिनंदन स्वागत किया। युवा नेता संजय मौर्य ने कहा -सत्यनिष्ठ, कर्मठ, विनम्र, शांति प़िय, सत्य प़िय, न्याय प़िय, पर्यावरणविद्, ज्ञान दान को जो महा दान कहा ऐसे देवताओं के प़िय सम़ाट अशोक महान ने ना केवल भारत के इतिहास को अपितु विश्व इतिहास के महानतम सम़ाटों में सर्वोच्च स्थान प्राप्त किया। विनोद कुमार मौर्य ने -मौर्य साम्राज्य के विस्तार एवं मौर्य प्रशासन पर प़काश डालते हुए कहा कि-राज्य के प़ांतपालों कुमार होते थे जो स्थानीय प़ान्तो के शासक थे। कुमार की मदद के लिए हर प़ान्त में एक मंत्री परिषद तथा महामात्य होते थे।प़ान्त आगे जिलों में बंटे होते थे प़त्येक जिला गांव के समुहों में बंटा होता था। विशिष्ट अतिथि डॉ भोलानाथ कुशवाहा ने कहा -भारत में सर्व प़थम मौर्य काल के शासन में ही राष्ट्रीय राजनीतिक एकता स्थापित हुई थी। मौर्य प्रशासन में सत्ता का सुदृढ़ केन्द्रीय करण था परन्तु राजा निरंकुश नहीं होता था । मौर्य काल में गणतंत्र का ह्रास हुआ और राजतंत्रतात्मक व्यवस्था सुदृढ़ हुई। कौटिल्य ने राज्य सप्तांक सिध्दांत निर्दिष्ट किया था, जिनके आधार पर मौर्य प्रशासन और उसकी गृह तथा विदेश नीति संचालित होती थी -राजा, अमात्य, जनपद, दुर्ग,कोष, सेना और मित्र।

मुख्य अतिथि -श्री चन्द़भूषण कुशवाहा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अखिल भारतीय कुशवाहा महासभा ने कहा -किसी भी समाज का संत , महात्मा, वैज्ञानिक या राजा क्यों न हो सिर्फ अपने ही समाज के लिए नहीं होता बल्कि सर्व समाज का होता है उसी प्रकार सम़ाट अशोक महान सिर्फ मौर्य समाज का ही नहीं वल्कि विश्व समुदाय का है। इसीलिए आज की गोष्ठि का मुख्य उद्देश्य विश्व विजेता सम़ाट अशोक महान के जीवन गाथा एवं उनकी सामाजिक समानता की व्यवस्था को छत्तीसगढ़ के सभी जिलों में कार्यक्रम के माध्यम से जन -जन तक पहुंचाना है जिसमें सभी पिछड़ा वर्ग,एस सी और एस टी शामिल होंगे यह कार्यक्रम सम़ाट अशोक महान,जन संगठन के सहयोग से किया जायेगा । सम़ाट अशोक महान पर नाटक मंचन भी शहरों एवं गांवों में किया जायेगा। अध्यक्षता करते हुए अजय मौर्य, प़देश अध्यक्ष सम़ाट अशोक अकादमी छत्तीसगढ़ ने कहा कि-मौर्य साम्राज्य का इतिहास गौरवशाली समतामूलक है लेकिन बड़े ही दुःख की बात है कि हम अपने इतिहास को नहीं जानते हैं। इस लिए सबको अपने समाज का इतिहास सबको जानना चाहिए।जिस समाज का इतिहास नहीं होता है वह मिट जाता है। और सबसे अहम बात यह है कि किसी अच्छे विचार या इतिहास ही क्यों न हो अगर उसका प़चार प़सार न किया जाए तो वह मर जायेगा।यह एक सराहनीय कदम है कि विश्व विजेता सम़ाट अशोक महान की यशोगाथा को जन -जन तक पहुंचाने का कार्य सम़ाट अशोक महान, जन संगठन करने जा रहा है वह वधाई के पात्र है। इसमें सम़ाट अशोक अकादमी छत्तीसगढ़ अहम भूमिका निभायेगा । एन एल मौर्य/प़ीतम/ प़देश महासचिव -सम़ाट अशोक अकादमी छत्तीसगढ़ ने कहा -मुझे गर्व है कि मैं शाक्य मुनि गौतम बुद्ध एवं सम़ाट चन्द्रगुप्त मौर्य का वंशज हूं जिसका इतिहास और वर्तमान गौरव शाली एवं उज्ज्वल है जो सारे विश्व में विश्व विख्यात है। संचालन करते हुए कहा। श्रीराम मौर्य सेलूद पाटन इकाई अध्यक्ष आभार प्रदर्शन करते हुए कहा कि -हमारा देश मौर्य काल में सोने की चिड़िया कहलाता था। पुनः भारत वर्ष में स्वर्ण काल लाना है इसी आशा और विश्वास के साथ आप सबका आभार प्रदर्शन करता हूं। इस अवसर पर श्री रामचन्द्र सिंह संरक्षक -अखिल भारतीय कुशवाहा महासभा छत्तीसगढ़, श्री लालचन्द्र मौर्य पूर्व अध्यक्ष -मौर्य कुशवाहा समाज भिलाई, श्री फूलचंद मौर्य, श्रीनाथ सिंह, शिवमुनि सिंह, जयकिसन मौर्य और समाज के सामाजिक कार्यकर्ता टी एन कुशवाहा ‘ अंजन ‘ सहित समाज के प्रबुद्धजन उपस्थित थे.

•छत्तीसगढ़ फिल्मों की अभिनेत्री तान्या कम्बोज को सम्मानित करते हुए
🟥🟥🟥
chhattisgarhaaspaas
विज्ञापन (Advertisement)