- Home
- Chhattisgarh
- केन्द्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने ट्रक ड्राइवरों के लिए लिया बड़ा फैसला, अब ट्रक में ड्राइवरों के लिए होगा एसी केबिन
केन्द्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने ट्रक ड्राइवरों के लिए लिया बड़ा फैसला, अब ट्रक में ड्राइवरों के लिए होगा एसी केबिन

2025 से सभी ट्रक केबिन AC यानी एयर कंडीशंड होंगे। जी हां, 11-12 घंटे पसीने-पसीने होने वाले ट्रक डाइवरों को इससे काफी आराम मिलेगा। काफी समय से इसकी जरूरत महसूस की जा रही थी। वैसे, Volvo जैसी ट्रक बनाने वाली वैश्विक कंपनियां पहले से एसी केबिन बना रही हैं।
केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने घोषणा की कि उन्होंने ट्रक ड्राइवरों के एसी केबिन के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है। अधिकारियों का कहना है कि इंडस्ट्री को अपग्रेड करने के लिए 18 महीने का समय जरूरी है। सड़क परिवहन मंत्रालय ने 2016 में पहली बार यह प्रस्ताव आगे बढ़ाया था। गडकरी ने बताया, ‘हमारे देश में कुछ ड्राइवर 12 या 14 घंटे गाड़ी चलाते हैं जबकि दूसरे देशों में बस और ट्रक ड्राइवरों की ड्यूटी का समय निर्धारित है। हमारे ड्राइवर 43 से 47 डिग्री तापमान में गाड़ी चलाते हैं, ऐसे में हम ड्राइवरों की कंडीशन का अंदाजा लगा सकते हैं। मैं जब मंत्री बना उसी समय एसी केबिन शुरू करने का इच्छुक था लेकिन कुछ लोगों ने यह कहकर विरोध किया कि इससे खर्चा बढ़ेगा। आज (19 जून 2023) मैंने फाइल पर साइन कर दिया है।
chhattisgarhaaspaas
विज्ञापन (Advertisement)