- Home
- Chhattisgarh
- दुर्ग : छत्तीसगढ़ डड़सेना कलार सिन्हा समाज जिला दुर्ग की कार्यकारिणी की बैठक : 25 जून को गोंडवाना भवन सिविल लाइन दुर्ग में : पूर्व पदाधिकारियों का सम्मान…
दुर्ग : छत्तीसगढ़ डड़सेना कलार सिन्हा समाज जिला दुर्ग की कार्यकारिणी की बैठक : 25 जून को गोंडवाना भवन सिविल लाइन दुर्ग में : पूर्व पदाधिकारियों का सम्मान…
3 years ago
324
0
दुर्ग [छत्तीसगढ़ आसपास] : ‘ छत्तीसगढ़ डड़सेना कलार सिन्हा समाज, जिला – दुर्ग ‘ के जिला कार्यकारिणी सदस्य तोरनलाल सिन्हा ने जानकारी देते हुए बताया –
छत्तीसगढ़ डड़सेना कलार सिन्हा समाज जिला – दुर्ग की कार्यकारिणी की बैठक जिला अध्यक्ष डॉ. भुनेश्वर सिन्हा की अध्यक्षता में 25 जून को गोंडवाना भवन, सिविल लाइन दुर्ग में आहूत की गई है.
यह बैठक वर्तमान कार्यकारिणी की अंतिम बैठक है. इसमें नवनिर्वाचित एवं पूर्व प्रांतीय पदाधिकारियों का सम्मान किया जाएगा.
कोषाध्यक्ष बिसहत राम सिन्हा और मंत्री रविंद्र सिन्हा ने सभी जिला पदाधिकारी, मण्डल एवं ग्राम प्रमुख और सदस्यों को शामिल होने के लिए सादर आमंत्रित किया है 🙏

🟥🟥🟥
chhattisgarhaaspaas
विज्ञापन (Advertisement)