- Home
- Chhattisgarh
- जून की गर्मी में बीते 25 वर्षों का रिकार्ड टूटा, रात का पारा भी बढ़ा, मानसून 26 जून तक पहुंचने की संभावना, आने वाले 24 घंटे के लिए इन जिलों के लिए जारी किया ऑरेंज और येलो अलर्ट
जून की गर्मी में बीते 25 वर्षों का रिकार्ड टूटा, रात का पारा भी बढ़ा, मानसून 26 जून तक पहुंचने की संभावना, आने वाले 24 घंटे के लिए इन जिलों के लिए जारी किया ऑरेंज और येलो अलर्ट

मौसम विभाग ने प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों में लू चलने की संभावना जताई है। अगले 24 घंटे के लिए जशपुर, बिलासपुर, सरगुजा, कोरबा, मुंगेली, जांजगीर, बलौदा बाजार, महासमुंद, रायपुर, दुर्ग, राजनांदगांव के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। वहीं कोरिया, बलरामपुर, बालोद, जशपुर, बेमेतरा, कांकेर, रायगढ़ जिले के लिए यलो अलर्ट जारी किया गया है। रायपुर का अधिकतम तापमान 42.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया,जो सामान्य से सात डिग्री सेल्सियस ज्यादा है। इसी प्रकार न्यूनतम तापमान भी 31.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से छह डिग्री सेल्सियस ज्यादा है।
दक्षिण पश्चिम मानसून के आगे बढ़ने की रफ्तार लगातार बढ़ती जा रही है। प्रदेश भर में मानसून 26 जून तक पहुंचने की संभावना है। इसके साथ ही गुरुवार से अधिकतम व न्यूनतम तापमान में गिरावट भी शुरू हो जाएगा।
मौसम विज्ञानियों का कहना है कि जून की गर्मी में बीते 25 वर्षों का रिकार्ड टूट गया है। इससे पहले वर्ष 1998 में ही जून में ऐसी गर्मी पड़ी है। बीते सात दिनों से लगातार रायपुर सहित प्रदेश भर में अधिकतम तापमान में छह से सात डिग्री की बढ़ोतरी है। दिन के अधिकतम तापमान के साथ ही रात का पारा भी बढ़ा है.
chhattisgarhaaspaas
विज्ञापन (Advertisement)