- Home
- Chhattisgarh
- जिला न्यायालय ने दी प्रियदर्शिनी बैंक घोटाले की जांच की अनुमति, सीएम भूपेश बघेल बोले- दोषियों को सजा मिलनी ही चाहिए
जिला न्यायालय ने दी प्रियदर्शिनी बैंक घोटाले की जांच की अनुमति, सीएम भूपेश बघेल बोले- दोषियों को सजा मिलनी ही चाहिए
3 years ago
352
0
सहकारी बैंक इंदिरा प्रियदर्शिनी बैंक घोटाले मामले की जांच की अनुमति जिला न्यायालय ने दी है. सीएम भूपेश बघेल ने ट्वीट कर कहा कि जिला न्यायालय ने मंगलवार को जनता की गाढ़ी कमाई के पैसों के गबन के प्रियदर्शिनी बैंक घोटाले की जांच की अनुमति दे दी है. बैंक संचालकों सहित कई अन्य लोगों को भी पैसे दिए गए हैं. भ्रष्टाचार उजागर होनी चाहिए और दोषियों को सजा मिलनी ही चाहिए.
सीएम भूपेश बघेल ने कहा, नार्को टेस्ट में प्रमुख अभियुक्तों में से एक उमेश सिन्हा ने बताया था कि उसने तत्कालीन मुख्यमंत्री रमन सिंह और उनके मंत्रियों अमर अग्रवाल, बृजमोहन अग्रवाल व रामविचार नेताम सहित कई भाजपा नेताओं को करोड़ों रुपए दिए थे.
chhattisgarhaaspaas
विज्ञापन (Advertisement)