- Home
- Chhattisgarh
- हरेली : छत्तीसगढ़ के पहली अउ खास तिहार : हरेली – वर्षा ठाकुर
हरेली : छत्तीसगढ़ के पहली अउ खास तिहार : हरेली – वर्षा ठाकुर

मीठा चीला –
आज छत्तीसगढ़ का खास त्यौहार #हरेली है । आज किसान खेत में काम पर नहीं जाते ,बल्कि खेती में सहायक औजारों जैसे- हल ,कुदाली ,रापा ,खुरपी ,हंसिया ,हथौड़ा , आदि साथ ही बैल -गाय की पूजा करते हैं ।
यह इस बात का सूचक है कि हमारी परम्पराएं हमें प्रकृति के हर वस्तु चाहे वह निर्जीव हो या सजीव , जो हमारे जीविकोपार्जन में सहायक है उसकी हम कद्र करें , ये सीख देती है ।
सभी लोग मिलकर खूब खुशियाँ मनाते हैं ।पारंपरिक खेल ,फुगड़ी , बिल्लस ,गेंड़ी खेलते हैं साथ ही प्रतियोगिता भी होती है ।
इस अवसर पर मीठा चीला ,बोबरा ,गुलगुले बनाने की पंरपरा है ।
आज मैंने मीठा चीला बनाया है ।
ये बनाने में आसान और खाने में बहुत ही स्वादिष्ट और स्वास्थ वर्द्धक होता है । बच्चों को बहुत भाता है ।

बनाने की विधि –
आवश्यक सामग्री – दो कटोरी गेहूं आटा , आधा कटोरी चावल आटा ,और स्वादानुसार गुड़ , मेवा जैसे किशमिश ,काजू ,बादाम आदि ,उपलब्धता अनुसार ,थोड़ा खाने का तेल ।
विधि – सबसे पहले गुड़ को थोड़ा पानी में भीगा ले । अब दोनों आटा को मिला लें इसमें गुड़ वाली पानी डाल कर अच्छी तरह फेट लें । ध्यान रहे घोल बहुत गाढ़ा या पतला न हो । चीले के घोल से थोड़ा गाढ़ा और गुलगुले के घोल से थोड़ा पतला याने कि दोनों के बीच । ध्यान रहे गुड़ की कोई डली न हो यदि हो तो इसे अच्छी तरह मसल लें ।अब इस घोल में मेवा मिला लें । बिना मेवा डाले भी बना सकते हैं ।
घोल को फेटकर थोड़ी देर छोड़ दें ।
अब चूल्हे पर तवा चढ़ा दे ,थोड़ा गरम होने दे ,तवा में आधा छोटा चम्मच तेल डालें ,तेल को तवा में फैला दें ,अब थोड़ा घोल तवा में डालकर हाथ से गोल फैला दे, दो मिनट पकने दें फिर सावधानी पूर्वक सराटा या करछुल से पलट दें ,फिर एक मिनट सिकने दें । लीजिए गरमा गरम मीठा चीला तैयार है । इसे ताजी दही के साथ परोसे।

•वर्षा ठाकुर
[ प्राचार्य, शासकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, जुनवानी, भिलाई, जिला – दुर्ग, छत्तीसगढ़ ]
🟥🟥🟥
chhattisgarhaaspaas
विज्ञापन (Advertisement)