- Home
- Chhattisgarh
- जाने पीसीसी चीफ बस्तर सांसद दीपक बैज के राजनैतिक सफर के बारे में
जाने पीसीसी चीफ बस्तर सांसद दीपक बैज के राजनैतिक सफर के बारे में

दीपक बैज का जन्म बस्तर के लोहंडीगुड़ा में 14 जुलाई 1981 को हुआ था। वह लोहंडीगुड़ा के गढ़िया गांव के ही रहने वाले हैं।
दीपक बैज के पिता का नाम बीआर बैज और मां का नाम लक्ष्मी बाई बैज है। दीपक बैज का विवाह 28 मई को पुनम बैज से हुआ। उनकी तीन संताने हैं। इसमें एक बेटा और दो बेटी शामिल हैं।
दीपक बैज डब्ल एमए हैं। उन्होंने राजनीति शास्त्र के साथ ही अर्थशास्त्र में एमए किया है। बैज के पास वकालत की भी डिग्री है।
दीपक बैज छत्तीसगढ़ की बस्तर संसदीय सीट से सांसद हैं। 2019 के आम चुनाव में यह सीट जीती थी। उससे पहले वे चित्रकोट विधानसभा सीट से विधायक थे। सांसद बनने के बाद उन्होंने विधानसभा से इस्तीफा दिया था।
पीसीसी चीफ दीपक बैज का राजनीतिक सफर –
14 जुलाई 1981 को बस्तर के गढिया में जन्में दीपक बैज ने राजनीतिक यात्रा की शुरुआत छात्र जीवन से की थी। 2008 में वे NSUI के जिलाध्यक्ष बनाए गए थे।
2009 में वे युवा कांग्रेस के बस्तर जिला महासचिव बने।
2013 में पहली बार उन्हें विधानसभा का टिकट मिला, और उन्होंने जीत दर्ज की।
2018 के चुनाव में फिर विधानसभा चुनाव में जीत दर्ज की।
2019 में हुए लोकसभा चुनाव में बस्तर से सासंद बने।
chhattisgarhaaspaas
विज्ञापन (Advertisement)