- Home
- Chhattisgarh
- भिलाई : ‘ केन डू पर्वत फाउंडेशन ‘ के संस्थापक व समाजसेवी अतुल पर्वत ने पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह से रायपुर में मुलाकात की : फुटकर व्यापारियों की समस्याओं से अवगत कराकर ज्ञापन सौंपा : पूर्व मुख्यमंत्री ने आश्ववासन दिया…
भिलाई : ‘ केन डू पर्वत फाउंडेशन ‘ के संस्थापक व समाजसेवी अतुल पर्वत ने पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह से रायपुर में मुलाकात की : फुटकर व्यापारियों की समस्याओं से अवगत कराकर ज्ञापन सौंपा : पूर्व मुख्यमंत्री ने आश्ववासन दिया…

[ •अतुल पर्वत के साथ पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह से मुलाकत करते फुटकर व्यापारी ]
भिलाई [छत्तीसगढ़ आसपास न्यूज़] : केन डू पर्वत फाउंडेशन के प्रमुख अतुल पर्वत ने विगत दिनों राजधानी रायपुर में पूर्व मुख्यमंत्री एवं भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डॉ. रमन सिंह से मुलाकात की.
अतुल पर्वत ने डॉ. रमन सिंह को बताया –
भिलाई सेक्टर – 1 के बीएसएनएल चौक के पास छोटे फुटकर व्यापारी ठेले/खोमचे लगाकर विगत 25 वर्षों से दुकान लगाकर अपना गुजर – बसर कर रहे हैं. उनकी समस्याओं को अवगत कराया गया और पूर्व मुख्यमंत्री से बोले कि बीएसपी नगर प्रशासन के अधिकारी वहाँ से दुकान हटाने का दबाव बना रहे हैं. यह गरीबों के साथ अन्याय है. अतुल पर्वत के साथ 20 से अधिक दुकानदार भी मौजूद थे.
पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने इस संदर्भ में जल्द से जल्द निराकरण का आश्वासन दिया.
फुटकर व्यापारी/खोमचे/ठेले वाले दुकानदारों की तरफ से युवा भाजपा नेता अतुल पर्वत ने डॉ. रमन सिंह के प्रति आभार व्यक्त किया.
🟥🟥🟥
chhattisgarhaaspaas
विज्ञापन (Advertisement)