- Home
- Chhattisgarh
- भिलाई : छत्तीसगढ़ देवांगन जन कल्याण समिति : देवांगन समाज द्वारा सावन महोत्सव का रंगारंग आयोजन 30 जुलाई : आयोजन स्थल – परमेश्वरी भवन रिसाली भिलाई में : प्रथम सत्र – हरेली उत्सव और द्वितीय सत्र में एक शाम रफी के नाम
भिलाई : छत्तीसगढ़ देवांगन जन कल्याण समिति : देवांगन समाज द्वारा सावन महोत्सव का रंगारंग आयोजन 30 जुलाई : आयोजन स्थल – परमेश्वरी भवन रिसाली भिलाई में : प्रथम सत्र – हरेली उत्सव और द्वितीय सत्र में एक शाम रफी के नाम

भिलाई [छत्तीसगढ़ आसपास न्यूज़] : देवांगन जन कल्याण समिति के तत्वाधान में 30 जुलाई 2023 को प्रगति नगर रिसाली के परमेश्वरी भवन में सावन महोत्सव का रंगारंग आयोजन किया जा रहा है.
•प्रथम सत्र : हरेली उत्सव
•द्वितीय सत्र : एक शाम रफी के नाम
देवांगन जन कल्याण समिति के घनश्याम कुमार देवांगन ने बताया हरेली उत्सव के अंतर्गत 30 जुलाई को अपराह्न 3.00 बजे से देवांगन समाज की महिलाओं के द्वारा परमेश्वरी भवन परिसर में छायादार एवं फूलदार पौधों का वृक्षारोपण किया जाएगा। इसके साथ ही समाज के लोगों के लिए छत्तीसगढ़ी वेशभूषा प्रतियोगिता एवं छत्तीसगढ़ी व्यंजन प्रतियोगिता का भी आयोजन किया जा रहा है।
इस अवसर पर पारंपरिक कृषि कार्य में उपयोग में लाए जाने वाले कृषि उपकरणों का प्रदर्शन एवं पूजन भी किया जाएगा। इसके अतिरिक्त छत्तीसगढ़ी खेलों को बढ़ावा देने के लिए पिट्टूल का खेल, भौंरा-चालन (लट्टू) का खेल, रस्साकसी का खेल, (महिलाओं एवं पुरूषों के लिए पृथक-पृथक) आदि खेल स्वैच्छिक रूप से आनंद लेने के लिए खेले जायेंगे।
इस अवसर पर समिति द्वारा “गेंड़ी” की व्यवस्था की जाएगी। जिसमें समाज के इच्छुक व्यक्ति सुरक्षित ढंग से गेंड़ी चढ़ने का आनंद ले सकेंगे।
सावन महोत्सव का दूसरा सत्र संध्या 5 बजे से “एक शाम रफी के नाम” सांस्कृतिक कार्यक्रम होगा, इसके अंतर्गत देवांगन समाज के गायक-गायिकाओं द्वारा प्रसिद्ध गायक मोहम्मद रफ़ी के पुण्य तिथि की पूर्व संध्या पर उनके लोकप्रिय गीतों की संगीतमय प्रस्तुति की जाएगी।
आयोजन के सफल क्रियान्वयन हेतु ‘हरेली उत्सव’ के लिए संस्कृति प्रभारी शिव देवांगन, ‘वृक्षारोपण’ के लिए श्रीमती कल्पना देवांगन एवं जनार्दन देवांगन तथा ‘एक शाम रफी के नाम’ के लिए सांस्कृतिक प्रभारी रामगोपाल देवांगन को जिम्मेदारी दी गई है। समिति के सचिव श्री विनोद देवांगन एवं कोषाध्यक्ष श्री गजेन्द्र देवांगन को पूरे कार्यक्रम के सहसमन्वयक बनाए गए हैं।
समिति के अध्यक्ष घनश्याम कुमार देवांगन ने उपरोक्त सभी कार्यक्रमों में देवाँगन जन कल्याण समिति भिलाई नगर के केन्द्रीय समिति, महिला प्रकोष्ठ एवं युवा प्रकोष्ठ के सभी पदाधिकारियों एवं सदस्य गणों तथा सभी विभागों के प्रभारियों से अधिक से अधिक संख्या में सक्रिय रूप से भाग लेने की अपील की है।
🟥🟥🟥
chhattisgarhaaspaas
विज्ञापन (Advertisement)