- Home
- Chhattisgarh
- भिलाई : भिलाई इस्पात संयंत्र के कार्यपालक निदेशक [कार्मिक एवं प्रशासन] पवन कुमार का एसटी एससी एम्पलाइज एसोसिएशन ने मुलाकात की : अभिनंदन किया
भिलाई : भिलाई इस्पात संयंत्र के कार्यपालक निदेशक [कार्मिक एवं प्रशासन] पवन कुमार का एसटी एससी एम्पलाइज एसोसिएशन ने मुलाकात की : अभिनंदन किया

भिलाई [छत्तीसगढ़ आसपास न्यूज़] : भिलाई इस्पात संयंत्र से सम्बद्ध एससी एसटी एम्पलाइज एसोसिएशन के सचिव विजय कुमार ने जानकारी देते हुए बताया –
एसोसिएशन के महासचिव कोमल प्रसाद के नेतृत्व में प्रतिनिधि मंडल ने भिलाई इस्पात संयंत्र के कार्यपालक निदेशक [कार्मिक एवं प्रशासन] पवन कुमार से मुलाकात की, उनका पुष्पगुच्छ देकर स्वागत किया और अनुसूचितजाति एवं अनुसूचितजनजाति के कर्मचारियों एवं अधिकारियों के लिए एसोसिएशन द्वारा किए जा रहे प्रयासों से अवगत कराया गया.
एसोसिएशन ने कहा –
हमारे लोग तमाम चुनौतियों को स्वीकार करते हुए प्रत्येक परिस्थितियों में संयंत्र को सिरमौर बनाए रखने में अहम योगदान दे रहे हैं. आपके कुशल नेतृत्व में भिलाई इस्पात संयंत्र नए आयामों की दिशा तय करेगा.
एसोसिएशन के महासचिव कोमल प्रसाद के साथ पूर्व कार्यकारी अध्यक्ष बहादुर जयसवारा, कार्यकारिणी सदस्य प्ररमेश्वरलाल, अनिल कुमार खेलवार, संत ज्ञानेश्वर, बेदन गेंदे, जितेंद्र कुमार भारती और नोहर सिंह उपस्थित थे.

🟥🟥🟥
chhattisgarhaaspaas
विज्ञापन (Advertisement)